Thursday, February 26News That Matters

नैनीताल

उत्तराखंड:की बेटियां किसी से कम नहीं भारतीय नौसेना में अफसर बनी नैनिका रौतेला, बधाई

उत्तराखंड:की बेटियां किसी से कम नहीं भारतीय नौसेना में अफसर बनी नैनिका रौतेला, बधाई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
उत्तराखंड की बेटियां किसी से कम नहीं होतीं। इस दौर में घरेलू मोर्चे से लेकर सीमा के मोर्चे पर भी बेटियों की ऊंची उड़ान नए भारत की कहानी बयां कर रही है। नैनीताल की बेटी नैनिका रौतेला ने भी नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर अपनी ऊंची उड़ान का नमूना पेश किया है। केरल स्थित नौसेना अकादमी एझिमाला में पासिंग आउट परेड का हिस्सा बनने के बाद वह सब लेफ्टिनेंट बन गईं हैं। इस गौरवशाली पल के साक्षी उनके माता-पिता व भाई भी बने। बचपन से ही मेधावी नैनिका के इस पद पर पहुंचने से प्रदेश व नैनीताल शहर का मान बढ़ा है। नैनीताल के मल्लीताल शेरवानी क्षेत्र निवासी नैनिका का चयन इसी साल मई में भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हुआ था, जिसके बाद केरल स्थित नौसेना अकादमी एझिमाला में प्रशिक्षण चला। 22 सप्ताह की ट्रेनिंग के बाद शनिवार को अकादमी में पासिंग आउट परेड हुई। इस मौके पर उनकी माता डा. बसंती रौतेला व पिता राम...
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक वन संरक्षक परीक्षा में गंगा बुधलाकोटी ने पाया पहला स्थान, बधाई हो

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक वन संरक्षक परीक्षा में गंगा बुधलाकोटी ने पाया पहला स्थान, बधाई हो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
नैनीताल जिले की भवाली निवासी गंगा बुधलाकोटी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक वन संरक्षक परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंनेे पहली रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि गंगा ने अपने प्रथम प्रयास में ही हासिल की है। परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित 43 अधिकारियों में गंगा पहले स्थान पर रही। गंगा ने कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर से भूगर्भ विज्ञान में प्रथम श्रेणी में एमएससी की है। पढ़ाई के दौरान ही उनका चयन पुलिस दूरसंचार विभाग में हो गया था लेकिन, गंगा ने उस समय एमएससी की पढ़ाई को वरीयता दी। उनके मन में ख्याल आया कि हमारे मनुष्य होने की सार्थकता इसी बात में है कि हम समाज को क्या सौंपकर जाते हैं। वन सेवा में जाने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली। दुगई इस्टेट भवाली निवासी गंगा के पिता भैरव दत्त बुधलाकोटी सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी और माता मुन्नी देव...
उत्तराखंड: ज्‍योलीकोट में पांच साल की मासूम पर तेंदुआ ने किया हमला,मौत परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: ज्‍योलीकोट में पांच साल की मासूम पर तेंदुआ ने किया हमला,मौत परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
ख़बर नैनीताल से जहाँ जनकारी अनुसार चोपड़ा ज्योलीकोट के ग्राम दांगड में आंगन में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया बच्ची को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर घटना से परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने गुलदार के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक चोपड़ा निवासी मोहन सिंह की 5 वर्षीय पुत्री राखी घर के आंगन में खेल रही थी। सांय 6 बजे घात लगाए बैठे गुलदार ने बालिका को शिकार बनाने के लिए हमला कर दिया और घसीट कर जंगल की ओर ले जाने लगा। तभी परिजनों को पता चल गया।परिजनों ने साहस का परिचय देते हुए बालिका को गुलदार के चंगुल से छुड़ा लिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बत...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ओर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में वृहद रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ओर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में वृहद रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त धामी मिनी स्टेडियम हल्द्वानी पहुचे जहां पर उन्होने वृहद रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया व मण्डल स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य खाद्य योजना के अन्तर्गत आवंटित होने वाले खाद्यान पर प्रदेश के राशन विक्रेताओं का लाभांश 18 रूपये से बढाकर 50 रुपये प्रति कुन्तल करने की घोषणा की। इसी तरह राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी उनके बोर्ड के अनुमोदन के उपरान्त 17 से 28 प्रतिशत करने, मिशन ब्लैकटाप के अन्तर्गत प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मिशन मोड मे कार्य करेगी इसी को ध्यान में रखते हुए इस मिशन की घोषणा की। हल्द्वानी में आईटी अकादमी प्रारम्भ करने की घोषणा की जिसकी स्थापना ...
उत्तराखंड:यहा बीच सड़क पर चलती कार बनी आग का गौला कार सवार ने भागकर बचाई जान

