Thursday, March 19News That Matters

देहरादून

दून विवि में डॉ भीमराव अंबेडकर चेयर की स्थापना राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

दून विवि में डॉ भीमराव अंबेडकर चेयर की स्थापना राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*दून विवि में डॉ भीमराव अंबेडकर चेयर की स्थापना* *राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया*     राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय, केदारपुरम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर चेयर स्थापना उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. देवेन्द्र प्रसाद मांझी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘रीविजिटिंग डॉ. अम्बेडकर - थॉटस एण्ड फिलासफी’’ पुस्तक का विमोचन भी किया। *शोध एवं नवाचार केन्द्र, गढ़वाली, कुमांउनी, जौनसारी भाषाओं में एक वर्षीय सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम, उत्तराखण्ड की लोककला पर आधारित दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम सहित अनेक घोषणाएं* राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने दून विश्वविद्यालय में डॉ0 आम्बेड़कर फाउंडेशन, सामाजिक कल्याण एवं आधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पोषित डॉ0 आम्बेड़कर चेयर...
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउण्ड में निर्माणाधीन बहुद्देशीय क्रीडा भवन के निर्माण कार्य की जांच के डीएम को दिये निर्देश   गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउण्ड में निर्माणाधीन बहुद्देशीय क्रीडा भवन के निर्माण कार्य की जांच के डीएम को दिये निर्देश गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउण्ड में निर्माणाधीन बहुद्देशीय क्रीडा भवन के निर्माण कार्य की जांच के डीएम को दिये निर्देश* *औचक निरीक्षण में निर्माण में मिली कमियों पर डीएम को दिये जांच के निर्देश* *गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री*       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में निर्माणाधीन बहुद्देशीय क्रीडा भवन का औचक निरीक्षण किया। इस भवन में दरार एवं सीलन की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्माण कार्य की शीघ्र जाँच करने के निर्देश दिये। *क्वालिटी में कमी पर सख्त एक्शन* मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही पर संबधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों पर सख्त कारवाई की जायेग...
लंबित मांगों को लेकर सिंचाई कर्मियों ने बुलंद की आवाज, इस दिन धरने का किया एलान

लंबित मांगों को लेकर सिंचाई कर्मियों ने बुलंद की आवाज, इस दिन धरने का किया एलान

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
लंबित मांगों को लेकर सिंचाई कर्मियों ने बुलंद की आवाज, इस दिन धरने का किया एलान     उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कार्मिकों की समस्याओं पर ध्यान न देने से खफा संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यालय में दो अगस्त से धरना देने का एलान किया है। संघ के महासचिव अनिल सिंह पंवार ने कहा विभिन्न समस्याओं का निस्तारण न होने से कार्मिकों में रोष है। उन्होंने प्रमुख अभियंता को ज्ञापन भेजकर मांगों से अवगत कराया है। कहा कि पूर्व में प्रमुख अभियंता के साथ हुई वार्ता में समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों में चयन वर्ष 2020-21 में अपर सहायक अभियंता (सिविल) से सहायक अभियंता (सिविल) के पदों पर होने वाली पदोन्नति के संबंध में लो...
बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी , अब सरकार के इन दो विभागों में जल्द भरे जाएंगे रिक्त पद

बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी , अब सरकार के इन दो विभागों में जल्द भरे जाएंगे रिक्त पद

Featured, उत्तराखंड, खबर रोजगार से, देहरादून
बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी , अब सरकार के इन दो विभागों में जल्द भरे जाएंगे रिक्त पद        उत्तराखंड में धामी सरकार लगातार रोजगार के दरवाजे खोल रही है ऐसे में दो और विभागों में जल्द भर्ती की संभावनाएं बन रही है चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने उत्तराखण्ड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अंतर्गत औषधि विभाग में वर्षों से रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र नियुक्ति के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि विभाग में रिक्त राज्य एवं जिला स्तर के सभी रिक्त पदों का अधियाचन यथाशीघ्र राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा जाय साथ ही जनपद स्तर पर तैनात विभागीय अधिकारियों को पृथक कार्यालय एवं आवश्यकतानुसार तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के स्टाफ भी उपलब्ध कराये जाय। सचिवालय स्थित डीएमएमसी सभागार में उत्तराखण्ड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अंत...
प्रधानमंत्री का संबोधन हमारे लिए ऊर्जा और पथ प्रदर्शक का काम करेगा : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री का संबोधन हमारे लिए ऊर्जा और पथ प्रदर्शक का काम करेगा : मुख्यमंत्री

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
प्रधानमंत्री का संबोधन हमारे लिए ऊर्जा और पथ प्रदर्शक का काम करेगा : मुख्यमंत्री राष्ट्रीय शिक्षा नीति के एक वर्ष होने पर राष्ट्र के नाम पीएम का ऑनलाइन सम्बोधन मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन किया प्रतिभाग।       प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति को एक वर्ष की अवधि पूर्ण होने के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से देश को सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत की गई विभिन्न पहलों का शुभारम्भ करते हुए कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को चरणबद्ध ढंग से देश में लागू किया गया है। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी इसका हिस्सा बनी है। राष्ट्रीय महत्व की शिक्षा नीति नये भारत के निर्माण में महत...
मुख्यमंत्री ने मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिये अन्य स्थानों पर किये गये उपायों का अध्ययन करने के निर्देश दिये

