Tuesday, March 17News That Matters

देहरादून

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 50 बैड्स का पुनर्वास वार्ड शुरू, कोविड रिकवरी के बाद बढ़ रहा कई रोगों का खतरा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 50 बैड्स का पुनर्वास वार्ड शुरू, कोविड रिकवरी के बाद बढ़ रहा कई रोगों का खतरा

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 50 बिस्तरों का स्पेशल वार्ड शुरू किया गया है। ऐसे मरीज़ जो कोविड़ संक्रमित होने व पूर्णं उपचार लेने के बाद ठीक हो चुके हैं, उनमें से कई मरीजों को कोविड के बाद होने वाली शारीरिक परेशानियां हो रही हैं। ऐसे मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श व भर्ती किये जाने के लिए श्री महंत इन्दरेश अस्पताल में एक स्पेशल वार्ड तैयार किया है। कोविड रिकवरी के बाद हार्ट पेंशेंट्स, ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक व आट्री ब्लोकेज़ के मामले चैंकाने वाले हैं। गर्भावस्था के दौरान कोराना पाॅजिटिव हुई महिलाओं व उपचार के बाद स्वस्थ हाने के बावजूद गर्भवती महिलाओं में परेशानियों के मामले दर्ज किये जा रहे हैं। कोबिलेगौर है कि कोविड-19 संक्रमण का पूरा उपचार लेने व आर.टी.पी.सी.आर. रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद कुछ लोगों में पोस्ट कोविड लक्षण सामने आ रहे हें। इनमें कुछ लक्षण सामान्य तो कुछ बेहद खत...
देवप्रयागः PWD के लिए सिरदर्द बना तोताघाटी मार्ग,बोल्डर गिरने से फिर हुआ बाधित

देवप्रयागः PWD के लिए सिरदर्द बना तोताघाटी मार्ग,बोल्डर गिरने से फिर हुआ बाधित

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
श्रीनगरः लोक निर्माण विभाग के लिए तोताघाटी सिरदर्द बना हुआ है. देर रात तोताघाटी में बोल्डर आने से मार्ग एक बार फिर बाधित हो गया.प्रशासन ने श्रीनगर जाने वाले वाहनों को ऋषिकेश से चंबा, टिहरी, मलेथा की ओर डायवर्ट कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मार्ग को मंगलवार यानी आज देर शाम तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। देवप्रयाग के थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि फिलहाल मार्ग खोलने के लिए मशीन लगाई गई है. मलबे को हटाने का काम जारी है. मलबा काफी ज्यादा है, जिसके चलते सड़क को देर शाम तक खोल दिया जाएगा।...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर में 45.90 लाख लागत से स्थापित 200 एलपीएम आक्सीजन जनरेशन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर में 45.90 लाख लागत से स्थापित 200 एलपीएम आक्सीजन जनरेशन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर में 45.90 लाख लागत से स्थापित 200 एलपीएम आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। ऑक्सीजन प्लांट लगने से जिला अस्पताल के सभी बेड तक निर्वाध रूप से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो गई है। इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री डा0 धन सिंह रावत, ब्रदीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट एवं अन्य जनप्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, सीडीओ हंसादत्त पांडे, सीएमओ डा0 एमएस खाती, सीएमएस डा0 जेएस चुफाल, अधिशासी अभियंता आरडब्लूडी अला दिया एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने वर्चुअल संबोधन के दौरान स्थानीय विधायकों, जनप्रतिनिधयों, अधिका...
प्रेमनगर आश्रम कर रहा है कोरोना काल में आम जनमानस की सेवा आश्रम से चार सौ भोजन किट हुई सतपुली रवाना

प्रेमनगर आश्रम कर रहा है कोरोना काल में आम जनमानस की सेवा आश्रम से चार सौ भोजन किट हुई सतपुली रवाना

