सांसद और भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख बलूनी ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद से की मुलाकात, ये रहा खास
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की।
उन्होंने उत्तराखंड की दूरसंचार समस्याओं को लेकर मंत्री जी से विस्तार से चर्चा की।
कुछ दिन पूर्व सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता से मोबाइल नेटवर्क और टावर की समस्याओं से जुड़े सुझाव मांगे थे। जिसमें पूरे प्रदेश भर से उन्हें सुझाव मिले। चीन और नेपाल बॉर्डर के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर तराई और नगरों से नागरिकों ने मोबाइल की कनेक्टिविटी समस्या से उन्हें अवगत कराया।.
आज सांसद बलूनी लगभग दो सौ समस्याओं को सूचीबद्ध करके केंद्रीय दूरसंचार मंत्री से मिले और उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं को इसलिए भी सुलझाया जाना आवश्यक है कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थिति वाला राज्य है, जहां दूरसंचार की महत्ता बहुत...







