Tuesday, March 17News That Matters

देहरादून

सेवाहि संगठन पार्ट 2 कार्यक्रम के तहत सीएम तीरथ  ने पौड़ी व अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं से किया वर्चुअली संवाद

सेवाहि संगठन पार्ट 2 कार्यक्रम के तहत सीएम तीरथ ने पौड़ी व अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं से किया वर्चुअली संवाद

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज बीजापुर सेफ हाउस से कोविड की स्थितियों के बारे में वर्चुअली जानकारियां ली। इस मौके पर उन्होंने सेवाहि संगठन पार्ट 2 कार्यक्रम के अंतर्गत महामारी में मदद कर रहे पौड़ी व अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। और कोरोना के हालात भी नियंत्रित हुए हैं। अपने वर्चुअली संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड वैश्विक महामारी है। इसके खिलाफ सभी संगठित हो कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में पिछले दिनों के अपेक्षा अब स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। प्रदेश में चल रहे कोविड कर्फ्यू के साथ ही गाइड लाइन का भी लोगों ने पालन किया। इसी का नतीजा है कि आज हम बेहतर स्थिति में आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेढ ग...
कोरोना से जंगः कुमाऊं मंडल के पहले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का सीएम तीरथ ने किया लोकार्पण

कोरोना से जंगः कुमाऊं मंडल के पहले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का सीएम तीरथ ने किया लोकार्पण

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अन्तर्गत बेस अस्पताल में 500×2 एलएमपी एवं अल्मोड़ा जिला अस्पताल में 216 एलएमपी के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले ये पहले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अल्मोड़ा में इन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से अल्मोड़ा एवं उसके आसपास वाले जनपदों के लोगों को इससे फायदा होगा। हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भी इससे वर्कलोड कम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा की मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों के बाद सीएचसी स्तर तक ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा की कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाय। कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तराखंड ...
उत्तराखंड में अब तक 6360 लोगो की मौत, पहाड़ पर अभी भी जारी है कोरोना का तांडव, पढ़े रिपोर्ट

उत्तराखंड में अब तक 6360 लोगो की मौत, पहाड़ पर अभी भी जारी है कोरोना का तांडव, पढ़े रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून- उत्तराखंड के मैदान में राहत तो पहाड़ में कोरोना से तांडव जारी है। उत्तराखंड में आज 1687 नए मामले कोरोनावायरस संक्रमण के सामने आए। आज कोरोना को वजह से 58 मौतें प्रदेश में हुई हैं। वहीं प्रदेश में 4446 लोग ठीक होकर अपने घर गए हैं। आज तक उत्तराखंड में 6360 लोगो की मौत हुई। देहरादून में कोरोना के मरीज की सख्या आज 285 हरिद्वार में 186 नैनीताल में 176 पौड़ी गढ़वाल में 98 पिथौरागढ़ में 215 रुद्रप्रयाग में 34 टिहरी गढ़वाल में 80 उधम सिंह नगर में 92 उत्तरकाशी में 98 चंपावत में 27 चमोली में 203 बागेश्वर में 63 और अल्मोड़ा में 130 नए मामले सामने...
अच्छे नेता की पहचान चुनाव में नहीं कोरोना काल में होवे है, बोला पूरा कुमाऊँ ओर गढ़वाल अनिल बलूनी ज़िंदाबाद

अच्छे नेता की पहचान चुनाव में नहीं कोरोना काल में होवे है, बोला पूरा कुमाऊँ ओर गढ़वाल अनिल बलूनी ज़िंदाबाद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, खबर दिल्ली से, गौ गुठियार, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
अच्छे नेता की पहचान चुनाव में नहीं कोरोना काल में होवे है, बोला पूरा कुमाऊँ ओर गढ़वाल अनिल बलूनी ज़िंदाबाद उत्तराखंड के लोकप्रिय नेता पहाड़ पुत्र सासंद अनिल बलूनी उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए इस कोरोना काल मे लगातार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर,मास्क ,सेन्टाइजर,ऑक्सीन के सलेंडर मेडिकल सामग्री भिजवा रहे है वही अपनी सांसद नीधि का इस समय प्रयोग कर पहाड़ के अस्पतालों में कोविड से लड़ने के लिए आधुनिक यंत्रों ,नई तकनीक के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुचा रहे है जिससे पहाड़ को राहत मिल सके जो लगातार जारी है पहाड़ पुत्र की ये मुहिम ओर तेज़ होती जा रही है और हमे लगता है कि बलूनी जी ने पहाड़ को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए अभी से पुख्ता स्वास्थ्य क्षेत्र में इंतज़ाम करने आरंभ कर दिए है जो बेहद जरूरी है धन्यवाद बलूनी जी आप पहाड़ की जनता के लिए आज देवदूत से कम नही आज भी अनिल बलूनी के आग्रह पर उनके...
पहाड़ों में, “हर गांव कोरोना मुक्त अभियान” आप प्रभारी और कर्नल कोठियाल ने किया शुरू