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*प्रेमनगर आश्रम कर रहा है कोरोना काल में आम जनमानस की सेवा* *आश्रम से चार सौ भोजन किट हुई सतपुली रवाना* देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सतपाल महाराज की प्रेरणा से हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम कोरोना काल में गरीब,असहाय एवं कोरोना प्रभावित लोगों की मदद को लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में आज जरूरतमंदो की मदद के लिए चार सौ भोजन किटों को आश्रम द्वारा सतपुली रवाना किया गया। सतपाल महाराज की प्रेरणा से प्रेमनगर आश्रम प्रबंधन समिति कोरोना काल में लगातार कोरोना संक्रमित की देखरेख करने के साथ-साथ जरूरतमंदों को हर संभव मदद पहुँचाने का प्रयास कर रही है। आश्रम प्रबंधन समिति के महामंत्री रमणीक भाई ने कहा कि प्रेमनगर आश्रम ने जहां एक और अपना सौ कमरों का भवन क्वारंटीनसेंटर के लिए निःशुल्क भोजन एवं एंबुलेंस सहित प्रशासन को उपलब्ध कराया है वहीं दूसरी और अब आश्रम कोरोना ...
कोरोना ने पर्वतीय जिलों में मचाया सबसे अधिक कहर, राज्य में पहाड़ी जिलों से अब हर चौथा मामला

कोरोना ने पर्वतीय जिलों में मचाया सबसे अधिक कहर, राज्य में पहाड़ी जिलों से अब हर चौथा मामला

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर राज्य के पर्वतीय जिलों में सबसे अधिक कहर बरपा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक मई से 19 मई के बीच नौ पर्वतीय जिलों में 20 हजार से अधिक मामले आए हैं, जो राज्य के कुल मामलों का 27.6 फीसदी है। पहाड़ों में कोरोना से मरने वालों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है। इसके लिए सरकार के कुप्रबंधन, पूरा तंत्र नौकरशाही के हवाले छोड़ना और पहाड़ी जिलों में जांच की धीमी गति को जिम्मेदार माना जा रहा है। राज्य में एक मई से 19 मई तक कोरोना से मरने वालों में 19 प्रतिशत मरीज पर्वतीय जिलों के हैं।एक मई से 10 मई तक राज्य के नौ पर्वतीय जिलों में करीब 20 हजार लोग संक्रमित मिले, जो राज्य के कुल मामलों का 27.6 प्रतिशत हैं। इस हिसाब से राज्य में अब हर चौथा मामला उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों से आ रहा है। पहाड़ों की विषम भौगोलिक स्थिति के कारण एक टीम एक दिन में एक ही गांव में जांच क...
सड़क हादसा:कार के गहरी खाई में गिरने से एक की मौत तीन लोग घायल

सड़क हादसा:कार के गहरी खाई में गिरने से एक की मौत तीन लोग घायल

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं , इसी बीच यहां नैनीताल जनपद के भीमताल से दुखद खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात एक बजे हल्द्वानी मार्ग के बोहराकून में एक अल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से एक की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव व घायलों को तीन बे तक गहरी खाई से निकालकर सीएचसी भीमताल और वहां से हल्द्वानी सुशील तिवारी अस्पताल भेजा। मृतक की गणेश दत्त भट्ट (54) पुत्र टीका दत्त भट्ट निवासी 17 एकड़ शास्त्री नगर बिंदुखत्ता लालकुआं के रुप में हुई है। थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि शनिवार की रात एक बजे सूचना मिली कि भीमताल- हल्द्वानी मोटर मार्ग पर सुसाइड प्वाइंट के पास एक कार गिर गई है। सूचना पर वह पुलिस बल के तत्काल रवाना होकर मौके पर पहुंचा। तीन घायलों को उनके रिश्तेदारों एवं पुलिस बल द्वारा गहरी ए...
उत्तराखंड- सावधानी ही बचाव है बंधु , क्योंकि कोरोना के आंकड़े डराते हैं , बच्चा हो या बुजुर्ग सभी का दुश्मन बना है कोरोना देखिए आंकड़े आँखे खुलेंगी तभी सावधानी रखोगे

उत्तराखंड- सावधानी ही बचाव है बंधु , क्योंकि कोरोना के आंकड़े डराते हैं , बच्चा हो या बुजुर्ग सभी का दुश्मन बना है कोरोना देखिए आंकड़े आँखे खुलेंगी तभी सावधानी रखोगे

