Tuesday, March 17News That Matters

देहरादून

सीएम तीरथ एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे रुद्रपुर, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

सीएम तीरथ एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे रुद्रपुर, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को रूद्रपुर में एक दिवसीय भ्रमण पर पंहुचे यहां उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम, उपचार एवं उससे बचाव आदि हेतु किए जा रहे कार्यों के साथ ही आगामी मानसून काल के मद्देनजर पूर्व तैयारी तथा जनपद में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक सैम्पलिंग बढ़ाई जाए। इस हेतु सभी ग्राम सभाओं में मेडिकल टीम जाकर जांच करे। जांच के दौरान लक्षण वाले प्रत्येक व्यक्ति को तत्काल दवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें एवं ग्राम स्तर पर निगरानी टीम को और अधिक एक्टिव रखते हुए संक्रमण की रोकथाम हेतु कार्य करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराना सु...
पहाड़ में जिन सोन कुत्तों को मारने पर था इनाम अब उन्हीं खूंखार कुत्तों को ढूंढ़ रही सरकार,,शिकार को ज़िंदा ही चबा जाते हैं ये

पहाड़ में जिन सोन कुत्तों को मारने पर था इनाम अब उन्हीं खूंखार कुत्तों को ढूंढ़ रही सरकार,,शिकार को ज़िंदा ही चबा जाते हैं ये

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
कॉर्बेट नेशनल पार्क में विलुप्त प्राय हो चुके बेहद खूंखार जंगली सोन कुत्ते की तरह कुछ वन्यजीव नजर आए हैं। पार्क प्रशासन इनकी खोज के लिए बड़े स्तर पर शोध शुरू करने जा रहा है। साल 1978 में वन विभाग के रिकॉर्ड में सोन कुत्तों के पार्क के जंगल में होने का जिक्र है। अफसरों को शक है कि पार्क में आज भी जंगली सोन कुत्ते हो सकते हैं। गौरतलब है कि स्वभाव से बेहद खूंखार इन कुत्तों के वन्यजीवों, मानवों पर हमले के चलते सरकार ने इन्हें मारने के आदेश दिए थे, तब से यह उत्तराखंड के जंगलों से लगभग विलुप्त हैं। कॉर्बेट पार्क समेत उत्तराखंड के जंगलों में सोन कुत्ते 1978 तक बड़ी मात्रा में थे। खासकर कॉर्बेट में उनके झुंड नजर आते थे। वन्यजीव विशेषज्ञ एजी अंसारी ने बताया कि सोन कुत्ते इतने खूंखार थे कि मवेशियों के अलावा मानवों पर हमला करने लगे थे। ऐसी घटनाएं देखते हुए सरकार ने इन्हें मारने वालों को इनाम तक देने...
टूट कर गिर रहे पहाड़, देवदूत बनकर आई पुलिस ने जान पर खेलकर बचाई मलबे में दबे युवक की जान

टूट कर गिर रहे पहाड़, देवदूत बनकर आई पुलिस ने जान पर खेलकर बचाई मलबे में दबे युवक की जान

Featured, उत्तरकाशी, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तरकाशी: जनपद के दूरस्थ क्षेत्र मोरी में एक बार फिर मित्र पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है. जहां मलबे में फंसे एक युवक की जान बचाने के लिए पुलिस देवदूत बनकर सामने आई और उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई. फिलहाल मजदूर खतरे से बाहर है. जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है. मोरी विकासखंड के देई गांव में मजदूरी कर रहा एक युवक पहाड़ी से मलबा आने के कारण दब गया. सूचना पर मोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने मजदूर की स्थिति खतरे से बाहर बताया है जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार शाम को देई गांव निवासी अनूप रावत पुत्र चंद्रमोहन रावत गांव के समीप एक छोटी पहाड़ी के नीचे मजदूरी का कार्य कर रहा था, तभी अचानक ऊपर से मलबा आने के कारण वह दब गया. जब उसके साथी युवक को मलबे से बाहर नहीं निकाल पाए तो उसके बाद ग्रामीणों ने म...
तो क्या पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में  एयर एंबुलेंस सेवा  शुरू  नही  होगी  मोदी  जी,   एयर एंबुलेंस की मांग के प्रस्ताव को केंद्र ने नकार दिया है