उत्तराखंड:यहा बीच सड़क पर चलती कार बनी आग का गौला कार सवार ने भागकर बचाई जान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
ख़बर नैनीताल से   आज दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलती कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई गनीमत रही की कार सवार चालक रामपुर निवासी फारूख अली ने कूदकर जान बचाई । कार में आग लगने का कारण तकनिकी खराबी बतायी जा रहा है ।     जानकारी अनुसार  उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी फारूख अली का कार्य बहेड़ी मे चल रहा है कुछ दिन से फोर्ड की कार डेटसन गो मे खराबी आ रही थी जिसे लेकर चालक हल्द्वानी पाल निशान कार सर्विस सेन्टर लेकर जा रहा था कि लालकुआँ के निकट पहुँचते ही कार में तकनिकी खराबी आई जिसके बाद चालक कुछ समझ पाता आग धू धू कर जलने लगी जिसके बाद चालक ने कार से कूद कर जान बचाई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन वाहन को सूचना दी जिसके बाद सेंचुरी पेपर मिल से पहुँचे अग्निशमन वाहन ने आग पर काबू पाया जा  फिलहाल कोई भी हताहत नही है वही कोतवाल संजय कुमार ने बताया ...
उत्तराखंड:में यहाँ  पकड़ गया दस हजार का इनामी तांत्रिक,यूपी में महिला और बच्चे के अपहरण का है आरोपी

उत्तराखंड:में यहाँ पकड़ गया दस हजार का इनामी तांत्रिक,यूपी में महिला और बच्चे के अपहरण का है आरोपी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
उत्तराखंड:में यहाँ पकड़ गया दस हजार का इनामी तांत्रिक,यूपी में महिला और बच्चे के अपहरण  आरोपी ख़बर नैनीताल से  तांत्रिक विद्या के बल पर यूपी से एक महिला और उसके 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर नैनीताल पहुंचे दस हजार के इनामी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस द्वारा तांत्रिक पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। तांत्रिक की खोज में पहुंची यूपी पुलिस को तल्लीताल पुलिस की मदद से यह सफलता हाथ लगी है। आरोपित को यूपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि महिला और बच्चे की बरामदगी अभी तक नहीं नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक झिझाना शामली यूपी निवासी मुमतीज ने झिझाना थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक व्यक्ति द्वारा तांत्रिक विद्या के बल पर उसकी पत्नी और 10 वर्षीय बेटे शिवा का अपहरण कर लिया गया है। तांत्रिक के बहकावे में आकर उसकी बीवी घर से 35 हजार की नगदी और सोने के जेवरात ...
उत्तराखंड: दोस्त ने छात्रा से पहले किया दुष्कर्म फिर वायरल किया वीडियो

उत्तराखंड: दोस्त ने छात्रा से पहले किया दुष्कर्म फिर वायरल किया वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
  उत्तराखंड के रामनगर में एक युवक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करते हुए उसका वीडियो बनाया और ब्लैकमेल और बदनाम करने के इरादे से उसे वायरल कर दिया जब परिजनों के पास वह अश्लील वीडियो पहुंचा जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस से इसकी शिकायत की गई।    दरअसल राम नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली कक्षा 11 की एक नाबालिग छात्रा की दोस्ती एक युवक से हुई जिसके बाद उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और आरोप है कि उसने इस दौरान छात्रा की वीडियो भी बना ली, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हुई और छात्रा के परिजनों तक पहुंच गई। जिससे परिजन हैरान रह गए, जब छात्रा से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुला। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले में ग्राम सक्खनपुर निवासी रोहित के खिलाफ पोक्सो अधिनियम, दुष्कर्म, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की...
उत्तराखंड: के इस जिले में हर रोज गुम और चोरी हो रहे हैं 20 मोबाइल

