मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी से ऋषिकेश विधानसभा के जलमग्न हुए क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने तथा प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया
ऋषिकेश विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात कर भारी वर्षा के कारण ऋषिकेश विधानसभा के जलमग्न हुए क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने तथा प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है
मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश की स्थिति से अवगत कराया। इस साल सामान्य से अधिक वर्षा होने के कारण रायवाला, श्यामपुर, खदरी, पांडेय प्लाट (ठाकुरपुर), गुमानीवाला सहित अनेकों ग्रामीण क्षेत्र एवं चन्देश्वरनगर, गंगानगर, मंसा देवी, शिवाजीनगर सहित अनेकों शहरी क्षेत्रों में जल भराव से व्यापक जनधन का नुकसान हुआ है
डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में हुई क्षति को देखते हुए इसे आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाना आवश्यकता है, जिससे क्षेत्र के निवासियों को उचित मुआवजा मिल सके। साथ ही भविष्य में बाढ़ एवं जलभर...









