Thursday, October 1News That Matters

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ किया जा रहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ किया जा रहा

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ किया जा रहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही धाम की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पारंपरिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए। ...
नकल के बाद नकली प्रमाणपत्रों पर धामी सरकार का प्रहार, हर आरक्षित प्रमाणपत्र की होगी जांच

नकल के बाद नकली प्रमाणपत्रों पर धामी सरकार का प्रहार, हर आरक्षित प्रमाणपत्र की होगी जांच

उत्तराखंड
नकल के बाद नकली प्रमाणपत्रों पर धामी सरकार का प्रहार, हर आरक्षित प्रमाणपत्र की होगी जांच नीट यू०जी० 2026 की उत्तराखण्ड राज्य केन्द्रीयकृत काउन्सिलिंग के दौरान फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रवेश लिए जाने की शिकायत पर, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस तरह के प्रकरण में शामिल सभी 8 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त किए जा चुके हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी का लाभ लेने वाले प्रमाणपत्रों की जांच करने का निर्णय लिया है।इन प्रमाण पत्रों की जाँच/सत्यापन के बाद फर्जी प्रमाण पत्र पाये जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।   नीट यू०जी० 2026 की उत्तराखण्ड राज्य केन्द्रीयकृत काउन्सिलिंग में फर्जी प्रमाणपत्र की शुरुआती शिकायत के बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सि...
श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया

श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया   गुरु भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था से सराबोर देहरादून का पावन दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज शनिवार को श्री गुरु राम राय जी महाराज के 340वें महानिर्वाण पर्व का साक्षी बना। चारों ओर गूंजते गुरुवाणी के स्वर, गुरु चरणों में नतमस्तक हजारों श्रद्धालु और भक्तिमय वातावरण ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज की समाधि स्थल पर शीश नवाकर अपनी श्रद्धा अर्पित की और गुरु कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। महानिर्वाण पर्व के अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कर गुरु महिमा का स्मरण किया। उन्होंने संगत को गुरु भक्ति और गुरु कृपा का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु ...
एसजीआरआरयू में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का दिया संदेश

एसजीआरआरयू में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का दिया संदेश

उत्तराखंड
एसजीआरआरयू में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का दिया संदेश देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्रों के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक नियंत्रण, पोषण और योग से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सोनिया गंभीर, डायरेक्टर, आईक्यूएसी, डॉ. मोहन ध्यानी, वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डॉ. निशांत सिन्हा, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डॉ. कंचन जोशी, डीन, योगा एंड नेचुरोपैथी, डॉ. मालविका कांडपाल, डीन, स्टूडेंट ...
पीसीओएस जागरूकता को लेकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की सराहनीय पहल, 500 छात्र-छात्राओं ने लिया वैज्ञानिक जानकारी का लाभ

पीसीओएस जागरूकता को लेकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की सराहनीय पहल, 500 छात्र-छात्राओं ने लिया वैज्ञानिक जानकारी का लाभ

उत्तराखंड
पीसीओएस जागरूकता को लेकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की सराहनीय पहल, 500 छात्र-छात्राओं ने लिया वैज्ञानिक जानकारी का लाभ   देहरादून। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण समस्या है, जिसका प्रभाव केवल प्रजनन स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। बदलती जीवनशैली, खान-पान, मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी स्थितियों से भी इसका गहरा संबंध है। इसी विषय को लेकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज एवं पीसीओएस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में पीसीओएस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पीसीओएस का नाम बदलकर अब वर्तमान में पीएमओएस हो गया है। श्री गुरु राम राय...
विनोद चमोली का हरीश रावत पर हमला—9 साल पहले इस्तीफा क्यों नहीं दिया, अब ED कार्रवाई के बाद क्यों?

विनोद चमोली का हरीश रावत पर हमला—9 साल पहले इस्तीफा क्यों नहीं दिया, अब ED कार्रवाई के बाद क्यों?