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड- सावधानी ही बचाव है बंधु , क्योंकि कोरोना के आंकड़े डराते हैं , बच्चा हो या बुजुर्ग सभी का दुश्मन बना है कोरोना देखिए आंकड़े आँखे खुलेंगी तभी सावधानी रखोगे उत्तराखंड में कोरोना किसी को भी नही छोड़ रहा है क्या बच्चे क्या युवा क्या बुजुर्ग सभी इसकी घातक चपेट में आये हुए है सरकार की तरफ से जो आंकड़ा सामने आया है वो बताने के लिए काफी है कि कोरोना से किसी को इम्युनिटी नहीं है आंकड़े कहते है कि एक से बीस मई के बीच राज्य में 0 से 9 साल के 2044 बच्चे संक्रमित हुए। 10 से 19 साल के 8661 बच्चे संक्रमित हुए यानि 1 से 19 साल के लगभग 10705 बच्चे केवल 20 दिन में संक्रमित हुए है वही 20 से 29 साल के 25299 युवा संक्रमित हुए। 30 से 39 साल के 30 हजार के करीब, 40 से 49 वर्ष के 23 हजार, 50 से 59 वर्ष के 16 हजार, 60 सक 69 वर्ष 10 हजार, 70 से 79 वर्ष के 4757, 80 से 90 वर्ष के 1500 जबकि 90 साल से अधिक उम्र...
तीरथ सरकार ये आंकड़े बता रहे है कि पहाड़ कोरोना के मकड़ जाल में फ़स रहा है , अब लाचार तंत्र को कसने जरूरी है

तीरथ सरकार ये आंकड़े बता रहे है कि पहाड़ कोरोना के मकड़ जाल में फ़स रहा है , अब लाचार तंत्र को कसने जरूरी है

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
तीरथ सरकार ये आंकड़े बता रहे है कि पहाड़ कोरोना के मकड़ जाल में फ़स गया है कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर राज्य के पर्वतीय जिलों में जमकर कहर बरपा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक मई से 19 मई के बीच नौ पर्वतीय जिलों में 20 हजार से अधिक मामले आए हैं, जो राज्य के कुल मामलों का 27.6 फीसदी है पहाड़ों में कोरोना से मरने वालों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है। इसके लिए पहाड़ी जिलों में जांच की धीमी गति को जिम्मेदार माना जा रहा है। राज्य में एक मई से 19 मई तक कोरोना से मरने वालों में 19 प्रतिशत मरीज पर्वतीय जिलों के हैं।एक मई से 10 मई तक राज्य के नौ पर्वतीय जिलों में करीब 20 हजार लोग संक्रमित मिले, जो राज्य के कुल मामलों का 27.6 प्रतिशत हैं। इस हिसाब से राज्य में अब हर चौथा मामला उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों से आ रहा है।...
विस्तार प्रभाग, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2021 का आयोजन किया। इस अवसर जैव विविधता और इसकी संरक्षण पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया

विस्तार प्रभाग, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2021 का आयोजन किया। इस अवसर जैव विविधता और इसकी संरक्षण पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
  विस्तार प्रभाग, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा   अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2021 का आयोजन किया। इस अवसर जैव विविधता और इसकी संरक्षण पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि  अरुण सिंह रावत, महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, देहरादून द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि जैवविविधता की हानि अब मानव जाति के लिए चेतावनी स्थिति में है और अब इसके संरक्षण की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जैव विविधता के विनाश के लिए हम मानवों का हस्तक्षेप एवं हमारी बढ़ती हुई जनसंख्या है। मानव द्वारा प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण मानव और वन्यजीवों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है क्योंकि जंगली जानवर उनके प्राकृतिक आवासों के नष्ट होने के कारण मानव बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। इस स्थिति को रोकने के लिए जैवविविधता का संरक्षण बहु...
स्कूल फीस ,बिजली ,पानी बिल माफी पर आप ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन – आप

स्कूल फीस ,बिजली ,पानी बिल माफी पर आप ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन – आप

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
  स्कूल फीस ,बिजली ,पानी बिल माफी पर आप ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन - आप कोरोना काॅल में स्कूल फीस,बिजली,पानी के बिल माफ करे राज्य सरकार - दीपक सैलवान,आप नेता डीएम के माध्यम से सीएम को दिया आप ने ज्ञापन,कहा कोरोना काल में बिजली,पानी और स्कूल फीस माफ करे राज्य सरकार - दीपक सैलवान,आप नेता प्रदेश में तेजी से पैर पसार चुकी कोरोना महामारी से एक ओर जहां कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं ,तो दूसरी ओर कई लोग इस महामारी से आर्थिक रुप से प्रभावित भी हुए हैं। कोरोना के बढते संक्रमण के चलते राज्य सरकार ने प्रदेश में लाॅकडाउन लगा दिया ,जिससे आम आदमी पर इसका गहरा असर पडा। दिहाडी मजदूरी करने से लेकर ,रोज कमाने वालों पर इस कोरोना का बहुत गहरा असर पडा है। इसी के मद्देनजर आज आप पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक सैलवान ने आप के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उन्हें मुख्यमंत्री के न...