उत्तराखंड: के इस जिले में हर रोज गुम और चोरी हो रहे हैं 20 मोबाइल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
मोबाइल का प्रयोग बढ़ने के साथ उसकी सुरक्षा की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। बात केवल नैनीताल जिले की करें तो यहां रोजाना 20 मोबाइल गुम और चोरी हो रहे हैं। इसकी तस्दीक हल्द्वानी पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन से हुई है।  आज कल दरअसल, मोबाइल हर किसी की जरूरत बन चुका है। अफसर से लेकर मजदूर तक मोबाइल का इस्तेमाल करने लगा है। घर की आनलाइन खरीददारी से लेकर आफिस के काम भी अब मोबाइल पर होने लगे हैं। जिन बच्चों को स्कूलों में मोबाइल से दूर रहने का पाठ पढ़ाया जाता था। वह भी कोरोना संक्रमण के बुरे दौर से मोबाइल पर ही आनलाइन क्लासें ले रहे हैं। विश्लेषण के तौर पर देखा जाए तो मोबाइल ने लोगों को हाईटैक बना दिया है।   मोबाइल का प्रयोग बढ़ने से उसकी सुरक्षा की चुनौती भी बढ़ गई हैं। पुलिस शिकायत के बाद मोबाइलों की खोजबीन कर रही है। हल्द्वानी पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में गुम व चोरी मोबाइलों की शिकायत को रिकॉर्ड...
उत्तराखंड:आपदा से प्रभावित लोगों के साथ देर रात तक पीड़ितों के बीच मौजूद रहे मुख्यमंत्री धामी मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये मदद की घोषणा,युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड:आपदा से प्रभावित लोगों के साथ देर रात तक पीड़ितों के बीच मौजूद रहे मुख्यमंत्री धामी मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये मदद की घोषणा,युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य करने के दिए निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
देर रात तक आपदा पीड़ितों के बीच मौजूद रहे मुख्यमंत्री – रुद्रप्रयाग, उधमसिंहनगर और नैनीताल का किया दौरा – आपदा से प्रभावित लोगों का हाल जाना, युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश https://youtu.be/7Ec_zutkPQk   देहरादून। उत्तराखण्ड में दो दिन की अतिवृष्टि से आई आपदा का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्र में हैं। ग्राउंड जीरो पर जाकर वह राहत और बचाव कार्य का मुआयना कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर करने और उसमें कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं। पीड़ितों की फौरीतौर पर सहायता के लिए उन्होंने जिलाधिकारियों को फ्री हैंड दिया है। सड़क मार्ग मैं आ रही बाधाओं और जोखिम को दरकिनार कर देर रात त...
नैनीताल: में बारिश का कहर , पानी से सड़के बनी नदियां सेना के जवानों  ने बचाई लोगो की जान देखिए वीडियो

नैनीताल: में बारिश का कहर , पानी से सड़के बनी नदियां सेना के जवानों ने बचाई लोगो की जान देखिए वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
नैनीताल: में बारिश का कहर , पानी से सड़के बनी नदियां सेना के जवानों ने बचाई लोगो की जान देखिए वीडियो उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। वहीं सरोवर नगरी नैनीताल में बारिश ने कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, नैनीताल में 24 घंटे में 445 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, सोमवार सुबह से लेकर मंगलवार की सुबह तक पूरे राज्य में 36.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।   मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक इस अवधि में पूरे राज्य में औसतन 2.4 मिमी बारिश होती है, लेकिन मौसम के बदले मिजाज के चलते 36.7 मिमी बारिश हुई। ऐसे में सामान्य से 1428 फीसदी अधिक बारिश रिकार्ड की गई। जो हाल फिलहाल में अक्तूबर में सबसे अधिक बारिश है।नैनीताल में भारी बारिश से कई जगह पानी भर गया है। तल्लीताल चौराहे में (डांठ) में लगभग दो इंच की दरार पड़ गई। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ मौ...