तो क्या पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में एयर एंबुलेंस सेवा शुरू नही होगी मोदी जी, एयर एंबुलेंस की मांग के प्रस्ताव को केंद्र ने नकार दिया है

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  बता दे कि तीरथ सरकार की प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं के लिए एयर एंबुलेंस सेवा को शुरू करने की योजना थी। उत्तराखंड जैसे विषम हालात वाले राज्य में एयर एंबुलेंस की मनाही हो गई है। इससे आपदा और आपातकाल में मरीजों को तत्काल बड़े अस्पतालों तक त्वरित गति से पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। बता दे कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत सरकार की ओर से भेजे गए एयर एंबुलेंस की मांग के प्रस्ताव को केंद्र ने नकार दिया है। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अब डंडियों का सहारा है। ऐसे में कई बार मरीजों की आधे रास्ते में ही सांसें टूट जाती है। प्रदेश में एयर एंबुलेंस के लिए एनएचएम के तहत प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था। केंद्र ने इस पत्र भेज कर अवगत कराया कि इस साल एनएचएम में एयर एंबुलेंस सेवा को ...
पहाड़ के हजारों गांवों को मिलेगा आप के अभियान से लाभ,हजारों किटों को लेकर गढ़वाल और कुमाऊं के लिए वाहन रवाना – आप

पहाड़ के हजारों गांवों को मिलेगा आप के अभियान से लाभ,हजारों किटों को लेकर गढ़वाल और कुमाऊं के लिए वाहन रवाना – आप

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
हर गांव कोरोना मुक्त अभियान के तहत आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और आप के वरिष्ट नेता कर्नल कोठियाल ने कोरोना किट और अन्य जरुरी उपकरणों से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गढवाल और कुंमाउ के लिए रवाना किया। आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आज प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और आप के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल ने इन सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के कई गांवों के लिए भेजा। इन वाहनों में हजारों किटों को अलग अलग जिलों और गांवों के लिए भेजा गया । आप की इस किट में हर गांव कोरोना मुक्त अभियान के तहत ,गांवों में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले जाने हैं । आप के इस मेडिकल किट में ऑक्सीमीटर ,आईआर थर्मामीटर,सेनेटाइजर , दवाइयां ,मास्क समेत कई अन्य जरुरी उपकरण मौजूद हैं। कोरोना महामारी से निपटने के लिए आप पार्टी ने संकल्प लेते हुए ,हर गांव कोरो...
देहरादून: शादी के डेढ़ माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर किया हंगामा

देहरादून: शादी के डेढ़ माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर किया हंगामा

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
शादी के डेढ़ माह बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। जिसके बाद महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ज्ञात हुआ कि मृतका का नाम सुनीता पत्नी गौरव उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी 38 नई बस्ती चंदन नगर है, जिसकी लगभग डेढ़ माह पूर्व ही गौरव से शादी हुई थी। सुनीता ने बुधवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा कर दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।  ...
पहाड़ में कम संक्रमण वाले इलाकों में चरणबद्ध ढंग से खुलेंगे बाजार ! जानिए किस जिले को मिल सकती है छूट

पहाड़ में कम संक्रमण वाले इलाकों में चरणबद्ध ढंग से खुलेंगे बाजार ! जानिए किस जिले को मिल सकती है छूट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिलाधिकारियों से उनके इलाकों में कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में कल जानकारी ली और उनसे सुझाव भी मांगे । ख़बर है कि उत्तराखंड में कम संक्रमित वाले इलाकों में बाजार खोलने की तैयारी है, लेकिन यह निर्णय तीरथ सरकार जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर ही लेगी। आज फिर मुख्यमंत्री एक बार फिर जिलाधिकारियों से चर्चा करेंगे और उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। आजकल व्यापारियों से जुड़े संगठन ने भी मुख्यमंत्री से दुकानें खोलने का अनुरोध कर रहे है बहराल केंद्र सरकार ने भी पांच प्रतिशत से नीचे वाले जिलों में अनलॉक करने की छूट दे दी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर कम होने और कारोबारियों व व्यापारियों को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए राज्य सरकार अब कोविड कर्फ्यू में और अधिक ढील देने के लिए गंभीरता से विचार कर रही है। लेकिन वह जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना...
पहाड़ में थमने लगी कोरोना की रफ्तार,लेकिम इस ज़िले में नहीं घटा कोरोना का प्रकोप, पढ़े जिलेवार रिपोर्ट

