Wednesday, March 18News That Matters

देहरादून

ख़ास ख़बर :  मंत्री हरक सिंह रावत की बेबाक बोले त्रिवेंद्र रावत  ने मुख्यमंत्री रहते पार्टी को बदनाम कर दिया पूरी ख़बर

ख़ास ख़बर : मंत्री हरक सिंह रावत की बेबाक बोले त्रिवेंद्र रावत ने मुख्यमंत्री रहते पार्टी को बदनाम कर दिया पूरी ख़बर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
ख़ास ख़बर : पहाड़ के लाल मंत्री हरक सिंह रावत की बेबाक बोले त्रिवेंद्र ने मुख्यमंत्री रहते पार्टी को बदनाम कर दिया पूरी ख़बर   कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कर्मकार कल्याण बोर्ड मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जमकर आलोचना की उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री रहते न केवल उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया, बल्कि जान बूझकर बदनाम भी किया. जी हा ख़बर देहरादून से है  उत्तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड में चल रहे विवाद के बीच अब श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर बेहद गंभीर आरोप लगा डाले हरक रावत ने न केवल पूर्व मुख्यमंत्री रहते त्रिवेंद्र की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि उनके द्वारा पार्टी को बदनाम करने का आरोप भी लगा डाला है कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कर्मकार कल्याण बोर्ड मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री ...
पहाड़ में थमता कोरोना, आज मिले 264 नए मरीज,लेकिन ब्लैक फंगस मचा रहा कहर

पहाड़ में थमता कोरोना, आज मिले 264 नए मरीज,लेकिन ब्लैक फंगस मचा रहा कहर

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 264 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सात मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 345 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, आज कुल संक्रमितों की मौत का आंकड़ा सात हजार पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 28671 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 17, बागेश्वर में 12, चमोली में आठ, चंपावत में 26, देहरादून में 55, हरिद्वार में 45, नैनीताल में 12, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ में 27, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में 11, ऊधमसिंह नगर में 24 और उत्तरकाशी में छह मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या तीन लाख 38 हजार 66 हो गई है। इनमें से तीन लाख 21 हजार 807 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3471 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के चलते अब तक...
साइबर अपराधों को रोकने के लिए सीएम तीरथ ने किया ई-सुरक्षा चक्र हेल्पलाईन नम्बर 155260 का शुभारंभ

साइबर अपराधों को रोकने के लिए सीएम तीरथ ने किया ई-सुरक्षा चक्र हेल्पलाईन नम्बर 155260 का शुभारंभ

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पी.टी.सी नरेन्द्र नगर में साइबर अपराधों में रोकने हेतु ई-सुरक्षा चक्र हेल्पलाईन नम्बर 155260 का शुभारंभ किया। यह नम्बर विशेषकर वित्तीय साइबर अपराधों में त्वरित सहायता के लिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साईबर अपराध एक उभरती हुयी चुनौती है। इस चुनौती से लड़ने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा यह अच्छा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाईन नम्बर की जानकारी सबको हो, इसलिए इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय। आज के डिजिटल युग में साइबर क्राइम को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लाना जरूरी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ई-सुरक्षा चक्र बुकलेट का विमोचन भी किया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि दिन-प्रतिदिन साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने जरूरी है। हेल्पलाईन नम्बर जारी कर...
मुख्यमंत्री तीरथ ने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुनर्निर्मित केन्टोनमेंट जनरल हॉस्पिटल का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री तीरथ ने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुनर्निर्मित केन्टोनमेंट जनरल हॉस्पिटल का किया शुभारम्भ

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने छावनी परिषद् गढ़ी कैन्ट में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुनर्निर्मित केन्टोनमेंट जनरल हॉस्पिटल (ccc Facility) का शुभारम्भ किया। इस हॉस्पिटल में 150 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था है। जिसमें 10 बेड में आईसीयू एवं 11 वेंटिलेटर की व्यवस्था भी है। इस अस्पताल का पुनर्निर्माण मात्र 45 दिन में किया गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि छावनी परिषद द्वारा बहुत कम समय में आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल का पुनर्निर्माण किया गया, इसके लिए उन्होंने छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एस.एन सिंह एवं सीईओ  तनु जैन का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की तीसरी संभावित लहर के दृष्टिगत राज्य में सभी तैयारियां की गई है। राज्य में ऑक्सीजन बैड, आईसीयू, वेंटिलेटर आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। जिला अस्पतालों के अलावा सीएचसी स्तर तक भी ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं। डीआरडीओ क...
उत्तराखंड पुलिस को मिले 17 नए DSP,सीएम तीरथ ने ली परेड़ की सलामी

उत्तराखंड पुलिस को मिले 17 नए DSP,सीएम तीरथ ने ली परेड़ की सलामी

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरूवार को पी.टी.सी नरेन्द्र नगर में पुलिस उपाधीक्षक आधारभूत प्रशिक्षण दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षणरत पुलिस उपाधीक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा जिन पुलिस उपाधीक्षकों को सम्मानित किया गया उनमें रीना राठोर,नताशा सिंह, अभिनय चौधरी, स्वप्निल मुयाल, सुमित पाण्डे शामिल हुए। इस बार 17 पुलिस उपाधीक्षकों ने पी.टी.सी. नरेन्द्र नगर से अपना प्रशिक्षण पूरा किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पी.टी.सी में आडिटोरियम का निर्माण किया जायेगा। साइबर क्राइम को रोकने हेतु कोर्सेज शुरू किये जायेंगे। पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण भत्ता दिया जायेगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रशिक्षण के उपरांत पास आउट होने वाले...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ पंकज अरोड़ा गोल्डन एआईम अवार्ड से सम्मानित

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ पंकज अरोड़ा गोल्डन एआईम अवार्ड से सम्मानित

