Tuesday, March 17News That Matters

देहरादून

हरक की मेहनत लाई रंग, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने दी लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग की स्वीकृति

हरक की मेहनत लाई रंग, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने दी लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग की स्वीकृति

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
नई दिल्ली। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 63 वी बैठक में उत्तराखंड के लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग को स्वीकृति प्रदान की गई । मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वन मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा तथा एलिवेटेड एनिमल पैसेज के निर्माण से वन्यजीव विचरण सुगम होगा। इस बैठक में उत्तराखंड सरकार के वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत द्वारा वर्चुअल प्रतिभाग कर बोर्ड को अवगत कराया की लालढांग- चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग 1980 के पूर्व से निर्मित है जिसका वर्तमान में सुदृढ़ीकरण करने की आवश्यकता है व चमारिया स्रोत व सिगड्डी स्रोत के बीच बनने वाले एलिवेटेड एनिमल पैसेज की लम्बाई 470 मीटर तथा उंचाई 6 मीटर रखी जाए। उनके द्वारा यह भी बताया...
वैज्ञानिकों ने बताई चमोली हादसे की असली वजह, इस कारण मची थी तबाही , गई थी 200 लोगों की जाने

वैज्ञानिकों ने बताई चमोली हादसे की असली वजह, इस कारण मची थी तबाही , गई थी 200 लोगों की जाने

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
7 फरवरी 2021 को उत्तराखंड के चमोली जिले की धौलीगंगा में हुए हादसे की वजह से करीब 200 लोगों की जान गई या लापता हैं. बहुत बड़े इलाके में बाढ़ आई थी. साथ ही 20 फीट गहरा कीचड़ जमा हो गया था. अब जाकर वैज्ञानिकों ने यह पता कर लिया है कि यह हादसा हुआ क्यों? कैसे धौलीगंगा, ऋषिगंगा और अलकनंदा में अचानक बाढ़ आई. कैसे हिमस्खलन हुआ.American Association for the Advancement of Science  की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि सिर्फ एक बड़े पत्थर के टूटकर ग्लेशियर पर गिरने की वजह से हिमस्खलन हुआ और यह हिमस्खन नीचे जमा ग्लेशियर से बनी प्राकृतिक झील को तोड़ते हुए नदियों में आ गया. हादसे की शुरुआत हुई रोंटी पीक (Ronti Peak) से. यहां पर करीब आधा किलोमीटर चौड़े पत्थर, जिसके ऊपर भारी मात्रा में बर्फ जमी थी, वह टूटकर नीचे गिरा. 1 जनवरी 2021 को ली गई सैटेलाइट तस्वीर में रोंटी पीक के ऊपरी हिस्से में एक छोटी सी दरार दिखत...
लैंटेना/कुरी को वन क्षेत्रों से हटाकर जंगलों की गुणवत्ता में किया जाएगा सुधार, फलदार पौधों का होगा रोपण 

लैंटेना/कुरी को वन क्षेत्रों से हटाकर जंगलों की गुणवत्ता में किया जाएगा सुधार, फलदार पौधों का होगा रोपण 

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वन विभाग को निर्देश दिए कि लैंटेना/ कुरी जैसी प्रजाति को वन क्षेत्र से हटाते हुए स्थानीय प्रजाति के घास/ बांस तथा फलदार पौधों का मिशन मोड़ में रोपण कर जंगलों की गुणवत्ता बढ़ाई जाए तथा वन्यजीवों की आवश्यकतानुसार वासस्थल विकसित किये जाये। प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) उत्तराखंड राजीव भरतरी ने इस संबंध में सभी डीएफ़ओ को निर्देश पत्र जारी किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लैंटेना / कुरी के वन क्षेत्रों के हज़ारों एकड़ क्षेत्रफल में फैलाव से स्थानीय घास प्रजातियाँ प्रभावित हुई हैं, इन क्षेत्रों से लैंटेना /कुरी प्रजाति हटाने संबंधित कार्य योजना तैयार कर घास नर्सरी बनाई जाए। इसके लिए कैंम्पा परियोजना से 38 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रमुख वन संरक्षक ने कहा कि इन क्षेत्रों से लैंटेना प्रजाति को हटाकर उसकी जगह...
पहाड़ में हादसों का काला दिन, 18 घायल, एक बच्चे की मौत, कई परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़

