Friday, March 20News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड: संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड की  मौत, अगले महीने होने थी शादी,परिजन सदमें में

उत्तराखंड: संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड की  मौत, अगले महीने होने थी शादी,परिजन सदमें में

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून
उत्तराखंड: संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड की  मौत, अगले महीने होने थी शादी,परिजन सदमें    ऋषिकेश के थाना रानीपोखरी अंतर्गत इठराना रोड स्थित सिमलथ गांव में एक होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर पहुंची थाना रानीपोखरी पुलिस ने शव का का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेज दिया है। रानीपोखरी थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि सिमलथ गांव निवासी वीर सिंह (30) पुत्र चंदन सिंह बीते बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसका दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं हुई। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने थाना रानीपोखरी पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बाहर से दरवाजा तोड़कर देखा तो वीरसिंह रस्सी के सहारे पंखे के हुक से लटका हुआ था। पुलिस को घट...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरे करने के दिए निर्देश,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरे करने के दिए निर्देश,

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*राज्यभर में स्वरोजगार शिविर लगाने का रोस्टर तैयार* *30 सितम्बर तक सभी 13 जिलों में आयोजित होंगे 240 शिविर, मौके पर होगा आवेदनों का निस्तारण* *जिला स्तरीय अधिकारी एवं बैंक के अधिकारी स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की देंगे जानकारी* *मुख्यमंत्री ने दिए स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरे करने के निर्देश*     देहरादून। अगले 30 दिनों में राज्य में स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरे करने का काम अभियान के रूप में चलेगा। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सभी जनपदों में 'स्वरोजगार शिविर' लगाये जायेंगे। इन शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारी एवं बैंक के अधिकारी स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर ही आवेदकों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस माह 30 सितम्बर से...
मुख्यमंत्री ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाये जाने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाये जाने के दिये निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा* *वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाये जाने के दिये निर्देश* *संचालित पर्यटन योजनाओं के निर्माण में लायी जाये तेजी* *क्षेत्र विशेष की आवश्यकतानुसार अतिरिक्त रोप वे एवं पर्यटन योजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर केन्द्र सरकार को किये जाय प्रेषित*     *पर्यटन योजनाओं एवं इससे लाभान्वित होने वालों का विवरण भी किया जाय तैयार।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने पर्यटन से सम्बन्धित योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही तीन माह की योजना का भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र धरातल पर दिखायी दे इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन हमारी आर्थिकी का महत्वपूर्ण वि...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का किया लोकार्पण,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का किया लोकार्पण,

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'ग्राम्य श्री' विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया* *विक्रय केंद्र में जलागम विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत गठित कृषक संघों के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे*        मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड देहरादून पर निर्मित 'ग्राम्य श्री' विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया। इस विक्रय केन्द्र में जलागम विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत गठित कृषक संघों के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां रखे उत्पादों का अवलोकन भी किया।        मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के विक्रय केन्द्र से जहां उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक उत्पाद मिलेंगे, वहीं किसानों, ग्रामीणों को भी उनके उत्पादों के लिये बाजार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण पहले...
देहरादून:बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ से जुड़े आक्रोशित प्रशिक्षित बेरोजगारों, ने शिक्षामंत्री आवास जाकर  भर्ती प्रक्रिया में वर्तमान तक के समस्त रिक्त पदों को शामिल करने की मांग, शिक्षामंत्री ने गतिमान भर्ती (प्राथमिक) में अधिकारियों को पद वृद्धि के दिये निर्देश

देहरादून:बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ से जुड़े आक्रोशित प्रशिक्षित बेरोजगारों, ने शिक्षामंत्री आवास जाकर भर्ती प्रक्रिया में वर्तमान तक के समस्त रिक्त पदों को शामिल करने की मांग, शिक्षामंत्री ने गतिमान भर्ती (प्राथमिक) में अधिकारियों को पद वृद्धि के दिये निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
शिक्षामंत्री ने गतिमान भर्ती (प्राथमिक) में अधिकारियों को पद वृद्धि के दिये निर्देश।     देहरादून । बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ का सांकेतिक धरना शिक्षा निदेशालय देहरादून में आज दिनांक 2 सितंबर को भी जारी रहा । महासंघ से जुड़े आक्रोशित प्रशिक्षित बेरोजगारों ने शिक्षामंत्री आवास जाकर भर्ती प्रक्रिया में वर्तमान तक के समस्त रिक्त पदों को शामिल करने की शिक्षामंत्री अरविंद पांडे से मांग की और पद वृद्धि को लेकर अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में 4000 से भी अधिक पद रिक्त हैं जबकि केवल 2288 पदों में विज्ञप्ति जारी की गई है।       उन्होंने शिक्षामंत्री से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हजारों बीएड टीईटी प्रशिक्षित आयुसीमा को पार कर गए हैं जिसके लिए गतिमान भर्ती प्रक्रिया में ही पद बढ़ाने की मांग की जा रही है संगठन के ...
उत्तराखंड:कोर्ट के फैसले के बाद डायट डीएलएड ने खत्म किया क्रमिक अनशन लेकिन नियुक्ति पत्र मिलने तक धरने पर बने रहेंगे

उत्तराखंड:कोर्ट के फैसले के बाद डायट डीएलएड ने खत्म किया क्रमिक अनशन लेकिन नियुक्ति पत्र मिलने तक धरने पर बने रहेंगे