पहाड़ों में, “हर गांव कोरोना मुक्त अभियान” आप प्रभारी और कर्नल कोठियाल ने किया शुरू

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः  कोरोना संकट में राज्य सरकार की नाकामी के बीच आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता युद्धस्तर पर सेवा अभियान में जुट गए हैं। आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने आप के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया ,जिसमें प्रभारी दिनेश मोहनिया के साथ आप के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल समेत आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली मौजूद रहे। आप प्रभारी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि ,कोरोना की रोकथाम के लिए आप पार्टी लोगों को जागरुक करने के साथ उनके इलाज की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि, अब आप पार्टी प्रदेश में एक नया अभियान शुरु करने जा रही है,"हर गांव कोरोना मुक्त अभियान " इस अभियान के तहत प्रदेश के हर गांव में आप पार्टी ऑक्सीजन जांच केन्द्र खोलेगी। उन्होंने बताया कि, दूसरी लहर ने शहरों के साथ अब गांवों को भी अपनी चपेट में ले लिया है,जिससे लोगों में लगातार संक्रमण फैल...
ये साढ़े आठ किलो का ट्यूमर समय पर नही निकाला जाता तो  पेट में फट सकता था व शरीर में संक्रमण फैल सकता था,  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जन डाॅ पंकज गर्ग  की टीम ने   इतने घण्टे में पेट से ये  ट्यूमर निकाला

ये साढ़े आठ किलो का ट्यूमर समय पर नही निकाला जाता तो पेट में फट सकता था व शरीर में संक्रमण फैल सकता था, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जन डाॅ पंकज गर्ग की टीम ने इतने घण्टे में पेट से ये ट्यूमर निकाला

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून, पहाड़ की बात
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में देहरादून के पटेल नगर में स्थित लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जन डाॅ पंकज गर्ग व सहयागी टीम ने एक महिला मरीज़ के पेट से साढ़े आठ किलो का ट्यूमर निकाला है। लगभग ढ़ाई घण्टे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद महिला के अण्डाशय का ये ट्यूमर (ओवरी ट्यूमर) निकाला जा सका है महिला की हालत ठीक बताई जा रही है अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज गर्ग ने प्रारम्भिक जाॅच में पाया था कि महिला को अण्डाशय का ट्यूमर है। मेडिकल साइंस में इस बीमारी को ओवेरियन सिस्ट एडीनोमा कहते हैं। शुक्रवार को डाॅ पंकज गर्ग की देखरेख में महिला का ऑपरेशन किया गया। आँपरेशन में साढ़े आठ किलो का ट्यूमर निकाला गया। इस मामले में यदि ऑपरेशन करने में देर हो जाती तो ट्यूमर पेट में फट सकता था व शरीर में संक्रमण फैल सकता था। समय रहते ऑपपरेशन कर महिला के जीवन को डॉक्टर की टीम ने बचा लिया गय...
बलूनी है पहाड़ के हनुमान : बलूनी के अनुरोध पर “उत्तराखंड एसोसिएशन सिंगापुर” ने 6 बॉक्स मेडिकल सामग्री उत्तराखंड सरकार को भेजी

बलूनी है पहाड़ के हनुमान : बलूनी के अनुरोध पर “उत्तराखंड एसोसिएशन सिंगापुर” ने 6 बॉक्स मेडिकल सामग्री उत्तराखंड सरकार को भेजी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी के अनुरोध पर "उत्तराखंड एसोसिएशन सिंगापुर" ने 6 बॉक्स मेडिकल सामग्री उत्तराखंड सरकार को भेजी है। जिसमें उच्च गुणवत्ता के हैंड सैनिटाइजर, जेल ट्यूब, बच्चों और बड़ों की साइज के फेस मास्क, ऑक्सीमीटर, स्कैन टाइप थर्मोमीटर आदि की खेप है। कोरोना महामारी से मजबूती से जूझ रही राज्य सरकार उसे आवश्यकतानुसार प्रभावित क्षेत्रों में वितरित करेगी। उत्तराखंड एसोसिएशन सिंगापुर के अध्यक्ष सुनील थपलियाल के द्वारा आज यह सभी 6 बॉक्स सांसद बलूनी के दिल्ली आवास पर पहुंचे। सांसद बलूनी ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी को उपरोक्त सामग्री पहुंचने की सूचना दी और इसे तत्काल उपयोग हेतु उत्तराखंड में मंगाने के लिए कहा। वही कुछ समय बाद ही दिल्ली स्थित उत्तराखंड सरकार के स्थानिक आयुक्त कार्यालय से अपर स्थानिक आयुक्त ...
गढवाल कुंमाउ समेत पर्वतीय जिलों से कई लोगों ने जताया आप के डाॅक्टर पर भरोसा,रोजाना सैकड़ों लोग, फोन से ले रहे निशुल्क परामर्श – कर्नल कोठियाल

