Tuesday, March 17News That Matters

देहरादून

सीएम तीरथ का दिल्ली मिशन, वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात कर रखी ये मांग… जल्द होगा समाधान

सीएम तीरथ का दिल्ली मिशन, वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात कर रखी ये मांग… जल्द होगा समाधान

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में बहुत सी विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड का हर सम्भव सहयोग किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी के लागू होने के बाद उत्तराखण्ड राज्य को राजस्व हानि उठानी पङी है। इसे देखते हुए केन्द्र द्वारा राज्य को जीएसटी कम्पनसेशन मंजूर किया गया। परंतु इस कम्पनसेशन की अवधि जून 2022 में समाप्त होने जा रही है। कोविड की आपात स्थिति में राज्य के वित्तीय संसाधनों पर विपरीत प्रभाव पङा है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखण्ड की विपरीत परिस्थितियों और सीमित आर्थिक संसाधनों को देखते हुए जीएसटी कम्पनसेशन की अवधि को जून 2022 से आगे और पांच वर्ष बढाने का अनुरोध ...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले सीएम तीरथ, चारधाम के लिये किया आमंत्रित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले सीएम तीरथ, चारधाम के लिये किया आमंत्रित

उत्तराखंड, Featured, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को केदारनाथ व बद्रीनाथ मंदिर की प्रतिकृति और शाॅल भेंट किया और उन्हें स्थिति सामान्य होने पर चारधाम के लिये आमंत्रित किया।
 सांसद अनिल बलूनी ने इंदिरा हृदेयश को दी श्रद्धांजली, बोले- हर सुख- दुःख में रही साथ, हमेशा बढ़ाया उत्साह

 सांसद अनिल बलूनी ने इंदिरा हृदेयश को दी श्रद्धांजली, बोले- हर सुख- दुःख में रही साथ, हमेशा बढ़ाया उत्साह

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदेयश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है,उन्होंने कहा मेरे लिए इससे बड़ी दुःख की बात और कोई नहीं हो सकती कि इंदिरा जी हमें अलविदा कह गई। उन्होंने हमेशा मेरा उत्साह बढ़ाया है। हर सुख दुःख में वो साथ रही है। बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर संसदीय कार्य,  प्रशासनिक कार्य और राजनीति में इंदिरा हृदयेश आगे रही है। उन्होंने हमेशा पार्टी राजनीति को व्यक्तिगत संबधों से अलग रखा। सभी पार्टियों में उनके बहुत अच्छे संबध थे। अनिल बलूनी ने कहा कि जब भी मैं राज्य हित के लिए कोई योजना बनाता तो इंदिरा जी का फोन जरूर आता और वो मेरा उत्साह बढ़ाती और कहती कि बेटा प्रदेश हित में अच्छा कार्य कर रहो हो। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर इंदिरा जी का मुझे श्रेय मिलता रहा है। हाल ही में जब वो कोरोना से बिमार हुई तो उन्होंने मुझे फोन क...
सेवा ही संगठन के अंतर्गत मसूरी विधान सभा के दूरस्थ गाँव सरोना में पहुँचाई गई राहत

सेवा ही संगठन के अंतर्गत मसूरी विधान सभा के दूरस्थ गाँव सरोना में पहुँचाई गई राहत

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मसूरी विधान सभा के सरोना न्याय पंचायत के अंतर्गत सरोना गाँव में भाजपा के ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के अंतर्गत १०५ परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया । देहरादून ज़िले के इस दूरस्थ गाँव में रह रहे परिवारों का जीवन कोरोना की वजह से काफ़ी प्रभावित हुआ है । आज ज़िला पंचायत सदस्य अस्थल, बीर सिंह चौहान, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी नेहा जोशी, युवा मोर्चा प्रवक्ता व त्रिकोण सॉसायटी की अध्यक्ष नेहा शर्मा, व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने ग्रामीणों को राशन के साथ साथ आयुष किट, मास्क, sanitiser, व इम्यूनिटी बूस्टर सिरप उपलब्ध कराए । बीर सिंह चौहान जी ने कहा कि सेवा जी संगठन अभियान के अंतर्गत हर एक भाजपा कार्यकर्ता निरंतर सेवा कार्यों में लगा है ताकि समाज के आख़िरी व्यक्ति तक राहत पहुँचा सके । नेहा जोशी ने बालाजी इन्वेस्टमेंट के अक्षत जैन व इशिता जैन का आभार व्यक्त किया जिन्...
उत्तराखंड की एनडी तिवारी के बाद सबसे कद्दावर नेता डॉक्टर इंदिरा को श्रद्धासुमन के रूप में शब्दाजंलि