पहाड़ में थमने लगी कोरोना की रफ्तार,लेकिम इस ज़िले में नहीं घटा कोरोना का प्रकोप, पढ़े जिलेवार रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू की सख्ती का असर दिखने लगा है. पहले जहां कोरोना के नए मामले रोज 6 से 7 हजार और कभी 9 हजार के पार जा रहे थे वहीं, अब आंकड़ा एक हजार के करीब आ गया है. बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1003 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 30 मरीजों की मौत हुई है. बीते 24 घंटे में 2778 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। बता दें कि राज्य में 42 दिन बाद कोरोना से सबसे कम मरीजों की मौत दर्ज की गई है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के बाद 30 मरीजों की मौत हुई। जबकि इससे पहले 22 अप्रैल को 19 मरीजों की मौत कोरोना से हुई थी। तब से लेकर बुधवार तक मौत का आंकड़ा सबसे कम है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार बुधवार को राज्य में 1003 नए मरीज मिले। सबसे अधिक 216 मरीज देहरादून जिले में मिले हैं जबकि 9 जिलों में कोरोना के नए मरीजों की संख्या सौ से नीचे रही है...
राज्य सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परिक्षाएं रद्द, आदेश जारी

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परिक्षाएं रद्द, आदेश जारी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षाएं रद्द होने उत्तराखंड बोर्ड के बाद अब  भी 12 वीं की परीक्षा रद्द हो गई है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक बैठक के बाद ये फैसला किया है।  देश में सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड की परीक्षा को लेकर जो निर्णय हुआ है। राज्य सरकार उस फैसले से बाहर नहीं हैं। परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में भी बोर्ड की परिक्षाएं रद्द कर दी है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड की तर्ज पर ही उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को रद्द किया गया है ।छात्रों को उसी के अनुसार प्रमोशन भी दिया जाएगा शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि छात्र हितों को व शिक्षक हित को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं, जिन्हें कोविड वैक्सीन नहीं लगी।  कोविड की...
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 500 बेड के कोविड केयर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया, कोविड केयर सेंटर में 375 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था,   125 आईसीयू बेड एवं वेंटिलेटर की भी व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 500 बेड के कोविड केयर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया, कोविड केयर सेंटर में 375 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था, 125 आईसीयू बेड एवं वेंटिलेटर की भी व्यवस्था

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर दिल्ली से, गौ गुठियार, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
*मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 500 बेड के कोविड केयर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया।* *कोविड केयर सेंटर में 375 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था।* *125 आईसीयू बेड एवं वेंटिलेटर की भी व्यवस्था।* *बच्चों के लिए अलग वार्ड के साथ ही अभिभावकों के लिए भी की गई है व्यवस्था।* *ब्लैक फंगस (म्यूकरमायोसिस) के मरीजो के लिए बनाया गया है अलग से वार्ड।* *कोविड केयर सेंटर का क्लीनिकल मैनेजमेंट डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल द्वारा किया जायेगा।* *मात्र तीन सप्ताह में बनकर तैयार हुआ कोविड केयर सेंटर।* मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हल्द्वानी में डी.आर.डी.ओ द्वारा स्थापित 500 बेड के अस्स्थाई कोविड केयर सेंटर (जनरल विपिन चन्द्र जोशी) का वर्चुअल उद्घाटन किया। 10 हजार वर्गफीट में बनाये गये इस आधुनिक सुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर में *375* ऑक्सीजन बेड, 125 आईसीयू एवं वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। बच्चों...