Friday, October 2News That Matters

उत्तराखंड

पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम

पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम

उत्तराखंड
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम     महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम, साहित्य, समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत प्रखर चिंतक, दूरदर्शी एवं कुशल राजनेता थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान...
संदिग्ध मामलों की एसआईटी जांच, दोषी पाए जाने पर होगी कठोर कार्रवाईः डीएम

संदिग्ध मामलों की एसआईटी जांच, दोषी पाए जाने पर होगी कठोर कार्रवाईः डीएम

उत्तराखंड
संदिग्ध मामलों की एसआईटी जांच, दोषी पाए जाने पर होगी कठोर कार्रवाईः डीएम     जनपद में ऋण एवं ऋण बीमा से संबंधित फर्जीवाड़े की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में कार्यरत एनबीएफसी (NBFCs) एवं एचएफसी (HFCs) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर ऋण वितरण प्रक्रिया, एजेंटों की भूमिका, रिकवरी एवं फर्जीवाड़े की शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि जनमानस की मजबूरी एवं आर्थिक आवश्यकताओं का लाभ उठाकर फर्जी तरीके से ऋण दिलाने, अनावश्यक दस्तावेज तैयार करने अथवा एजेंटों के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आए दिन जनपद में ऋण फर्जीवाड़े से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिन्हे...
नेत्रदान के महाअभियान में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की अहम पहल, दाता परिवारों के सम्मान के साथ दिया जागरूकता का संदेश

नेत्रदान के महाअभियान में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की अहम पहल, दाता परिवारों के सम्मान के साथ दिया जागरूकता का संदेश

उत्तराखंड
नेत्रदान के महाअभियान में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की अहम पहल, दाता परिवारों के सम्मान के साथ दिया जागरूकता का संदेश   देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक, देहरादून द्वारा 41वें नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर विशेष जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नेत्रदान के प्रति जागरूक करना तथा नेत्रदान करने वाले दिवंगत दाताओं एवं उनके परिवारों के अमूल्य योगदान को सम्मान देना रहा। बुधवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नेत्रदान करने वाले दिवंगत दाताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उन नर्सिंग स्टाफ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया, जो अस्पताल में मृत्यु की सूचना समय पर नेत...
हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं 

हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं 

उत्तराखंड
हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं       देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से एक दिवसीय काउंसलिंग एण्ड मोटीवेश्नल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मन का आधार है और स्वस्थ मन ही व्यक्ति को बेहतर निर्णय लेने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा जीवन में आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है। इसी सोच को केंद्र में रखते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य, मानसिक सशक्तिकरण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं के साथ स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और उन्हें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को भी प्रा...
नकल पर सख्ती, प्रतिभा को अवसर—मुख्यमंत्री धामी की नीति से पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

नकल पर सख्ती, प्रतिभा को अवसर—मुख्यमंत्री धामी की नीति से पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

उत्तराखंड
नकल पर सख्ती, प्रतिभा को अवसर—मुख्यमंत्री धामी की नीति से पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आज से वे उत्तराखण्ड सरकार का अभिन्न हिस्सा बनने के साथ ही जनसेवा की महत्वपूर्ण यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने ज्ञान,...
रोटी-बेटी के सदियों पुराने रिश्तों का जिक्र कर मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ जताई गहरी आत्मीयता

रोटी-बेटी के सदियों पुराने रिश्तों का जिक्र कर मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ जताई गहरी आत्मीयता

उत्तराखंड
रोटी-बेटी के सदियों पुराने रिश्तों का जिक्र कर मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ जताई गहरी आत्मीयता     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि और व्यापक नुकसान अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। इस कठिन समय में उत्तराखंड की जनता और राज्य सरकार की संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ हैं।   मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा प्रभावित सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल दो पड़ोसी देशों के संबंध नहीं हैं, बल्कि ये साझा संस्कृति, परंपराओं, आस्था, सामाजिक सरोकारों और आत्मीयता से जुड़...
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से की भेंट

श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से की भेंट

उत्तराखंड
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से की भेंट       देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं और समसामयिक विषयों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के लाभार्थियों के उपचार का 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान अभी भी लंबित है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार बजट की व्यवस्था कर रही है और जल्द ही अस्पताल को बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि लंबित भुगतान के लिए आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पू...
मुख्यमंत्री धामी ने संत-महात्माओं से मांगा मार्गदर्शन, कहा- राष्ट्रहित में समाज को दें दिशा

मुख्यमंत्री धामी ने संत-महात्माओं से मांगा मार्गदर्शन, कहा- राष्ट्रहित में समाज को दें दिशा

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने संत-महात्माओं से मांगा मार्गदर्शन, कहा- राष्ट्रहित में समाज को दें दिशा हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता     प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ आज देश की जरूरत       ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ राजनीतिक नहीं, राष्ट्रहित, सुशासन और जनकल्याण से जुड़ा राष्ट्रीय विषय : मुख्यमंत्री   लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ : मुख्यमंत्री   विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विकास की निरंतर गति आवश्यक : मुख्यमंत्री       हरिद...
मातृशक्ति के आशीर्वाद से मजबूत हुआ गणेश जोशी का जनसंपर्क, 20 हजार बहनों की मौजूदगी

मातृशक्ति के आशीर्वाद से मजबूत हुआ गणेश जोशी का जनसंपर्क, 20 हजार बहनों की मौजूदगी

उत्तराखंड
मातृशक्ति के आशीर्वाद से मजबूत हुआ गणेश जोशी का जनसंपर्क, 20 हजार बहनों की मौजूदगी देहरादून, 23 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रक्षाबंधन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य सुधा यादव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।   रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों एवं मातृशक्ति ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में वीर नारियों की विशेष उपस्थिति रही। गढ़वाली, कुमाऊंनी और नेपाली सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समा...
रक्षाबंधन ने मजबूत किया भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का संकल्प: मुख्यमंत्री

रक्षाबंधन ने मजबूत किया भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का संकल्प: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
रक्षाबंधन ने मजबूत किया भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का संकल्प: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में प्रतिभाग किया। इसके पश्चात उन्होंने हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। दोनों ही कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्नेह और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उत्तराखंड की समस्त ...