उत्तराखंड की एनडी तिवारी के बाद सबसे कद्दावर नेता डॉक्टर इंदिरा को श्रद्धासुमन के रूप में शब्दाजंलि

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए यह शब्दाजंलि भेंट की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण का ऐलान हो चुका था और 5 अक्टूबर 2000 को मैं समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र दे कर दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में  अम्बिका सोनी  अजीत जोगी व प्रकाश जायसवाल के साथ प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान करके बाहर आया ही था कि मोबाइल की घण्टी बजी और मैंने फोन उठाया तो डांटने के अंदाज़ में आवाज़ आयी कि अरे भाई कांग्रेस में शामिल हो रहे हो और हमको खबर भी नहीं, मैनें इंदिरा हृदयेश जी की कड़कती आवाज़ को पहचान लिया था सो मैंने प्रणाम किया और वे आदेशात्मक अंदाज़ में बोलीं मैं यूपी निवास में हूँ मिल कर जाना और मैं उनसे मिला तो वे बहुत खुश हुईं और कहा ये कांग्रेस...
विधानसभा की मर्मज्ञ थी डॉ. इंदिरा हृदयेश: महाराज

विधानसभा की मर्मज्ञ थी डॉ. इंदिरा हृदयेश: महाराज

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदेश के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। पर्यटन सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के दिवंगत होने का समाचार पाकर हम सब स्तब्ध हैं। उनके निधन से प्रदेश में राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। महाराज ने कहा कि पिछले चार दशक से यूपी से लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बड़े नेताओं में शुमार रही डॉ. इंदिरा हृदयेश विधानसभा की मर्मज्ञ थी। उन्हें बड़ा राजनीतिक अनुभव प्राप्त था। वह सदैव हमारा मार्गदर्शन करने के साथ-साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित करती थीं। आज उनका अभाव हम सबके हृदय में खटक रहा है। हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर...
पहाड़ पॉलिटिक्स में एक गहरा शून्य छोड़ गई डॉ इंदिरा हृदयेश, ऐसी शख्सियत जिनसे हर पार्टी के नेता लेते थे सलाह

पहाड़ पॉलिटिक्स में एक गहरा शून्य छोड़ गई डॉ इंदिरा हृदयेश, ऐसी शख्सियत जिनसे हर पार्टी के नेता लेते थे सलाह

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा ह्रदयेश का निधन हो गया है डॉ ह्रदयेश अपने पीछे न केवल कांग्रेस बल्कि पहाड़ पॉलिटिक्स में एक गहरा शून्य छोड़ गई हैं जिसकी भरपाई बहुत जल्दी होना संभव नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा और नारायण दत्त तिवारी के दौर में राजनीति को जीने वाली स्व. इंदिरा हृदयेश का कद ऐसा था कि उत्तराखंड में वो नेताओं और विधायकों के बीच 'दीदी' के नाम से पॉपुलर थीं. क्या कांग्रेस, क्या भाजपा, सभी उनसे सलाह-मशविरा करने आते थे. कांग्रेस की मिशन 2022 की तैयारियों को लेकर दिल्ली दौरे पर पहुँची 80 वर्षीय डॉ इंदिरा ह्रदयेश का आज सुबह लगभग 11 बजे दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यूपी विधान परिषद से 1974 यानी 46 साल पहले अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाली डॉ ह्रदयेश ने कई बार विभिन्न सरकारों में ...
नही रही दीदी नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ,शोक में उत्तराखंड , हल्द्वानी में मातम

