Tuesday, March 17News That Matters

देहरादून

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत से मिले सीएम तीरथ, लखवाड़ परियोजना के लिए मांगी अनुमति

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत से मिले सीएम तीरथ, लखवाड़ परियोजना के लिए मांगी अनुमति

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत राज्य में 6 लाख 60 हजार से अधिक पेयजल के कनेक्शन दिए जा चुके हैं।15 अगस्त 2019 को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन की घोषणा की थी, तब राज्य में 08 प्रतिशत व्यक्तिगत घरेलू जल संजयोजन से आच्छादित था, जो अब बढ़कर 45 प्रतिशत हो गया है। राज्य में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मात्र 01 रुपए में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों 96 प्रतिशत स्कूलों में पी. डबल्यू.एस के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। इसे जल्द ही शत प्रतिशत किया जाएगा। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों 91 प्रतिशत आँगनबाड़ी / बालबाड़ी में pws के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। शी...
सीएम तीरथ ने रक्षा मंत्री से मुलाकात, डीआरडीओ के कोविड केयर सेंटर के लिए जताया आभार

सीएम तीरथ ने रक्षा मंत्री से मुलाकात, डीआरडीओ के कोविड केयर सेंटर के लिए जताया आभार

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में डीआरडीओ के माध्यम से एक -एक कोविड केयर सेंटर की स्थापना करवाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की इन कोविड केयर सेंटरों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र यह उत्तराखंड के लिए एक बड़ी सौगात है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीमांत जिले सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव मदद दी जाएगी।...
जलवायु बजट से बदलेगा उत्तराखंड का नक्शा, जीडीपी की तर्ज पर जीईपी लागू करने वाला पहला राज्य

जलवायु बजट से बदलेगा उत्तराखंड का नक्शा, जीडीपी की तर्ज पर जीईपी लागू करने वाला पहला राज्य

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में जीडीपी की तर्ज पर ग्रॉस इनवायरमेंट प्रोडक्ट यानी जीईपी का भी आकलन होगा। उत्तराखंड में राजस्व, नगर निकाय और वन विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज सभी तालाब और अन्य जल स्रोतों को एक साल के भीतर पुनर्जीवित किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने यह घोषणा की। मंत्री ने कहा कि अब राज्य के सभी सचिव, डीएम और विभागाध्यक्षों को पर्यावरण बजट मिलेगा। यह बजट पर्यावरण संरक्षण के लिए खर्च किया जाएगा। वन मंत्री ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि वर्षा जल के संरक्षण के लिए सभी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज तालाबों, चाल-खाल, नालों और अन्य प्रकार के जल स्रोतों को एक साल के भीतर पुनर्जीवित किया जाएगा। अगर किसी जलस्रोत पर अतिक्रमण है तो उसे हटाकर दोबारा जीवित किया जाएगा। जीईपी लागू करने वाला पहला राज्य वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि अब हम सकल ...
कोरोना : पहाड़ी राज्य उत्तराखंड कोरोना से मृत्यु दर वाले राज्यों में नम्बर 1 ( हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण )

कोरोना : पहाड़ी राज्य उत्तराखंड कोरोना से मृत्यु दर वाले राज्यों में नम्बर 1 ( हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण )

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात
कोरोना देश के सबसे ज्यादा मृत्यु दर वाले राज्यों में छह पर्वतीय, उत्तराखंड नंबर एक पर कोरोना का कहर कोरोना संक्रमण से भारत में सबसे ज्यादा मृत्यु दर भारत के 11 राज्यों में से छह राज्य हिमालयी है। इनमें उत्तराखंड की मृत्यु दर हिमालयी राज्यों में सबसे ज्यादा है। उसके बाद नागालैंड में कोरोना मृत्यु दर ज्यादा है। बता दे कि पांच जून तक सर्वाधिक मृत्यु दर वाले हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड के बाद नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर है। उत्तराखंड में कोरोना मृत्यु दर दो प्रतिशत के आसपास है।  हिमालयी राज्यों में कोरोना मृत्यु दर का अत्यधिक होना बेहद चिंता का विषय है मीडिया को सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनीटीज फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल के बताया कि , हिमालयी राज्यों में कोरोना मृत्यु दर का अत्यधिक होना बेहद चिंता का विषय है। कोरोना की दूसरी लहर में हुई मानवीय हानि ने ह...
बॉलीवुड में फिर दिखेगी उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, निर्देशक सौरभ शुक्ला शूटिंग के लिए  लोकेशन तलाशने पहुँचे

बॉलीवुड में फिर दिखेगी उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, निर्देशक सौरभ शुक्ला शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने पहुँचे

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून/अल्मोड़ा – अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लोकेशन तलाशने बॉलीवुड अभिनेता व निर्देशक सौरभ शुक्ला उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जनपद आये हुए हैं।सौरभ शुक्ला कहते हैं कि उत्तराखंड के पहाड़ आपका हमेशा खुले दिल से स्वागत करते है। जब कभी भी समय मिलता है वह उत्तराखंड दर्शन के लिए चले आते हैं। इससे पहले भी कई बार वह दोस्तों और परिवार के साथ उत्तराखंड आ चुके हैं। पहली बार अल्मोड़ा आए निर्देशक व अभिनेता सौरभ शुक्ला ने कहा कि प्रकृति ने पूरे उत्तराखंड पर भरपूर सौंदर्य लुटाया है। जिसके चलते पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड विश्व प्रसिद्ध है। धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से यहां कई ऐसे खूबसूरत स्थान हैं जहां प्रकृति के सभी नजारे देखने को मिलते हैं। मिलनसार लोगों का प्रेम अक्सर उन्हें यहां खींच लाता है। सौरभ शुक्ला ने शनिवार को अल्मोड़ा के मल्ला महल और रानी महल का भी भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन...
पहाड़ मे राहत: कोरोना के संक्रमित और मौत के आंकड़े में गिरावट, आज मिले 619 नए केस

