Thursday, March 19News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड में 21 ओर 24 साल के लड़कों  ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या :  दुःखद

उत्तराखंड में 21 ओर 24 साल के लड़कों ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या : दुःखद

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में 21 ओर 24 साल के लड़कों ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या : दुःखद    उत्तराखंड: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने घर में पंखे से लटककर जान दे दी पूरे मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाले दोनों युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ।पहला मामला गौलापार के देवलतल्ला कुंवरपुर पुर का है जहां किराए में रहने वाला उत्तर प्रदेश बिजनौर का रहने वाला 21 वर्षीय युवक जुनेद घर में ही फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। दूसरा मामला दमुआढुंगा का है जहां 24 वर्षीय अजय कुमार नाम के एक युवक ने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है...
प्रदेश में उद्योगों को दिया जायेगा बढ़ावा, बनायी जायेगी उद्योगों के अनुकुल और अधिक कारगर नीतिः मुख्यमंत्री

प्रदेश में उद्योगों को दिया जायेगा बढ़ावा, बनायी जायेगी उद्योगों के अनुकुल और अधिक कारगर नीतिः मुख्यमंत्री

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*भारतीय उद्योग परिसंघ (सी.आई.आई.) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट* *प्रदेश में उद्योगों को दिया जायेगा बढ़ावा, बनायी जायेगी उद्योगों के अनुकुल और अधिक कारगर नीतिः मुख्यमंत्री* *औद्योगिक विकास में सी.आई.आई. बने सहयोगीः मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये उद्योगों के अनुकुल और बेहतर नीतियां बनायी जायेगी। देश भर के उद्यमी उत्तराखण्ड में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए तैयार हो इसके लिये भी कारगर प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सी.आई.आई.) के पदाधिकारियों से इसमें सहयोगी बनने को कहा है।     सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में सी.आई.आई. उत्तराखण्ड के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के विकास ...
उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में इस दिन तक आगे बढ़ाया को कोविड कर्फ्यू

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में इस दिन तक आगे बढ़ाया को कोविड कर्फ्यू

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को दस अगस्‍त तक बढ़ा दी गई है।   वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि मंगलवार सुबह छह बजे खत्म हो रही है। हालांकि, अब कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है, लेकिन सरकार ने कोविड कर्फ्यू जारी रखने का फैसला लिया है।
मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधु अफसरों को निर्देश : हाथों -हाथ फाइल की मूवमेंट बढ़ाओ और विकास कार्यों की दैनिक निगरानी करो

मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधु अफसरों को निर्देश : हाथों -हाथ फाइल की मूवमेंट बढ़ाओ और विकास कार्यों की दैनिक निगरानी करो

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधु अफसरों को निर्देश : हाथों -हाथ फाइल की मूवमेंट बढ़ाओ और विकास कार्यों की दैनिक निगरानी करो : ‘‘बाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के लिए डे-बाई-डे मॉनिटरिंग करें‘‘ मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधु ने सचिवालय सभागार में उत्तराखण्ड में चल रही बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय सचिवों और अधिकारियों को उपरोक्त दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाह्य सहायतित परियोजनाएं उत्तराखण्ड के विकास के लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसको देखते हुए विभागीय सचिव यह सुनिश्चित करें कि विभाग में इसके अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति अनिवार्य रूप से बहुत तेजी से बढ़ाई जाए। इसके लिए उन्होंने फाइलों की रूटीन प्रक्रिया से बाहर निकलते हुए हाथों -हाथ फाइल की मूवमेंट बढ़ाने और विकास कार्यों की दैनिक निगरानी करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने नि...
वेतन समिति गठित विरोध शुरू: इंदु कुमार पांडे की अध्यक्षता में चार सदस्यीय वेतन विसंगति समिति गठित, सचिवालय संघ ने जताया एतराज, 5 अगस्त को बुलाई बैठक

वेतन समिति गठित विरोध शुरू: इंदु कुमार पांडे की अध्यक्षता में चार सदस्यीय वेतन विसंगति समिति गठित, सचिवालय संघ ने जताया एतराज, 5 अगस्त को बुलाई बैठक

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
वेतन समिति गठित विरोध शुरू: इंदु कुमार पांडे की अध्यक्षता में चार सदस्यीय वेतन विसंगति समिति गठित, सचिवालय संघ ने जताया एतराज, 5 अगस्त को बुलाई बैठक देहरादून: धामी सरकार ने आए दिन की कार्मिकों की वेतन-भत्तों और ग्रेड पे जैसे मसलों पर सामने आ रही नाराजगी के मद्देनज़र 27 जुलाई की कैबिनेट में इसे लेकर कमेटी बनाने का फैसला किया था। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सोमवार को पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे की अध्यक्षता में चार सदस्यीय वेतन विसंगति समिति का गठन हो गया है। यह समिति अगले तीन माह में समस्त विभागों के वेतन-भत्तों संबंधी विसंगतियों पर सरकार को अपनी सिफ़ारिशें देगी। समिति में अध्यक्ष इंदु कुमार पांडे के अलावा सदस्य के तौर पर अपर सचिव वित्त अमिता जोशी, अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अरूणेन्द्र सिंह चौहान तथा सदस्य सचिव के रूप में पदेन अपर सचिव, वित्त अनुभाग-7 रहेंगे...
चालक ने सूझबूझ के चलते बस दुर्घटना होने से बचाई 20 सवारियां भी थी सवार