पहाड़ में हादसों का काला दिन, 18 घायल, एक बच्चे की मौत, कई परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
पौड़ी: सड़क हादसों के लिहाज से आज यानी शुक्रवार पौड़ी के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ. जिले में शुक्रवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए. तीनों हादसों में 18 लोगों के घायल होने की सूचना है. वहीं 10 साल के एक बच्चे की मौत भी हो गई. घायलों में भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. पहली घटना पहली घटना चौबट्टाखाल तहसील में हुई है. यहां ऐकेश्वर विकासखंड में पाटीसैंण-नौगांवखाल मोटर मार्ग पर बमोली गांव के पास कार 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में दंपति समेत दो बच्चे घायल हो गए. राजस्व उपनिरीक्षक रिंकज रावत के अनुसार घटना सुबह 10 बजे के आसपास हुई. इस हादसे में नितिन भारती (43), चंद्रप्रभा (37), अभिनव (15) और अनुष्का (11) निवासी देहरादून घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद के घायलों का रेस्क्यू कर संयुक्त चिकित्सालय नौगांवखाल पहुंचाया, जहां से अनुष्का की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर स...
पहाड़ी व्यंजनों का उठा सकेंगे लुत्फ,पर्यटन मंत्री ने किया राजाजी रॉयल्स रेस्टोरेन्ट का लोकार्पण

पहाड़ी व्यंजनों का उठा सकेंगे लुत्फ,पर्यटन मंत्री ने किया राजाजी रॉयल्स रेस्टोरेन्ट का लोकार्पण

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग
ऋषिकेश। पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को चीला स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के रिजॉर्ट परिसर में 19.70 लाख की लागत से निर्मित राजाजी रॉयल रेस्टोरेंट Rajaji Royals restaurant का लोकार्पण किया। गढ़वाल मंडल विकास निगम के चीला स्थित रिजॉर्ट परिसर में शुक्रवार को पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने 19.70 लाख की लागत से निर्मित राजाजी रॉयल रेस्टोरेंट Rajaji Royals restaurant का लोकार्पण किया। इस मौके पर बोलते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस रेस्टोरेंट के बनने से यहाँ आने वाले पर्यटक गढ़वाली और कुमांऊनी भोजन का लुफ्त उठाने के साथ साथ पर्वतीय शैली से भी परिचित होंगे। पर्यटन मंत्री महाराज ने पर्यटकों का आह्वान करते हुए कहा कि वह कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद चीला स्थित सुरम्य स्थान पर पहाड़ी शैली में बने इस रिजॉर्ट और ...
उत्तराखंड में यहां बनेगी नई सड़कें, मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड में यहां बनेगी नई सड़कें, मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के 02 मोटर मार्ग के निर्माण हेतु रूपये 03 करोड़ 14 लाख, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के 02 विभिन्न मोटर मार्ग के निर्माण हेतु रूपये 1 करोड़ 69 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट में सुकल्याड़ी बैण्ड से पभ्या मनतोली गुरैनो आगर मोटर मार्ग के निर्माण हेतु रूपये 1 करोड़ 02 लाख, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर में एनएच-74 से खुशालपुर होते हुए लांघा रोड़ तक लिंक मार्ग के निर्माण हेतु रूपये 29.62 लाख, बागेश्वर के पालडीछीना-जैनकरास मोटर मार्ग 01 से 02 में डामरीकरण के कार्य हेतु रूपये 1 करोड़ 23 लाख, विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के अंतर्गत मॉसी भिकियासैण के स्थान पटियाचौरा से गाँव नौगाँव सिमुड़ा में मोटर मार्ग के निर्माण हेतु रूपये 27.80 लाख, विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के बरोटीवा...
CM तीरथ के आदेश से एक्शन में वन विभाग, 7 ईकोटूरिज्म प्रस्तावों के लिए 79.83 लाख रुपए किए स्वीकृत

