Friday, October 2News That Matters

उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने दीक्षारंभ-2026 में दिखाई शिक्षा से रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दिया संस्कार व सेवा का संदेश

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने दीक्षारंभ-2026 में दिखाई शिक्षा से रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दिया संस्कार व सेवा का संदेश

उत्तराखंड
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने दीक्षारंभ-2026 में दिखाई शिक्षा से रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दिया संस्कार व सेवा का संदेश   श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ-2026 का बुधवार को भव्य एवं यादगार समापन हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं समेत 5 हजार से अधिक युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्धियों, संस्कार, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं से रूबरू कराया गया। रेन डांस बना सबसे बड़ा आकर्षण समापन समारोह में एसजीआरआरयू के हैलीपैड ग्राउंड पर युवाओं का उत्साह देखते ही बना। डीजे बीट्स, रेन डांस और ग्रैंड मस्ती ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।...
अत्याधुनिक तकनीक से दिल का इलाज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार सफल हुआ माइट्रल TEER प्रोसीजर

अत्याधुनिक तकनीक से दिल का इलाज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार सफल हुआ माइट्रल TEER प्रोसीजर

उत्तराखंड
  अत्याधुनिक तकनीक से दिल का इलाज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार सफल हुआ माइट्रल TEER प्रोसीजर         देहरादून।   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहला अत्याधुनिक माॅर्डन कार्डियक प्रोसीजर माइट्रल ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (टी.ई.ई.आर.) सफलतापूर्वक किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का कार्डयोलाॅजी विभाग अपनी माॅर्डन तकनीकों से हार्ट प्रोसीजर करने के लिए जाना जाता है। माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर से मरीज़ का सफलतापूर्वक उपचार करने के बाद विभाग की उपलब्धि में एक उपलब्धि और जुड़ गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं। यह प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. तनुज भाटिया, विभागाध्यक...
युवा हित में धामी सरकार का बड़ा कदम, नौकरी के साथ अब उद्यमिता और स्वरोजगार पर जोर

युवा हित में धामी सरकार का बड़ा कदम, नौकरी के साथ अब उद्यमिता और स्वरोजगार पर जोर

उत्तराखंड
युवा हित में धामी सरकार का बड़ा कदम, नौकरी के साथ अब उद्यमिता और स्वरोजगार पर जोर   साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार पहले ही युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और देवभूमि उद्यमिता योजना संचालित कर रही है, इस तरह युवा वर्ग धामी सरकार के कार्यकाल में सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर की गई सात महत्वपूर्ण घोषणाओं में चार घोषणाएं सीधे तौर पर युवाओं के कौशल, रोजगार और उद्यमिता से जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क के जरिए पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों और युवाओं की क्षमता के अनुरूप रोजगार औ...
चोरगलिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा विकास संदेश, शेर नाला पुल से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत

चोरगलिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा विकास संदेश, शेर नाला पुल से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत

उत्तराखंड
चोरगलिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा विकास संदेश, शेर नाला पुल से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दायित्वधारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।   भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें। मुख्यमंत्री ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्य...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम देहरादून। राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह से सराबोर वातावरण में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के सभी संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। तिरंगे के रंग में सजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति अपने दायित्वों की भावना को अभिव्यक्त किया। श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 8ः00 बजे राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को स्वतंत्र...
टीएचडीसी टनल हादसे पर सीएम धामी का बड़ा बयान, फंसे हर श्रमिक को सुरक्षित निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

टीएचडीसी टनल हादसे पर सीएम धामी का बड़ा बयान, फंसे हर श्रमिक को सुरक्षित निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

उत्तराखंड
टीएचडीसी टनल हादसे पर सीएम धामी का बड़ा बयान, फंसे हर श्रमिक को सुरक्षित निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता   मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के बारे में जानकारी ली तथा अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायल...
मायापुर टनल हादसे में घायलों का गोपेश्वर जिला अस्पताल में उपचार जारी, मुख्यमंत्री धामी आज पहुंचकर राहत-बचाव और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

मायापुर टनल हादसे में घायलों का गोपेश्वर जिला अस्पताल में उपचार जारी, मुख्यमंत्री धामी आज पहुंचकर राहत-बचाव और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

उत्तराखंड
  मायापुर टनल हादसे में घायलों का गोपेश्वर जिला अस्पताल में उपचार जारी, मुख्यमंत्री धामी आज पहुंचकर राहत-बचाव और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से रातभर राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी रहा। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके चलते टनल में कार्यरत कुछ लोग अंदर फंस गए। टनल में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना थी, जिनमें से रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 19 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं शेष 3 लोगो...
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक योजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक योजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक योजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की पहुंच एवं सत्यापन, जल गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन तथा योजनाओं के नियमित संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने हर घर जल का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने तथा शेष पात्र ग्रामीण परिवारों को निर्धारित समयसीमा में नल कनेक्शन से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की सफलता केवल नल कनेक्शन की संख्या से नहीं, बल्कि प्रत्येक घर तक नियमित, पर्याप्त, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचने से तय होगी। प...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— सरकार और जनता के बीच बेहतर समन्वय से मिलेगा विकास को बल

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— सरकार और जनता के बीच बेहतर समन्वय से मिलेगा विकास को बल

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— सरकार और जनता के बीच बेहतर समन्वय से मिलेगा विकास को बल देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दायित्वधारियों से भेंट कर प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने भी दायित्वधारियों से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनता की अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने सभी दायित्वधारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय ब...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्य, संस्कृति, पुस्तक दान और युवा पीढ़ी में अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्य, संस्कृति, पुस्तक दान और युवा पीढ़ी में अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देने का किया आह्वान

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्य, संस्कृति, पुस्तक दान और युवा पीढ़ी में अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देने का किया आह्वान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, देहरादून में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक लेखक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके साहित्यिक योगदान और वर्तमान लेखन पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण होने के साथ-साथ उसे सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सामाजिक चेतना के संवर्धन में साहित्यकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य स...