Thursday, March 12News That Matters

देहरादून

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए त्रिवेंद्र सरकार ने मांगी केंद्र से मदद !

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए त्रिवेंद्र सरकार ने मांगी केंद्र से मदद !

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, देहरादून
देहरादूनः उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण मामलों को लेकर त्रिवेंद्र सरकार ने केंद्र से 2 लाख आइवरमेक्टिन दवा मांगी है। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल की जा रही आइवरमेक्टिन दवा की 50 हजार टेबलेट उत्तराखंड को उपलब्ध हो गई है। जबकि केंद्र से दो लाख टेबलेट की और मांग की गई है।   वहीं स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने दून मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 35-35 से बढ़ाकर 100-100 आइसीयू बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 35947 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। जबकि 11068 एक्टिव केस हैं। बुधवार को 1540 पॉजिटिव केस सामने आए थे। कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में बैठक हुई। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कृमिनाशक आइवरमेक्टिन टेबलेट को कोरोना संक्रमितों के उपचार में उपयोगी पाया गया है। बैठक मे...
त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्ताव पास। नर्सिंग भर्ती, PWD संविदा कर्मियों को लेकर बड़े फैसले

त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्ताव पास। नर्सिंग भर्ती, PWD संविदा कर्मियों को लेकर बड़े फैसले

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, खबर सचिवालय से, देहरादून
देहरादूनः गुरुवार को उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट में 32 प्रस्ताव लाए गए जिसमें से एक प्रस्ताव पर सहमति न बनने के कारण वापस भेजा गया जबकि एक प्रस्ताव के लिए कमेटी का गठन किया गया है बाकी 30 प्रस्ताव कैबिनेट में पास हुए। वहीं कोरोना काल में उत्तराखंड में एक दिन के विधानसभा सत्र के लिए कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई। बैठक में अन्य राज्यों में आयोजित एक दिन के सत्र का हवाला दिया गया। वहीं MSME में भारत सरकार के किए बदलाव को राज्य सरकार ने लागू किया।   इसके साथ ही मंत्रियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अब खुद इनकम टेक्स देंगे। सार्वजनिक रूप से मास्क पहनने के लिए सरकार विधेयक लाएगी। केदारनाथ धाम में पैदल मार्ग का चौड़ीकरण के बदले दी गयी भूमि का लोगों को भूमिधरी अधिकार दिया जाएगा। सिचाई विभाग में एक काम को चार भागों में देने की अनुमति दी जाएगी। पेयजल निगम एमडी के चयन को लेक...
सावधानः उत्तराखंड में कोरोना का महाप्रकोप जारी ! दून, हरिद्वार, यूएस नगर, नैनीताल वाले संभल जाइए।

सावधानः उत्तराखंड में कोरोना का महाप्रकोप जारी ! दून, हरिद्वार, यूएस नगर, नैनीताल वाले संभल जाइए।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, नैनीताल
देहरादूनः उत्तराखंड में बुधवार को 1540 कोरोना पॉजिटिव केस आए इसके साथ ही उत्तराखंड में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 35947 हो गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी 447 पहुंच चुका है। बुधवार को 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई।   सबसे ज्यादा मरीज एक बार राजधानी दून से मिले। देहरादून में 429 कोरोना मरीज मिले, जबकि हरिद्वार में 363, उधमसिंह नगर में 246, नैनीताल में 118, पौड़ी में 51, पिथौरागढ़ में 55, रुद्रप्रयाग में 7, चमोली में 31, टिहरी में 12, अल्मोड़ा में 97, बागेश्वर 84, उत्तरकाशी में 47 संक्रमित मिले।   वहीं 1192 कोरोना मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया। फिलहाल प्रदेश में 11068 एक्टिव केस हैं। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 24277 हो गई है। वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता से सामाजिक दूरी और मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।  ...
उत्तराखंड के लोगों का नहीं होगा बॉर्डर पर टेस्ट, लेकिन कराना होगा रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड के लोगों का नहीं होगा बॉर्डर पर टेस्ट, लेकिन कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी लोगों को अब उत्तराखंड बॉर्डर पर अपने पैसों से टेस्ट कराना होगा। लेकिन सरकार ने उन लोगों को छूट दी है जो उत्तराखंड के रहने वाले हैं और बॉर्डर पार कर आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए टेस्ट कराना अनिवार्य नहीं होगा।   हालांकि सरकार ने इसके लिए सरकारी कर्मचारी, फैक्ट्री, खेती किसानी, बिजनेस, छात्र, बैकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को ही छूट दी है। इसके लिए उन्हें सिर्फ़ स्मार्ट सिटी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराकर अपने बारे में जानकारी रजिस्टर्ड करनी होगी। वहीं दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों के बॉर्डर पर टेस्ट कराए जाने शुरु हो गये हैं। आशारोडी के बाद बुधवार से एयरपोर्ट पर भी टेस्ट हो गए हैं।   सरकार के बॉर्डर पार कर राज्य में प्रवेश को लेकर आदेशों के बाद राज्यवासियों और स्थानीय लोगों में कई प्रकार की भ्रांतियां थी, लेकिन अब इस...
उत्तराखंड में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, देहरादून में सबसे ज्यादा खतरा ! देखें आंकड़े

