श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग के डॉक्टरों ने एक 11 साल के बच्चे के गले से सीटी निकलाी है।परिजनों ने डॉक्टरों व अस्पताल का जताया आभार ऑपरेशन के बाद बच्चा स्वस्थ, अस्पताल से छुट्टी मिली
उत्तराखंड, ऋषिकेश, कोटद्वार, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, गौ गुठियार, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डॉक्टरों ने 11 वर्षीय बच्चे
की सांस नली में 9 महीने से फंसी सीटी निकाली
परिजनों ने डॉक्टरों व अस्पताल का जताया आभार
ऑपरेशन के बाद बच्चा स्वस्थ, अस्पताल से छुट्टी मिली
देहरादून
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग के डॉक्टरों ने एक 11 साल के बच्चे के गले से सीटी निकलाी है। खेल खेल में बच्चे ने प्लास्टिक की सीटी निगल ली थी। सीटी बच्चे की सांस नली में फंस गई थी। नौ महीने से सीटी बच्चे की सांस नली व फेफडे के बीच में फंसी हुई थी।
नाक कान गला रोग विभाग के डॉक्टरों ने बच्चे की दूरबीन विधि से सफल सर्जरी की। ऑपरेशन के बाद बच्चा ठीक है व बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
मोरी उत्तरकाशी निवासी 11 वर्षीय बच्चे ने करीब नौ महीने पहले खेल खेल में सीटी निगल ली थी। परिजनों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
जब बच्चे को लगातार खांस...









