Saturday, March 21News That Matters

देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने आज प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया

मुख्यमंत्री धामी ने आज प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी एवं 10 कम्प्यूटर दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वृक्षारोपण किया एवं दृष्टिबाधित बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया।     मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा की संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, मेयर  सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डॉ.आर राजेश कुमार एवं एसएसपी  जन्मेजय...
683 मेले आयोजित कर ब्याज मुक्त ऋण वितरित करेगा सहकारिता विभाग : डॉ धन सिंह रावत

683 मेले आयोजित कर ब्याज मुक्त ऋण वितरित करेगा सहकारिता विभाग : डॉ धन सिंह रावत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
683 मेले आयोजित कर ब्याज मुक्त ऋण वितरित करेगा सहकारिता विभाग : डॉ धन सिंह रावत किसानों, महिला समूहों और युवाओं को स्वरोजगार के लिए बांटा जाएगा ऋण देहरादून, 15 सितंबर 2021 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज मियांवाला देहरादून में सहकारिता मुख्यालय भवन में सहकारिता के आला अधिकारियों और डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के 09 के चेयरमैन की समीक्षा बैठक की।       डॉ रावत ने कहा कि 6 अक्टूबर को श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद 10 अक्टूबर से ऋण वितरण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए अफसर पूरी तैयारियां कर लें। उन्होंने कहा कि बैंक 0% ब्याज पर लाखों किसानों, हज़ारों महिला समूह को पूर्व की भांति ऋण वितरण करने के लिए 683 मेले आयोजित किये जाएंगे। 13 जिलों में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 0% ब्याज पर ऋण मेले का उद्धघाटन करेंगे। और 670 मेलों का उद्धघाटन ...
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तरखण्ड, के  गढ़वाल मण्डल के जनपद-टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तरखण्ड, के  गढ़वाल मण्डल के जनपद-टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तरखण्ड, देहरादून द्वारा आज दिनांक 15 सितम्बर, 2021 से प्रदेश के गढ़वाल मण्डल के जनपद-टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित जनपदों के लगभग 20 सांस्कृतिक दलों द्वारा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं आधारित कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। 16 सितंबर को जनपद चमोली, पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा जबकि 17 सितंबर को देहरादून जनपद के रायपुर एवं विकासनगर विकासखंड के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा तथा 18 सितंबर को चकराता, त्यूनी एवं कालसी विकासखंड के कलाकारों का प्रस्तुतीकरण होगा।     इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री रणवीर सिंह चौहान ने कहा है कि चयनित दलों के दल नायकों के लिए विभाग द्वारा शीघ्र ही एक कार्यक्रम आयोजित कराया जायेगा। जिसमें उन्हें सरकार द्वा...
जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को  सम्मानित किया

जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को सम्मानित किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने महाराज को किया सम्मानित* देहरादून। कालसी जौनसार बावर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ाने, महासू देवता के धार्मिक पौराणिक महत्व को जनसामान्य तक पहुंचाने और उसके प्रचार प्रसार के लिए कालसी जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज को सम्मानित किया।     कालसी, जौनसार बावर क्षेत्र लोगों ने बुधवार को महासू देवता सहित तमाम धार्मिक स्थलों के पौराणिक भक्तों को जनसामान्य तक पहुंचाने के साथ-साथ उसके प्रचार प्रसार के लिए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज का सुभाष रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में पहुंचकर सम्मान किया। कालसी जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने महराज जी  का स्वागत करते हुए कहा कि आज उनके प्रयासों से जौनसार बावर क्षेत्र के धार्मिक एवं पौराणिक मह...
वाद-विवाद में शिप्रा, पोस्टर में नैन्सी रहें अव्वल श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिन्दी पखवाड़े का समापन

वाद-विवाद में शिप्रा, पोस्टर में नैन्सी रहें अव्वल श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिन्दी पखवाड़े का समापन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
वाद-विवाद में शिप्रा, पोस्टर में नैन्सी रहें अव्वल श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिन्दी पखवाड़े का समापन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में चल रहे हिन्दी पखवाड़े का हिन्दी दिवस के अवसर पर वाद-विवाद एवं पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता के साथ समापन हो गया। वाद-विवाद में शिप्रा जोशी एव पोस्टर प्रतियोगिता में नैन्सी लोहानी एवं निबंध में पिंकी पाण्डे अव्वल रहे। मुख्य अतिथि के रुप में पहुचे एसजीआरआर पीजी कालेज के हिन्दी विभागध्यक्षाडॉ.सुमंगल सिह नेगी ने अपने संम्बोधन में सभी से हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया। साथ ही कहा की हिंदी को अपनाने से ही हिंदी का उत्थान हो सकता है। वर्तमान समय में हिंदी का दायरा काफी बढ़ गया है और इसमें रोजगार की अपार संम्भावना है। इस मौके पर मानविकी एवं समाजिक विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओ ने विभिन्न सांस्कृति...
उत्तराखड: के 8वें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली शपथ,देखें शपथ वीडियो