CM तीरथ के आदेश से एक्शन में वन विभाग, 7 ईकोटूरिज्म प्रस्तावों के लिए 79.83 लाख रुपए किए स्वीकृत

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर सचिवालय से, देहरादून, पहाड़ की बात
प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) राजीव भरतरी की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित वन विभाग के मुख्यालय में ईकोटूरिज्म कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं के 79.83 लाख रूपये के 07 प्रस्ताव पारित कर संबंधित डीएफओ को निर्देश दिये गये कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के इन स्वीकृत प्रस्तावों पर शीघ्र कार्य पूर्ण किये जाए। मुख्यमंत्री घोषणाओं के जिन प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई उनमें 15.83 लाख की लागत से चन्द्रबनी खालसा में कुमांऊनी मंदिर के पास वन विभाग द्वारा पार्क का निर्माण किया जायेगा। 10 लाख रूपये की लागत से क्यारी नागटिब्बा सुरकण्डा तक ट्रेक रूट का निर्माण किया जायेगा। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अन्तर्गत फांटो क्षेत्र में सफारी जोन बनाने के लिए 15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई। बार्सू से दयारा बुग्याल एवं रैथल से दयारा बुग्याल वाले ट्रेक रूट का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। 10 लाख...
पहाड़ में आज कोरोना आंकड़ा हुआ कम, 388 नए मामले आये सामने, इतनी हुई मौते..

पहाड़ में आज कोरोना आंकड़ा हुआ कम, 388 नए मामले आये सामने, इतनी हुई मौते..

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में आज कोरोना आंकड़ा हुआ कम 388 नए मामले आये सामने 15 मरीजों की हुई मौत आज 3242 मरीज हो गए ठीक प्रदेश में एक्टिव केस रह गए हैं केवल 6641 देहरादून में आज 94 हरिद्वार में 56 नैनीताल में सात पौड़ी गढ़वाल में 14 पिथौरागढ़ में 14 रुद्रप्रयाग में 22 टिहरी गढ़वाल में सात उधम सिंह नगर में 30 उत्तरकाशी में 10 चंपावत में 14 चमोली में 28 बागेश्वर में 15 और अल्मोड़ा में 24 मामले आए सामने...
पहाड़ के इन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का रेड़ अलर्ट जारी, अभी और मचेगी तबाही…

पहाड़ के इन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का रेड़ अलर्ट जारी, अभी और मचेगी तबाही…

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त है।वहीं, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, देहरादून और टिहरी जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, देहरादून, टिहरी जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो शनिवार को राज्य uttarakhand weather report के पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत जैसे जिलों में 12 जून को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।  वहीं, मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि, बाकी पर्वतीय क्षेत्रों में काले घने बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विज्ञानियों न...
पहाड़ में आज फिर बढ़े कोरोना के मामले…. जिलेवार जानिए 24 घंटे में कहां-कितने नए केस

पहाड़ में आज फिर बढ़े कोरोना के मामले…. जिलेवार जानिए 24 घंटे में कहां-कितने नए केस

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से कोरोना के नए मामले काफी कम आ रहे हैं। मंगलवार को भी कोरोना  के 546 नए केस आए हैं. वहीं 2717 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है. इसी के साथ बीते 24 घटों में 13 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा कोरोना से मरने वाले 53 लोगों की जानकारी हॉस्पिटल में आठ जून को दी है.बता दें कि आज देहरादून में 136, हरिद्वार में 69 ,नैनीताल में 56 ,पौड़ी में 7, टिहरी में 33,उधम सिंह नगर में 41 मामले  सामने आये कोरोना के 546 नए केस मिलने के साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घट 11885 पर पहुंच गई है. राहत की बात ये है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 92.63% तक पहुंच गया है. हालांकि डेथ रेट अभी भी 2.03% ज्यादा है. प्रदेश में अभीतक कुल 6797 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. वहीं कुल आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में अभीतक कोरोना के कुल 334965 मामले सामने आए है, जिस...