उत्तराखंड में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, देहरादून में सबसे ज्यादा खतरा ! देखें आंकड़े

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में 1391 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिसके बाद कोरोना मरीजों का आंकड़ा 34407 हो गया है। जबकि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 438 पहुंच चुका है।   मंगलवार को सबसे ज्यादा देहरादून से 421 कोरोना मरीज मिले। इसके अलावा उधमसिंह नगर में 318, हरिद्वार में 219, नैनीताल में 226, पौड़ी में 38, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 27, चमोली में 7, टिहरी में 31, चंपावत में 23 और उत्तरकाशी में 51 संक्रमित मरीज मिले। प्रदेश में मंगलवार को 9 कोरोना मरीजों की मौत हुई जबकि 1008 कोरोना मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया। प्रदेश में फिलहाल 10749 एक्टिव केस हैं। जबकि 23085 लोग ठीक हो चुके हैं।  ...
बीजेपी-कांग्रेस की बढ़ती जा रही मुश्किलें, सैकड़ों लोगों ने थामा ‘आप’ का दामन

बीजेपी-कांग्रेस की बढ़ती जा रही मुश्किलें, सैकड़ों लोगों ने थामा ‘आप’ का दामन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः आम आदमी पार्टी में लगातार लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है, मंगलवार को  सामाजिक कार्यकर्ता और अपना रोटी बैंक के संस्थापक हिमांशु पुंडीर पूर्व महानगर मंत्री, समेत कई युवा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।  इस मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने हिमांशु पुंडीर का पार्टी में स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी को युवाओं और आम लोगों की पार्टी करार दिया। प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि विकास के लिए युवाओं का पार्टी से जुड़ना, बहुत जरूरी है। केजरीवाल की सोच है कि उत्तराखंड में महिलाएं और नौजवान इस प्रदेश के भविष्य को बदल सकते हैं, केजरीवाल चाहते हैं कि इस प्रदेश की बागडोर नोजवानों के हाथों में रहे ताकि नोजवान नई ऊर्जा के साथ इस प्रदेश को आगे बढ़ा सकें। वहीं दूसरी ओर पार्टी का दामन थामते हुए हिमांशु पुंडीर ने मीडिया को बताया कि वह दिल्ली के रो...
उत्तराखंड में 33 हजार पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा।

उत्तराखंड में 33 हजार पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में सोमवार को 1043 पॉजिटिव मामले मिले। जिसके बाद उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 33016 पहुंच चुकी है। वहीं सोमवार को 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 429 हो गया है। सोमवार को आए कोरोना केस में देहरादून से 385 सेंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो वहीं उधमसिंह नगर में 214, हरिद्वार में 224, नैनीताल में 46, पौड़ी में 23, पिथौरागढ़ में 19, रुद्रप्रयाग में 5, अल्मोड़ा में 7, चमोली में 36, टिहरी में 46, बागेश्वर में 3, चंपावत में 20 और उत्तरकाशी में 37 मरीज संक्रमित मिले। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 10374 हो गई है। जबकि 22077 मरीज कोरोना को हराकर घर जा चुके हैं। सोमवार को 1037 मरीज ठीक हुए।...
उत्तराखंड में कोरोना का महाविस्फोट, एक ही दिन में 1637 नए केस, दून में सबसे ज्यादा संक्रमित