उत्तराखंड, Featured, खबर, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
उतराखंड से एकमात्र डॉक्टर पंकज चुने गए, देश भर से 40 डॉक्टरों के  काम को मिला सम्मान देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल Shri Mahant Indresh Hospital के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर पंकज अरोडा Neuro Surgeon Dr. Pankaj Arora को न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बुधवार को गोल्डन एआईम अवार्ड Golden AIM AWARDS  से सम्मानित किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन महंत देवेन्द्र दास महाराज जी  Mahant Devendra Das Mahara ji  ने डॉक्टर पंकज अरोड़ा को सम्मान मिलने पर बधाई दी है।   बुधवार को डायनमिक बिज़्नेस सल्यूशन dynamic business solution, मुंबई की ओर से आयोजित ऑनलाइन वेबिनार online webinars में मेडिकल क्षेत्र के अलग अलग विभागों के 40 डॉक्टरों को इस सम्मान से नवाजा गया। उतराखंड से डॉक्टर पंकज अरोड़ा एकमात्र डॉक्टर हैं जिन्हें इस सम्मान ...
उत्तराखंड में थम रहा कोरोना तो पैर पसार रहा ब्लैक फंगस, आज मिले इतने संक्रमित मरीज

उत्तराखंड में थम रहा कोरोना तो पैर पसार रहा ब्लैक फंगस, आज मिले इतने संक्रमित मरीज

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर अब थमता नजर आ रहे है। प्रदेश में आज 353 नए कोविड पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 6 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। जबकि राज्य में आज 398 संक्रमित मरीज  स्वस्थ भी हुए है। वहीं ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता जा रहा है। बता दें कि आज हरिद्वार में 94, देहरादून में 75, नैनीताल में 30, पौड़ी में 27, पिथौरागढ़ में 24, अल्मोड़ा उत्तरकाशी और टिहरी में 20-20, रुद्रप्रयाग में 15, उधमसिंह नगर में 10, चमोली में 9, चंपावत में 7 और बागेश्वर में हुई 2 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में फिलहाल 3 हजार 572 एक्टिव केस है।  राज्य में अब तक 3 लाख 37 हजार 802 कोविड पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है जबकि राज्य में अब तक 6 हजार 997 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 95% संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । आंकड़ो के अनुसार 3 लाख 21 हजार 462 संक्रमित मर...
केदारनाथ आपदाः सतपाल महाराज ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि, बोले- इस हृदय विदारक त्रासदी से हमें सबक लेना चाहिए

केदारनाथ आपदाः सतपाल महाराज ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि, बोले- इस हृदय विदारक त्रासदी से हमें सबक लेना चाहिए

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को 8 साल पूर्व केदारनाथ त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए हुतात्माओं के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। प्रदेश के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को अपने सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर उत्तराखंड के केदारनाथ समेत पर्वतीय जिलों में आठ साल पहले 16 जून 2013 की भीषण आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति अनुभूति प्रकट की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 8 साल पूर्व भीषण आपदा में केदारनाथ एवं उसके आसपास भारी तबाही का मंजर देखने को मिला था। इस दौरान जान माल का भारी नुकसान हुआ आपदा में हजारों लोग हताहत हुए आज केदारनाथ आपदा की आठवीं बरसी है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया था उनके परिजनों के प्रति हमेशा मेरी सहानुभूति रहे...
लोकप्रिय नेता अनिल बलूनी का वादा गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला धनगढ़ी पुल अगली बरसात से पहले बनकर होगा तैयार

लोकप्रिय नेता अनिल बलूनी का वादा गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला धनगढ़ी पुल अगली बरसात से पहले बनकर होगा तैयार

Featured, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज रामनगर के निकट धनगढ़ी नाले का निरीक्षण किया और प्रगति जानी। निरीक्षण में उनके साथ राष्ट्रीय राजमार्ग तथा वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सांसद बलूनी ने कहा कि अगली बरसात से पहले यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा और जनता को बरसात के मलवे के कारण लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। यह प्रोजेक्ट सांसद बलूनी की प्राथमिकताओं में से एक है। बता दे कि सांसद बलूनी के विशेष अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पुल को स्वीकृत किया था। धनगढ़ी और पनौद दोनों नालों के कारण प्रतिवर्ष अनेक दुर्घटनाएं होती थी। अनेक वाहन और नागरिक बरसात में बह जाते थे। प्रस्तावित पुल की कुल लागत ₹14 करोड़ है। जिसमें कि धनगढ़ी पुल 150 मीटर लंबा होगा और इस पर ₹7 करोड़ 65 लाख की लागत आएगी। पनौद नाले पर बनने वाले पुल की ल...
मुख्यमंत्री का मिशन दिल्ली उत्तराखंड के लिए बेमिसाल,लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग सहित मिली इन योजनाओं को स्वीकृति

मुख्यमंत्री का मिशन दिल्ली उत्तराखंड के लिए बेमिसाल,लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग सहित मिली इन योजनाओं को स्वीकृति

Featured, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम प्रकाश जावड़ेकर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने रेंजर्स कॉलेज ग्राउन्ड राज्य सरकार को हस्तांतरित करने और लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग के सुदृढीकरण हेतु NBWL द्वारा सहमति प्रदान किये जाने व परियोजना की स्वीकृति देने के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया। लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग के सुदृढीकरण हेतु वन भूमि हस्तान्तरण से छूट प्रदान करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के ग्राम विकास विभाग से संबंधित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विभिन्न मोटरमार्गों की एनबीडब्ल्यूएल पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय से स्वीकृति की जानी है।  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से इनकी स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्यवाही करनेे का अनुरोध किया। इस अवसर पर मुख्य स...