सांसद अनिल बलूनी ने सिंगटाली मोटर पुल को लेकर मुख्य सचिव से माँगा जवाब, कहा- किन कारणों से हुआ निरस्त, पूरी रिपोर्ट दें
देहरादून: राज्यसभा सांसद पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी का पहाड़ प्रेम जगजाहिर है. सांसद बलूनी ने पहाड़ की हर छोटी-बड़ी पीड़ा को दूर करने का भरसक प्रयास किया है, जिमसे वो काफी हद तक सफल भी हुए हैं. यही कारण है कि, पहाड़ के लोग अब अपनी हर पीड़ा को पहाड़ पुत्र बलूनी से साझा करते हैं और सांसद बलूनी उसका गंभीरता से संज्ञान भी लेते हैं. इसी कड़ी में अब पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने टिहरी में प्रस्तावित पुल निर्माण कार्यों को निरस्त किये जाने को लेकर मुख्य सचिव ओमप्रकाश से जवाब मांगा है. सांसद बलूनी के उत्तराखंड के दौरे के दौरान स्थानीय जनता ने उन्हें इस स्थिति से अवगत कराया था. जिसका संज्ञान उन्होंने लिया है.
दरअसल, 23 फरवरी को सांसद अनिल बलूनी उत्तराखंड के दौरे पर थे. इस दौरान वह अपने पैतृक गाँव पहुंचे थे. उन्होंने गाँव पहुंचकर कुल देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया था. इसी दौरे के दौरान स्थानीय जनता ने उन्हें अपनी स...