उत्तराखंड
विनोद चमोली का हरीश रावत पर हमला—9 साल पहले इस्तीफा क्यों नहीं दिया, अब ED कार्रवाई के बाद क्यों?     देहरादून 14 सितंबर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और धर्मपर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली ने कहा कि प्रदेश और देश में सामने आ रहे कांग्रेसी घोटाले कांग्रेस के राजनैतिक भ्रष्टाचार का असली चेहरा है। पूर्व सीएम हरदा के पीए के पास काले धन की बरामदगी और आरोपी पीए के कांग्रेसी चंदा मॉडल वाला बयान से साबित होता है, वहां करप्शन पार्टी की पूरी दाल ही काली है।   पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए चमोली ने आज भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने वाली कांग्रेस की पोल खोल दी। उन्होंने कांग्रेस सरकारो के ऐसे ही एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा, अभी कर्नाटक के अंदर पाया गया कि कांग्रेस के एक मंत्री सतीश के, जो पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर हैं। उनके परिवार के पास अथाह संपत्...
7 हजार बीघा जमीन का दावा पूरी तरह गलत, कांग्रेस पहले अपने कार्यकाल का आईटी पार्क और सिडकुल का रिकॉर्ड देखे: भट्ट

7 हजार बीघा जमीन का दावा पूरी तरह गलत, कांग्रेस पहले अपने कार्यकाल का आईटी पार्क और सिडकुल का रिकॉर्ड देखे: भट्ट

उत्तराखंड
7 हजार बीघा जमीन का दावा पूरी तरह गलत, कांग्रेस पहले अपने कार्यकाल का आईटी पार्क और सिडकुल का रिकॉर्ड देखे: भट्ट देहरादून 12 सितंबर। भाजपा ने यूडीबीआई को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विकास विरोधियों एवं भ्रष्टाचारियों को राज्य की तरक्की हजम नहीं हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि धामी सरकार में यूआईडीबी भी राज्य की जीडीपी को दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है। तय नियमावली के अनुसार बोर्ड जमीन हासिल कर रहा है और वर्तमान में अनुपयोगी जमीनों का निवेश और रोजगार सृजन की दृष्टि से आर्थिक प्रबंधन किया जाएगा। विपक्ष सिर्फ चुनावी लाभ के लिए झूठे, बेबुनियादी आरोप लगाकर जनता में भ्रम फैलाने की असफल कोशिश कर रहा है।   जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को आईना दिखाया कि अपनी सरकारों में अधोगिक विकास...
सीएम धामी का ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

सीएम धामी का ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

उत्तराखंड
सीएम धामी का ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार को केंद्र में रखते हुए नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अभियान के अंतर्गत 11 प्रमुख कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को भी जन-जन तक पहुंचाया ...
तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की सराहनीय पहल, युवाओं ने लिया जागरूकता का संकल्प

तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की सराहनीय पहल, युवाओं ने लिया जागरूकता का संकल्प

उत्तराखंड
तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की सराहनीय पहल, युवाओं ने लिया जागरूकता का संकल्प   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एन.टी.सी.पी.) के तहत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, देहरादून के सहयोग से तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एसबीएएस ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर टोबेके फ्री यूथ-लीटर फाॅर टूमोरो विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज का संदेश दिया। प्रतियोगिता में गुंजन मेहंदीरेत्ता (बीएससी आईटी), शिक्षा (बीटेक प्रथम सेमेस्टर) और जेरूशा प्रधान (बीसीए प्रथम सेमेस्टर) विजेता ...
युवाओं के टैलेंट को मंच देने में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की शानदार पहल, ‘कॉलेज के टशनबाज’ में दिखा हुनर का जलवा

युवाओं के टैलेंट को मंच देने में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की शानदार पहल, ‘कॉलेज के टशनबाज’ में दिखा हुनर का जलवा

उत्तराखंड
युवाओं के टैलेंट को मंच देने में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की शानदार पहल, ‘कॉलेज के टशनबाज’ में दिखा हुनर का जलवा   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को युवाओं के उत्साह, उमंग, रचनात्मकता और प्रतिभा से भरपूर 'कॉलेज के टशनबाज' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 93.5 रेड एफएम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में ऐसा माहौल बनाया कि फन, मस्ती और हुनरबाजी का रंग देर शाम तक छात्र-छात्राओं पर चढ़ा रहा। युवाओं ने कार्यक्रम में जमकर मस्ती की और अपनी पसंदीदा प्रस्तुतियों का खूब आनंद लिया। सैंकड़ो की संख्या में छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया   कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला, अभिव्यक्ति और मनोरंजन के हुनर को मंच प्रदान करना रहा। 'कॉलेज के टशनबाज' ने छात्र-छात्राओं को ...