मुख्यमंत्री ने मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिये अन्य स्थानों पर किये गये उपायों का अध्ययन करने के निर्देश दिये

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*उच्च हिमालयी क्षेत्रों तक टाइगर की उपस्थिति स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम : मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री ने मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिये अन्य स्थानों पर किये गये उपायों का अध्ययन करने के निर्देश दिये*   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में अन्तराष्ट्रीय टाइगर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में तराई क्षेत्र से उच्च हिमालयी क्षेत्रों तक टाइगर की उपस्थिति स्थानीय निवासियों की टाइगर संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष 2006 में 178 बाघों की अपेक्षा वर्ष 2018 में 442 बाघों की उपस्थिति भी राज्य के निवासियों की टाइगर संरक्षण में निभाई जा रही भागीदारी को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मानव वन्य-जीव संघर्ष को कम करने के लिये अन्य राज्य...
उत्तराखंड की बेटी व भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाधयक्ष नेहा जोशी का देहरादून आने पर हुवा भव्य और दिव्य स्वागत बोली नेहा जय श्री राम अबकी बार हम 60 पार

उत्तराखंड की बेटी व भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाधयक्ष नेहा जोशी का देहरादून आने पर हुवा भव्य और दिव्य स्वागत बोली नेहा जय श्री राम अबकी बार हम 60 पार

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड की बेटी व भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाधयक्ष नेहा जोशी का देहरादून आने पर हुवा भव्य और दिव्य स्वागत बोली नेहा जय श्री राम अबकी बार हम 60 पार   भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाधयक्ष  नेहा जोशी प्रथम बार देहरादून आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रिस्पनां से महानगर कार्यालय तक कार रैली के माध्यम से उनका भव्य और दिव्या स्वागत किया गया। वही इसके बाद भाजपा महानगर कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  नेहा जोशी ने सर्व प्रथम अपने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया तत्पश्चात उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है उस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन ...
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत राज्य में बनेगी उच्च शिक्षा की कार्य योजना उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं स्वेच्छा से चुन सकेंगे पाठ्यक्रम: डा. धनसिंह रावत

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत राज्य में बनेगी उच्च शिक्षा की कार्य योजना उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं स्वेच्छा से चुन सकेंगे पाठ्यक्रम: डा. धनसिंह रावत

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उच्च शिक्षा में नए आयाम स्थापित करेगा एकेडमिक क्रेडिट्स बैंकः डा. धनसिंह रावत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत राज्य में बनेगी उच्च शिक्षा की कार्य योजना *नई शिक्षा नीति के अंतर्गत यूजीसी ने जारी की अधिसूचना* *उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं स्वेच्छा से चुन सकेंगे पाठ्यक्रम*   केन्द्र सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत एकेडमिक क्रेडिट्स बैंक की स्थापना और संचालन को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। जिस पर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत एकेडमिक क्रेडिट्स बैंक लागू होने से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्रीय उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लिया गया यह क्रांतिकारी...
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में सुशासन के दृष्टिगत जनसंवाद एवं जन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक जन सम्पर्क एवं जन समस्याओं का हो समाधान होगा जाने पूरी ख़बर

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में सुशासन के दृष्टिगत जनसंवाद एवं जन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक जन सम्पर्क एवं जन समस्याओं का हो समाधान होगा जाने पूरी ख़बर

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
  *मुख्य सचिव ने दिए प्रतिदिन जनसंवाद एवं जन समस्याओं के निदान के निर्देश* *प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक जन सम्पर्क एवं जन समस्याओं का हो समाधानः मुख्य सचिव*     मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में सुशासन के दृष्टिगत जनसंवाद एवं जन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। आयुक्त गढ़वाल एवं कुमायूँ, समस्त जिलाधिकारियों एवं तहसील एवं विकास खण्ड अधिकारियों को जारी अपने आदेश में मुख्य सचिव ने जन समस्याओं के समाधान की व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए हैं। *जन समस्याओं को गम्भीरता से लें अधिकारी* मुख्य सचिव ने सभी मण्डल, तहसील, विकास खण्ड स्तरीय कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्षों द्वारा प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक जन सम्पर्क एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूर्वाह्न 10 से ...
मौसम विभाग ने  उत्तराखंड के सात जिलो में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया सतर्क रहना साहब बेवजह ना करना पहाड़ो का सफर 

मौसम विभाग ने  उत्तराखंड के सात जिलो में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया सतर्क रहना साहब बेवजह ना करना पहाड़ो का सफर 

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मौसम विभाग ने  उत्तराखंड के सात जिलो में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया सतर्क रहना साहब बेवजह ना करना पहाड़ो का सफर        29 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी देहरादून टिहरी पौड़ी नैनीताल बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है इसके अलावा उत्तराखंड राज्य के देहरादून नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में तेज बौछार के साथ अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है साथ ही राज्य में कहीं जगह गरजने वाले बादल विकसित होंगे आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है वही 30 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी देहरादून टिहरी पौड़ी नैनीताल बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है इसके अलावा आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है   वही 31 जुलाई को उत्तराखं...