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
कोर्ट के फैसले के बाद डायट डीएलएड ने खत्म किया क्रमिक अनशन लेकिन नियुक्ति पत्र मिलने तक धरने पर बने रहेंगे। विगत 6 अगस्त से प्राथमिक शिक्षक भर्ती को पूर्ण करवाने के लिए दिन रात्रि,क्रमिक अनशन पर बैठे डायट डीएलएड प्रशिक्षितों को राहत की खबर मिली जब लंबे समय से लंबित न्यायालयी प्रकरणों पर माननीय उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रकिया को शुरू करने के आदेश दिया।     इसी बीच डायट प्रशिक्षितों को जैसे ही खबर मिली कि माननीय शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय जी किसी कार्य हेतु निकट सीमैट में पधारे हुए है तो समस्त डायट डीएलएड प्रशिक्षित उनका आभार व्यक्त करने के लिए वहां पहुंचे। इस अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री पांडेय ने प्रशिक्षितों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी योग्य हैं,नियुक्ति आपका अधिकार है और अब माननीय न्यायालय के फैसले के बाद मैंने संबंधित अधिकारियों को माननीय उच्च न्यायालय के ...
उत्तराखंड:राइंका दूनागिरी में आकाशीय बिजली गिरने से भारी नुकसान

उत्तराखंड:राइंका दूनागिरी में आकाशीय बिजली गिरने से भारी नुकसान

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
राजकीय इंटर कॉलेज दूनागिरी के भवन में बुधवार सांय लगभग पांच बजे आकाशीय बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है। इससे कालेज के कंप्यूटर, इनवर्टर व बिजली की लाइन जलकर राख हो गई। हालांकि इस दौरान परिसर में किसी के नहीं होने से बढ़ा हादसा टल गया। इस हादसे के बाद कालेज को गुरुवार को बंद रखने का फैसला लिया गया है। प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को घटना की सूचना दे गई है। इधर दूनागिरी, कुकुछीना, द्वाराहाट आदि क्षेत्रों में सांय जमकर बारिस हुई।...
उत्तराखंड: महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , के  कारणों की पुष्टि नहीं

उत्तराखंड: महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , के कारणों की पुष्टि नहीं

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , के कारणों की पुष्टि नहीं   देहरादून:थाना पटेलनगर को सूचना मिली कि कारबारी क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त सूचना पर थाना पटेल नगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर मृतक युवती की पहचान कुमारी प्रियंका गुड़ियाल पुत्री स्वर्गीय सूरत सिंह निवासी ग्राम झिवरहेड़ी पोस्ट कारबारी, थाना पटेलनगर, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई। मृतका के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका उपरोक्त वर्तमान में आई0आर0बी0 सेकंड बटालियन में कांस्टेबल एम0 के पद पर नियुक्ति थी तथा आज उसके द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।...
शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया अपना वादा पूरा,डायट संघ ने शिक्षा मंत्री जी ओर मुख्यमंत्री जी को किया धन्यवाद ज्ञापित नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने तक बने रहेंगे धरने पर

शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया अपना वादा पूरा,डायट संघ ने शिक्षा मंत्री जी ओर मुख्यमंत्री जी को किया धन्यवाद ज्ञापित नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने तक बने रहेंगे धरने पर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया अपना वादा पूरा, महाधिवक्ता से कराई प्राथमिक शिक्षक भर्ती की उच्च न्यायालय में पैरवी। डायट संघ ने शिक्षा मंत्री जी ओर मुख्यमंत्री जी को किया धन्यवाद ज्ञापित नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने तक बने रहेंगे धरने पर*   राज्य के सबसे चर्चित प्रकरण प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 के विवादों का सिलसिला अब खत्म होने को है, डायट संघ प्रशिक्षितों में आज खुशी की लहर है। विगत 27 दिनों से निदेशालय में दिन रात के क्रमिक अनशन पर धरनारत डायट डीएलएड प्रशिक्षित शासन के ढीले रवैये से परेशान व हताहत थे। रक्षाबंधन के दिन शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को डायट डीएलएड की महिला प्रशिक्षितों द्वारा राखी बांधने पर उनके आशीर्वाद के रूप में अपनी मांग रखते हुए महाधिवक्ता द्वारा उच्च न्यायालय में लंबित वादों की पैरवी करवाने की गुहार लगाई थी। शिक्षा मंत्री जी द्वारा वादा किया गया ...
उत्तराखंड:भाजपा ने जिलों में आगामी चुनावों की दृष्टि से कार्ययोजना बनाने व आगामी कार्यक्रमों संचालित करने के लिए जिलों में कोर ग्रुप का गठन किया

उत्तराखंड:भाजपा ने जिलों में आगामी चुनावों की दृष्टि से कार्ययोजना बनाने व आगामी कार्यक्रमों संचालित करने के लिए जिलों में कोर ग्रुप का गठन किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
भाजपा ने जिलों में आगामी चुनावों की दृष्टि से कार्ययोजना बनाने व आगामी कार्यक्रमों संचालित करने के लिए जिलों में कोर ग्रुप का गठन किया   देहरादून 1 सितंबर , भाजपा ने जिलों में आगामी चुनावों की दृष्टि से कार्ययोजना बनाने व आगामी कार्यक्रमों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिलों में कोर ग्रुप का गठन किया है।   प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संग़ठन  अजेय जी के निदेशानुसार भाजपा के सभी संघटनात्मक 14 जिलों के कोर ग्रुप का गठन कर जिले के कोर टीम की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक के निर्देशानुसार जिले के कोर ग्रुप की सूची संलग्न कर प्रेषित की जा रही है  ...