उत्तराखड: के 8वें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली शपथ,देखें शपथ वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देवभूमि उत्तराखड के 8वें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली शपथ    https://youtu.be/p0teawuDh98 आज लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली। गुरमीत सिंह ने राज्य के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एसएस संधु ने किया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त राज्यपाल का किया स्वागत  उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत)  गुरमीत सिंह के राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया। राजभवन पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वामी ...
उत्तराखंड: एक महीने बाद डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का धरना हुआ सफल, सचिव द्वारा निदेशालय को लेटर हुआ जारी, किंतु जारी रहेगा धरना।*

उत्तराखंड: एक महीने बाद डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का धरना हुआ सफल, सचिव द्वारा निदेशालय को लेटर हुआ जारी, किंतु जारी रहेगा धरना।*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का धरना हुआ सफल, सचिव द्वारा निदेशालय को लेटर हुआ जारी, किंतु जारी रहेगा धरना।*   विगत एक महीने से ज्यादा समय से निदेशालय में धरनारत डायट प्रशिक्षितों को अंततः राहत मिल गयी है। बार बार विभागीय अधिकारियों से मिलने के बाद कल सचिव द्वारा निदेशालय के लिए भर्ती के सम्बंध में लेटर जारी हो गया है। ज्ञात हो कि विगत 1 सितंबर को कोर्ट से भर्ती पर स्टे हटने के बाद माननीय शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने 20 दिनों के अंदर प्रशिक्षितों को नियुक्ति देने का वादा किया था जिसके चलते लगातार विभागीय अधिकारियों पर दबाव बनाकर नियुक्ति का रास्ता साफ किया।   डायट संघ के सचिव हिमांशु जोशी व शुभम पंत अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ लगातार विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क कर भर्ती मामले का संज्ञान लेने की क़ोशिश कर रहे हैं और उन्हें सम्बंधित अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया क...
उत्तराखंड:के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने राज्यपाल पद की शपथ ली, देखें वीडियो

उत्तराखंड:के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने राज्यपाल पद की शपथ ली, देखें वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने राज्यपाल पद की शपथ ली , देखिए शपथ का वीडियो उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल के शपथ ग्रहण को लेकर बुधवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने राज्यपाल पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। https://youtu.be/p0teawuDh98 शपथ कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई कैबिनेट मंत्री समेत शासन के आला अधिकारी और सेना से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।आपको बता दें कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है और करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवर...
उत्तराखंड:स्वास्थ्य मंत्री ने दिए दिशा-निर्देश, प्रदेश में कोविड नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी मंडलायुक्तों की होगी

उत्तराखंड:स्वास्थ्य मंत्री ने दिए दिशा-निर्देश, प्रदेश में कोविड नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी मंडलायुक्तों की होगी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*प्रदेश में कोविड नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी मंडलायुक्तों की होगी* *टीकाकरण महाभियान को सफल बनायेंगे जिलाधिकारी* *स्वास्थ्य मंत्री ने वुर्चअल बैठक में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश* *17 सितम्बर को प्रदेशभर में एक हजार स्थानों पर चलेगा टीकाकरण अभियान* देहरादून, 14 सितम्बर 2021   सूबे में आगामी 17 सितम्बर को टीकाकरण के महाभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि राज्य में कोविड नियमों का सख्ती से पालन की जिम्मेदारी दोनों मंडलायुक्तों को दी गई है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में एक हजार केन्द्रों पर वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।     जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी...
देहरादून:ग्राफिक एरा में 9/11 आतंकवादी हमले की फोटो प्रदर्शनी में पहुँचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

देहरादून:ग्राफिक एरा में 9/11 आतंकवादी हमले की फोटो प्रदर्शनी में पहुँचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*ग्राफिक एरा में 9/11 आतंकवादी हमले की फोटो प्रदर्शनी में पहुँचे महाराज* देहरादून 14 सितंबर। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में 9/11 आतंकवादी हमले के दौरान खींची हुई फोटो प्रदर्शनी देखने पहुंचे। अंतर्राष्ट्रीय खेल फोटोजर्नलिस्ट कमल शर्मा की खींची इन तस्वीरों की सराहना करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्म एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि एक फोटोग्राफर के तौर पर अपनी जान की परवाह न करते हुए इन्होंने ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर उस दर्दनाक आंतकवादी हादसे को अपने लेंस में कैद किया। उस भयानक हादसे में डरे, भागते हुए और फोन पर अपने परिजनों से बातचीत करते हुए लोगों की तस्वीरें हमें खौफनाक मंजर की याद दिलाती है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका जैसा देश कभी कल्पना भी नही कर सकता था कि उनके देश पर कोई आतंकवादी हमला हो सकता है। &nb...