गढवाल कुंमाउ समेत पर्वतीय जिलों से कई लोगों ने जताया आप के डाॅक्टर पर भरोसा,रोजाना सैकड़ों लोग, फोन से ले रहे निशुल्क परामर्श – कर्नल कोठियाल

उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रि0 कर्नल कोठियाल द्वारा शुरु की गई मुहिम, आप का डाॅक्टर ,प्रदेश के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। अभी तक इस मुहिम के सहारे ,कई लोग रोजाना,आप के डॉक्टरों से निशुल्क टेलीफोनिक परामर्श लेकर स्वास्थय लाभ प्राप्त कर चुके हैं। कर्नल कोठियाल ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि, प्रदेश में बढते कोरोना संकट और बंद हुई ओपीडी को देखते हुए इस निशुल्क मुहिम की शुरुआत जिस मकसद को लेकर शुरू की गई थी वो लोगों के समर्थन को देखते हुए सफल होती नजर आ रही है। इस अभियान के तहत आप के डॉक्टरों से पूरे, प्रदेश के कई इलाकों से लोग रोजाना फोन पर संपर्क करते हुए डाॅक्टरों से सलाह तो ले ही रहे हैं ,साथ ही उन्हें डाॅक्टर, दवाईयों से लेकर खानपान की तमाम चीजों की जानकारी भी मुहैया करा रहे हैं जिसका सीधे तौर पर फायदा उन लोगों को हो रहा है जिसके पास जागरूकता के साथ साथ दवाई समेत...
कर्नल कोठियाल ने जनता को समर्पित किया ‘मिनी मिलिट्री हॉस्पिटल’, हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी

कर्नल कोठियाल ने जनता को समर्पित किया ‘मिनी मिलिट्री हॉस्पिटल’, हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कोरोना महामारी के संकट के वक्त एक बार फिर अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित कर दिखाया है। उन्होंने आज कोरोना महामारी से लड़ने के लिए उत्तराखंड की जनता को 20 बेड का सभी सुविधाओं युक्त मिनी मिलिट्री हॉस्पिटल, समर्पित किया। सबसे अहम बात यह है कि इस हॉस्पिटल में पूरा इलाज निशुल्क होगा। कर्नल अजय कोठियाल और उनके सानिध्य में चलने वाले संगठन ‘यूथ फाउंडेशन’ की टीम ने इस हॉस्पिटल को तैयार करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जिसका परिणाम आज सामने है। यह हॉस्पिटल ‘मैक्सिमा हेल्थ केयर’ नाम से देहरादून के शिमला बाईपास रोड क्षेत्र में बनाया गया गया है। अहम बात यह है कि इसके संचालन के लिए उत्तराखंड प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जरूरी अनुमति दी जा चुकी हैं। इस अवसर पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में आज सभी को ...
सीएम ने आई.डी.पी.एल ऋषिकेश में 500 बेड के कोविड सेंटर का किया उद्घाटन

सीएम ने आई.डी.पी.एल ऋषिकेश में 500 बेड के कोविड सेंटर का किया उद्घाटन

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आई.डी.पी.एल ऋषिकेश में डी.आर.डी.ओ. द्वारा स्थापित 500 बेड के अस्थाई कोविड केयर सेंटर (राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एम.वी.सी) का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेंटर की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। आधुनिक सुविधायुक्त इस कोविड केयर सेंटर में सभी बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। 100 बेड में आईसीयू की व्यवस्था भी है। इसमें म्यूकरमायोसिस (ब्लैक फंगस) के मरीजों एवं बच्चों के लिए भी अलग से वार्ड बनाये गये हैं। बच्चों के वार्ड में स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी आईसोलेशन एरिया बनाया गया है। मात्र 02 सप्ताह में डीआडीओ द्वारा इसे तैयार किया गया है। इस कोविड केयर सेंटर का क्लीनिकल मैनेजमेंट एम्स ऋषिकेश द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस कोविड केयर सेंटर की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त क...