Wednesday, March 18News That Matters

देहरादून

अपने माता पिता का इकलौता लड़का पौड़ी गढ़वाल का लाल मंदीप शहीद  हो गए ,  गांव  में  मातम  परिवार  मे कोहराम

अपने माता पिता का इकलौता लड़का पौड़ी गढ़वाल का लाल मंदीप शहीद हो गए , गांव में मातम परिवार मे कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल
पोखड़ा विकासखण्ड के सकनोली गांव के 23 वर्षीय मंदीप शहीद । सतपुली । जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में शरहद पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय मंदीप सिंह शहीद हो गये । मंदीप सिंह पौडी जिले के पोखड़ा ब्लॉक के ग्राम सकनोली का निवासी है । ग्राम प्रधान सकनोली मेहरबान सिंह ने बताया कि कल रात लगभग आठ बजे मुझे कॉल आया कि मंदीप गुलमर्ग में शहीद हो गया है ।जिसकी सूचना मेरे द्वारा उनके परिवार को दी गयी । शहीद की खबर सुनते ही मंदीप की माता हेमन्ती देवी और पिता सत्यपाल सिंह का रो रो कर बुरा हाल है । वही गांव में मातम पसर गया है । मंदीप 11 मार्च 2018 को लैंसडाउन में सेना में भर्ती हुआ था । वह अपने माता पिता का इकलौता लड़का है । मंदीप के पिता किसान व माता गृहणी है । मंदीप एक साल पहले घर आया था तब उसके माता पिता ने मंदीप की सगाई कर दी थी और अगले एक महीने बाद मंदीप छुट्टी लेकर...
जानिए तीरथ कैबिनट के आज के महत्वपूर्ण ये फैसले

जानिए तीरथ कैबिनट के आज के महत्वपूर्ण ये फैसले

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड की आज की बड़ी खबर, तीरथ कैबिनेट में हुए बड़े फैसले कैबिनेट ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा। 1 जुलाई से 3 जिलों के लिए चमोली उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग चार धाम की यात्रा को लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी।सीमित संख्या में स्थानीय जिलों के तीर्थयात्री यात्रा कर सकेंगे। वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त होंगे। चार धाम यात्रा को लेकर क्या है तैयारी इसकी निगरानी करेंगे तीर्थ पुरोहितों को भी वैक्सीनेट किया जाएगा सभी उद्योगों में उत्पादन के लिए ओवरटाइम की उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने दी स्वीकृति। कोविड-19 के दौरान हुए नुकसान को देखते हुए कारखानों को ओवरटाइम करने की छूट दी गई। आदेश जारी होने के 60 दिन बाद तक यह लागू रहेगा। सेलाकुई में ऑक्सीजन निर्माण वाली लेन्डे कंपनी के लिए अंडर ग्राउंड बिजली की लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया ताकि बार-बार विद्युत में आ रही दिक्कत न...
चमोली के युवक की हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम, क्षेत्र में दहशत

चमोली के युवक की हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम, क्षेत्र में दहशत

Featured, उत्तराखंड, चमोली, देहरादून
हरिद्वार रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. स्कूटी सवार ट्रक के पहिए के नीचे आ गया. ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. ऋषिकेश में सुबह नगर निगम गेट के बाहर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घटना में स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. मृतक की पहचान चंदन आर्य पुत्र मोहन राम निवासी चमोली के रूप में हुई है. घटना से लोगों में दहशत है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है. चंदन के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने पर युवक का शव उनको सौंप दिया जाएगा....
कोरोना से जंगः सीएम तीरथ ने अधिकारियों को दिए ये सख्त आदेश, कहा- तीसरी लहर से पहले करे इन्हे पूरा

कोरोना से जंगः सीएम तीरथ ने अधिकारियों को दिए ये सख्त आदेश, कहा- तीसरी लहर से पहले करे इन्हे पूरा