पहाड़ मे राहत: कोरोना के संक्रमित और मौत के आंकड़े में गिरावट, आज मिले 619 नए केस

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
 उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू का बेहतर असर देखने को मिल रहा है। नए मामले काफी कम आ रहे हैं. शनिवार को भी कोरोना (corona case in uttarakhand) के 619 नए केस आए हैं. वहीं 2531 मरीजों ने संक्रमण (uttarakhand corona news) को मात दी है. इसी के साथ बीते 24 घटों में 16 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा 17 मरीजों की मौत पहले हुई थी, जिसकी जानकारी हॉस्पिटलों ने शनिवार को दी है. इन 17 मौतों में 16 हरिद्वार और एक यूएस नगर की है. कोरोना के 619 नए केस मिलने के साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घट 17,305 पर पहुंच गई है. राहत की बात ये है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 91.03% तक पहुंच गई है. हालांकि डेथ रेट अभी भी2.00 % है, जो चिंता का विषय है. प्रदेश में अभीतक कुल 6664 लोगों की कोरोना (uttarakhand covid news) से मौत हो चुकी है. सैंपल पॉजिटिविटी रेट 6.76% है. वहीं कुल आंकड़ों की बात ...
सुरकंडा एवं लेन्सडाउन में लगने वाले डॉपलर रडार के लिए हुई समिक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आदेश

सुरकंडा एवं लेन्सडाउन में लगने वाले डॉपलर रडार के लिए हुई समिक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आदेश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड राज्य आपदाओं के प्रती अत्यंत संवेदनशील है, बेहतर तकनीकी के माध्यम से इससे होने वाली क्षती को कम किया जा सकता है। इसी बात को ध्यान मे ऱखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा विभाग द्वारा मौसम विभाग भारत सरकार के साथ सामंजस्य स्थापित कर के राज्य के सुरकंडा, टिहरी तथा लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल मे डॉपलर रडार स्थापित कर रहा है। विगत मे मुकतेश्वर, नैनीतल मे डॉपलर स्थापित हो गया है और इससे लगातार मौसम संबंधित डाटा प्राप्त हो रहा है। जो की राज्य एवं जनपद प्रशासन द्वारा आपदा पूर्व सफल निर्णय लेने मे कारागार साबित होगा। एस ए मुरूगेशन, सचिव आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम विभाग के प्रभारी निदेशक रोहित थपलियाल से डॉपलर रडार सुरकंडा, टिहरी साइट की कार्य प्रगती के बारे मे विस्तृत चर्चा करते हुए एयर लिफ्टिंग के माध्यम से रडार के उपकरणो को सुरकंडा साइट पर जल्द से जल्द पहुंचाने के कार्य को...
सीएम तीरथ ने दी रूद्रपुर को सौगात, 31 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

सीएम तीरथ ने दी रूद्रपुर को सौगात, 31 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पहाड़ की बात
रूद्रपुर:मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोरोना सहायता समूह के संरक्षक जेबी सिंह ने मुख्यमंत्री को समूह द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। ईएसआईसी अस्पताल में मुख्यमंत्री ने डाॅक्टर, नर्स, कोरोना सहायता समूह के सदस्यों से वार्ता कर उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होने ईएसआईसी अस्पताल से स्वस्थ्य हुए मरीजों को डिस्चार्ज पत्र सौपकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पं0 राम सुमेर शुक्ला मेडिकल काॅलेज  पहुंचकर मंत्रोच्चारण के साथ लगभग 31 करोड़ के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय परिसर में स्थापित क्रायोजेनिक टैंक ऑक्सीजन गैस आपूर्ति का फीता काटकर लोकार्पण किया। निर...
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम तीरथ लिया “पॉलिथीन मुक्त उत्तराखण्ड” बनाने का संकल्प, जनता से की अपील

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम तीरथ लिया “पॉलिथीन मुक्त उत्तराखण्ड” बनाने का संकल्प, जनता से की अपील

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) के अवसर पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की अपील की है। विश्व पर्यावरण दिवस पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉलिथीन मुक्त उत्तराखण्ड बनाने का हमारा संकल्प है जो कि आम जनता के सहयोग से ही सम्भव है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्डवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। उत्तराखण्ड अपनी वन सम्पदा और नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वज वाहक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ ही जनता, जन प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्द्धन में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ ही नदी और जल स्रोतों की सा...
पहाड़ में फर्जी RT-PCR रिपोर्ट मामले में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मारा छापा, हैरान कर देने वाला हुआ खुलासा

पहाड़ में फर्जी RT-PCR रिपोर्ट मामले में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मारा छापा, हैरान कर देने वाला हुआ खुलासा

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, देहरादून
ऋषिकेश। फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट की सूचना पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ढालवाला चेकपोस्ट पर छापेमारी की । इस मामले में संलिप्त एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार दोपहर को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ढालवाला स्थित स्वास्थ्य विभाग की चेकपोस्ट में पहुंचे। यहां पर छापामारी की कार्रवाई करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और एंटीजन रैपिड टेस्ट की रिपोर्टों का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद हरियाणा के चार युवकों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि यहां चेकपोस्ट पर घंटेभर में ही उन्हें आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाकर दी गई है। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों को दी। इसके साथ ही उक्त प्रकरण के जांच के निर्देश दिए। जिसके बाद आनन-...