चालक ने सूझबूझ के चलते बस दुर्घटना होने से बचाई 20 सवारियां भी थी सवार

Featured, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तरकाशी के जखोल से देहरादून जा रही उतराखंड परिवहन निगम की बस जखोल गांव के पास दुर्घटना होने से बाल- बाल बच गई। चालक की सूझबूझ के चलते बस दुर्घटना होने से बच गई और सवार सभी 20 सवारियां सुरक्षित बस से बाहर निकल पाई। सोमवार सुबह सात बजे उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूके 07-पीए 3525 जखोल से देहरादून की ओर आ रही थी बस जखोल से कुछ दूर स्थित पांव गांव तक पहुंचने वाली थी कि इसी दौरान से पहाड़ी से भूस्खलन हो गया और बस से जा टकराया। जिससे बस गहरी खाई की ओर खिसकने लगी। इसी चालक ने सूझबूझ दिखाई खतरे को भांपकर बस को आगे बढ़ा ऊपर चटान की तरफ मोड़ दिया। घटना इस कदर भयावह थी कि कुछ देर सवारियों की सांसें थम गई। बस में सवार गंगा सिंह रावत ने बताया कि पंचगांई पट्टी के सांकरी-जखोल क्षेत्र में गत तीन दिन से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते जगह-जगह भूस्खलन होने से मोटर मार्ग पर कई जग...
उत्‍तराखंड: जाने कहा हुआ जुलाई में  सबसे ज्यादा कोरोना का टीकाकरण,

उत्‍तराखंड: जाने कहा हुआ जुलाई में सबसे ज्यादा कोरोना का टीकाकरण,

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड लंबे समय तक टीकाकरण में कमजोर प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड में पिछले कुछ वक्त में तेजी नजर आई है। टीकाकरण के ताजा आंकड़ों पर ध्यान दें तो कुछ उम्मीद बंधती नजर आ रही है। राज्य सरकार ने इस वर्ष 31 दिसंबर तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया है। हालांकि, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर रोज जितना टीकाकरण जरूरी हैं, वहां राज्य अभी नहीं पहुंच पाया है। फिर भी नए आंकड़े उम्मीद से भरे हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा और रुद्रप्रयाग में सबसे कम टीकाकरण हुआ है। जनवरी में टीकाकरण शुरू होने के बाद से जुलाई माह में उत्तराखंड में वैक्सीन की सबसे ज्यादा खुराक दी गई हैं। इस माह कुल मिलाकर 15,06,647 वैक्सीन की खुराक दी गई। मई के महीने को छोड़ दें तो राज्य में टीकाकरण की रफ्तार हर माह बढ़ती रही है। अप्रैल में राज्य में 13.39 लाख खुराक दी गई थी, जबकि मई में यह संख...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में यहां  मिला 2 महीने बाद एक कोरोना पॉजिटिव  क्षेत्र के लोगों में हड़कंप

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में यहां मिला 2 महीने बाद एक कोरोना पॉजिटिव क्षेत्र के लोगों में हड़कंप

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में दो माह बाद कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है।   जोशीमठ में सोमवार को पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। जानकारी के मुताबिक उक्त मरीज पांडुकेश्वर में ऑल वेदर रोड पर मजदूरी का कार्य करता है।       संक्रमित मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपेश्वर रेफर किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. राजीव गर्ग ने कोरोना मरीज की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 21238 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया था। वहीं, चंपावत और नैनीताल में एक-एक, देहरादून में पांच, हरिद्वार और पौड़ी में दो-दो, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग और उ...
देहरादून: सेलाकुई पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजे की तस्करी करते हुए दो पुरुष और एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार 2 किलो 876 ग्राम गांजा बरामद

देहरादून: सेलाकुई पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजे की तस्करी करते हुए दो पुरुष और एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार 2 किलो 876 ग्राम गांजा बरामद

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
      पुलिस द्वारा 2 किलो 876 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो पुरुष और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया।         सेलाकुई  थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस दौरान पुलिस के द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करते हुए दो पुरुष और एक महिला तस्कर को राजा का ढाबा सेलाकुई एबीसी बैरिंग कंपनी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कीये गये आरोपियों पास से 2 किलो 876 ग्राम अवैध गांजा और अवैध गांजा तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।...
कोरोनाकाल में बेसहारा बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से मिला सहारा   बच्चों को 3 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता

कोरोनाकाल में बेसहारा बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से मिला सहारा बच्चों को 3 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता

देहरादून, Featured, उत्तराखंड
कोरोनाकाल में बेसहारा बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से मिला सहारा* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना का किया शुभारम्भ* *पहले चरण में 1062 बच्चे हुए लाभान्वित* *योजना में आच्छादित बच्चों को 3 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता*         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का विधिवत शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डीबीटी द्वारा योजना में चिन्हित बच्चों के बैंक खातों में 3-3 हजार रूपए की सहायता राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, । रेखा आर्या, विधायक धन सिंह नेगी, सचिव । हरि चंद्र सेमवाल सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे।   *सरकार एक अभिभावक की तरह रखेगी बच्चों का ध्यान* मुख्यमंत्...