उत्तराखंड में कोरोना का महाविस्फोट, एक ही दिन में 1637 नए केस, दून में सबसे ज्यादा संक्रमित

Featured, Uncategorized, देहरादून
देहरादूनः रविवार को उत्तराखंड में कोरोना का महाविस्फोट हुआ है। प्रदेश में एक ही दिन में 1637 कोरोना के नए केस मिले हैं। जबकि अकेले देहरादून में 623 कोरोना संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड में अब कोरोना काफी तेजी के साथ फैलता जा रहा है।   स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक रविवार को मिले 1637 नए केस के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 31973 पहुंच चुका है जिसमें 10397 मरीज एक्टिव हैं। राज्य में रविवार को 12 मरीजों की मौत हुई जबकि 1009 मरीज डिस्चार्ज हुए। उत्तराखंड में अब तक 21040 लोग ठीक हो चुके हैं।   पहली बार देहरादून जिले में 623 की तादाद में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। उधमसिंह नगर में 240, हरिद्वार में 318, नैनीताल में 211, पौड़ी में 57, पिथौरागढ़ में 34, रुद्रप्रयाग में 12, अल्मोड़ा में  16, चमोली में 7, टिहरी में 46, बागेश्वर में 13, चंपावत में 32...
ऑल वेदर रोड पर मिली एससी की टिप्पणी पर त्रिवेंद्र सरकार ने शुरू किया ‘होम वर्क’ !

ऑल वेदर रोड पर मिली एससी की टिप्पणी पर त्रिवेंद्र सरकार ने शुरू किया ‘होम वर्क’ !

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी की महत्वकांक्षी योजना चारधाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर रोड परियोजना में सड़क की चौड़ाई को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य सरकार अब केंद्र के सामने अपना पक्ष रखेगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत  का कहना है कि ऑल वेदर रोड का धार्मिक ही नहीं सामरिक महत्व भी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश की ओर से केंद्र के समक्ष पक्ष रखा जाएगा। आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2016 में ऑल वेदर रोड बनाने की घोषणा की थी जिसके बाद पीएम मोदी ने 2017 में चारधाम को जोड़ने वाली इस परियोजना का शिलान्यास किया था। इस परियोजना के तहत चारधाम को जोड़ते हुए 826 किलोमीटर सड़कों का डबल लेन के हिसाब से चौड़ीकरण चल रहा है। लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में इस सड़क की चौड़ाई 7 मीटर से साढ़े पांच मीटर रखने के आदेश दिए, साथ ही सड़क चौड़ीकरण के दौरान काटे गए पेड़ों...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कोरोना के आज रिकॉर्ड 1115 नए मामले ओर 30 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कोरोना के आज रिकॉर्ड 1115 नए मामले ओर 30 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कोरोना के आज रिकॉर्ड 1115 नए मामले ओर 30 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कोरोना के आज रिकॉर्ड 1115 नए मामले ओर 30 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा जी हां उत्तराखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 1115 नए मामले सामने आए हैं। अब उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार पहुंचा गई है यहा अब कोरोना संक्रमण के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को रिकॉर्ड 1115 मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक 290 देहरादून से हैं। इसके अलावा 269 हरिद्वार 180 ऊधमसिंहनगर 110 नैनीताल 68 पिथौरागढ़ 51 उत्तरकाशी 46 टिहरी गढ़वाल 31 पौड़ी गढ़वाल 25 रुद्रप्रयाग 13 बागेश्वर 14 चमोली दस चंपावत और आठ अल्मोड़ा में सामने आए हैं। वहीं, 603 ठीक हुए हैं जबकि 14 की मौत हुई है प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 30336 हो गया है। हालांकि इनमें से 20...