नही रही दीदी नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ,शोक में उत्तराखंड , हल्द्वानी में मातम

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात
उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश का हार्ड अटैक के चलते निधन हो गया है. दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके हल्द्वानी के घर मे मातम पसरा हुआ है। पूर्व सीएम और बीजेपी नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा, 'इंदिरा बहिन जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया और विधायिका के कार्य में पारंगत हासिल की। बहिन जी का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।' बता दें कि इंदिरा हृदयेश का जन्म अयोध्या में 7 अप्रैल 1941 में हुआ था। वह एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता, विधायक और साथ ही भारत में उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष की नेता रही। वह 2012 के उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में हल्द्वानी निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई थीं। वह उत्तराखं...
कार्यसमिति और चिन्तन शिविर पर केंद्रीय नेतृत्व ने दिए निर्देश, कोरोना को हराने तक प्रदेश में जारी रहेंगे सेवा कार्य : कौशिक

कार्यसमिति और चिन्तन शिविर पर केंद्रीय नेतृत्व ने दिए निर्देश, कोरोना को हराने तक प्रदेश में जारी रहेंगे सेवा कार्य : कौशिक

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय महामंत्री संग़ठन बीएल संतोष ने भाजपा के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर सेवा ही संग़ठन के कार्यों में और अधिक गति के निर्देश दिए। साथ सभी प्रदेशों में प्रदेश कार्य समिति,ज़िला कार्य समिति और मंडल कार्य समिति के आयोजन के लिये भी निर्देशित किया। इसमें जिला कार्य समिति एवं प्रदेश कार्यसमितियों की वर्चुअल व मंडल कार्यसमितियों को प्रत्यक्ष बैठक ( फिज़िकल ) करने को कहा। इनके साथ ही जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्गों को भी शीघ्र सम्पन्न कराने के लिए कहा गया है। प्रदेश में आयोजित होने वाले चिन्तन शिविर को इसी माह जून में आयोजित करने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए कहा गया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि प्रदेश कार्य समिति तथा ज़िला कार्य समिति की बैठक वर्चुअल होगी। इ...
पहाड़ की 71 वर्षीय बीजा देवी ऐसे दे रही  बड़े-बड़े विशेषज्ञों को भी मात, जानिए कौन है ये …

पहाड़ की 71 वर्षीय बीजा देवी ऐसे दे रही बड़े-बड़े विशेषज्ञों को भी मात, जानिए कौन है ये …

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
 नाम बीजा दीदी, उम्र 71 साल। उम्र के इस पड़ाव में भी एक ही चिंता कि उत्तराखंड में पारंपरिक फसलों की अनदेखी हो रही है। खासकर, इनके बीज बचाने के मामले में। खेती-किसानी के पारंपरिक ज्ञान को आगे बढ़ने का हथियार बनाकर 26 साल तक बीजों के संरक्षण में जुटी रहीं बीजा देवी पढ़ी-लिखी तो नहीं हैं, मगर पारंपरिक बीजों के मामले में वह विशेषज्ञों को भी मात देती हैं। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डा. वंदना शिवा की संस्था नवधान्या से जुड़कर उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र की विभिन्न फसलों की करीब 500 किस्म के बीजों के संरक्षण में मुख्य भूमिका निभाई। नतीजतन, उन्हें नाम मिला बीजा दीदी। वह कहती हैं कि पहाड़ की परिस्थितियों के अनुसार खेती में पारंपरिक बीजों को तवज्जो मिलनी चाहिए। इसके लिए बीजों का संरक्षण बेहद आवश्यक है। इससे खाद्य सुरक्षा की दिशा में तो नए आयाम जुड़ेंगे ही, आबोहवा भी सशक्त बनी रहेगी। मूल रूप से टिहरी ज...