Featured, उत्तराखंड, खबर सचिवालय से, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में सभी जनपदों को वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों से कोविड महामारी के नियंत्रण एवं टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्भावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हों। उन्होंने समस्त जनपदों की चिकित्सा ईकाइयों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन बैड, आई.सी.यू बैड्स की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड की थर्ड वेब से पहले तैयारी का जो समय मिला है, इस दौरान सभी व्यवस्थाएं मजबूत की जाय। वर्षाकाल के दृष्टिगत आपदा की दृष्टि से चिन्हित संवेदनशील स्थानों के बीच भी एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाय। सीएचसी स्तर पर भी कोविड केयर सेंटर बनाए जाय। देहरादून एवं हल्द्वानी...
उत्तराखंड की इस बस्ती में घुसा गुलदार, सभासद पर किया जानलेवा हमला देखिये वीडियो..

उत्तराखंड की इस बस्ती में घुसा गुलदार, सभासद पर किया जानलेवा हमला देखिये वीडियो..

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में राजधानी देहरादून से सटे डोईवाला में गुलदार का आतंक जारी है। डोईवाला की सपेरा बस्ती में गुलदार देखा गया है। गुलदार ने सभासद ईश्वर रोथान पर हमला किया है। गुलदार की धमक से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। https://youtu.be/iSxGviSGOQc वहीं गुलदार के क्षेत्र में आने और सभासद ईश्वर रोथान पर हमले की सूचना पर पुलिस अधिकारी के साथ बड़कोट वन रेंज के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। रेंजर धीरज रावत ने कहा गिल्डर को पकड़ने के लिए शुरू किया रेस्क्यू। उन्होंने लोगों से  पैनिक ना होने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है।...
उत्तराखंड में शोक की लहर, 23 साल का मनदीप सिंह नेगी देश के लिए शहीद..सलामी दें

उत्तराखंड में शोक की लहर, 23 साल का मनदीप सिंह नेगी देश के लिए शहीद..सलामी दें

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
जम्मू कश्मीर में सीमा पर देश की सुरक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया।  11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी  शहीद हुए हैं,शहादत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। पूरा गांव शोक में डूब गया है ।  मुझे तो़ड़ लेना वनमाली, उस पथ पर तुम देना फेंक...मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ पर जाएं वीर अनेक। माखनलाल चतुर्वेदी की ये कविता मानों आज फिर से सार्थक हो गई है। एक बार फिर से उत्तराखंड का एक वीर सपूत मातृभूमि की बलिवेदी पर चढ़ गया। पहाड़ में शोक की लहर है लेकिन गर्व के साथ हर किसी को मस्तक उठा है। एक ओर जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें। शहीद के परिजनों के साथ हम सदैव खड़े हैं। जय हिंद!...
सेन्ट्रल कमांड के जी.ओ.सी इंचार्ज ने सीएम तीरथ से मुलाकात कर इन मुद्दों पर की बात

सेन्ट्रल कमांड के जी.ओ.सी इंचार्ज ने सीएम तीरथ से मुलाकात कर इन मुद्दों पर की बात

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह से गुरूवार को सचिवालय में सेन्ट्रल कमांड के जी.ओ, सी इंचार्ज लेफ्टि. जनरल वाई डिमरी ए.वी.एस.एम, वी.एस.एम ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य के सीमान्त क्षेत्रों में संचार सुविधाओं की उपलब्धता एवं सडकों के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री से हुई भेंट के दौरान सेन्ट्रल कमांड के जीओसी ने मुख्यमंत्री से सीमान्त क्षेत्रों में लोकल इन्टेलीजेंस की मजबूती पर भी ध्यान दिये जाने, जोशीमठ-ओली तक सडक चौडीकरण, बडकोट-पुरोला-मोरी से तथा मीनस-अराल-त्यूणी से हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण एवं सुधारीकरण की भी जरूरत बतायी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सीमान्त क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इन क्षेत्रों को सडक से जोडने तथा संचार सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लिपुलेख, गुंजी, न...
देहरादून से बड़ी खबर, IMA ने बाबा रामदेव के खिलाफ थाने में दी तहरीर, DGP से की इन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग

देहरादून से बड़ी खबर, IMA ने बाबा रामदेव के खिलाफ थाने में दी तहरीर, DGP से की इन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) उत्तराखंड की इकाई ने योग गुरु स्वामी रामदेव और बाल कृष्ण के खिलाफ उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक और देहरादून स्थित थाना कैंट में थाना प्रभारी को बुधवार देर शाम तहरीर दी है, जिसमें रामदेव के खिलाफ भारतीय चिकित्सा संघ और एलोपैथिक डॉक्टरों के खिलाफ अपमानजनक बातें कहे जाने का जिक्र करते हुए उनके खिलाफ थाने में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। भारतीय चिकित्सा संघ उत्तराखंड की इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरविंद शर्मा, सचिव डॉ. अजय खन्ना तथा कोषाध्यक्ष डॉ. संजय उप्रेती की ओर से थाना कैंट प्रभारी देहरादून को तहरीर दी गई है, जबकि भारतीय चिकित्सा संघ उत्तराखंड के वकील नीरज पांडे की ओर से पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिसमें आईएमए की ओर से स्वामी रामदेव के खिलाफ ipc की धारा 420, 440, 467 ,200, 211, 269, 270, 276, 338, 505 1(बी), 120 ...
पहाड़ के प्रसिद्ध गोलू देवता मंदिर के दर्शन कर रही वृद्धा के ऊपर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत, मचा कोहराम

पहाड़ के प्रसिद्ध गोलू देवता मंदिर के दर्शन कर रही वृद्धा के ऊपर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत, मचा कोहराम

उत्तराखंड, Featured, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में बुधवार को गोलू देव मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। यहां रानीखेत सौनी बिनसर से आठ किलोमीटर दूर प्रसिद्ध गोलू देव मंदिर चमडखान दर्शन के लिए ग्राम पस्तोडा़ वार निवासी राधा बिष्ट अपनी बहूं एव पौती के साथ पैदल गयी थी। मन्दिर दर्शन के बाद चमडंखान से घर कि छोटी मोटी खरीदारी करने के बाद वह तीनों घर को जाने से पहले सड़क के किनारे आराम करने को बेठै ही थे कि इसी दरामियान ऊपरी क्षेत्र में वर्षों पुराना चीड़ का वृक्ष जड़ से ही उखड़ गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता दुकानों की दीवारों को क्षतिग्रस्त करता हुआ पेड़ बुजुर्ग महिला को कुचलता हुआ एक तरफ गिर गया। उम्रदराज होने के कारण राधा देवी उठकर भाग भी नहीं सकी। आसपास भगदड़ मच गई। दुकानदारों व लोगों ने पेड़ के नीचे दबी राधिका देवी को बचाने की कोशिश की। मगर वह दम तोड़ चुकी थी।दुर्घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। राधिक ...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में जानिए अब कैसा है कोरोना का असर,आंकड़ों पर डालें नजर…

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में जानिए अब कैसा है कोरोना का असर,आंकड़ों पर डालें नजर…

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं. बीते 24 घंटे के भीतर जहां कोरोना के 149 नए मामले सामने आए तो, वहीं 152 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. जबकि, बुधवार को 5 लोगों की जान गई है. बता दें कि प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2,877 रह गई है. अभीतक 7,068 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है. आज देहरादून में 43              हरिद्वार में 12 नैनीताल में 14 पौड़ी गढ़वाल में 2 पिथौरागढ़ से 12 रुद्रप्रयाग में 2 टिहरी गढ़वाल में 1 उधम सिंह नगर में 10 उत्तरकाशी में 8 चंपावत में 13 चमोली में 6 बागेश्वर में 5 और अल्मोड़ा में 21 उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.36% है. सैंपल पॉजिटिविटी रेट 6.32% है. प्रदेश में अभीतक कोरोना के कुल 3,39,127 मामले सामने आए हैं, जिसमें 3,23,337 मरीज स्वस्थ हुए हैं. कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तराखंड में बुध...