Wednesday, April 29News That Matters

उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बैठक मे इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक मे इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून राज्य कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तमाम महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट बैठक में देवस्थानम बोर्ड भांग नजूल नीति में संशोधन समेत निम्न बिंदुओं पर मोहर लगाई गई। केबिनेट ने लगाई पूर्व सैनिकों को 7 पे कमीशन का लाभ दिए जाने पर मोहर 1 सप्ताह के भीतर निकाला जाएगा 7 पे कमीशन का लाभ दिए जाने का हल नजूल नीति में जमा पैसों के अनुसार लोगों को मिल सकेगा मालिकाना हक लंबे समय से निकले हुए 24 लोगों को सर्किल रेट के अनुसार मिलेगा मालिकाना हक नजूल नीति में किया कैबिनेट से संशोधन सभी अस्पतालों में अब सरकार की ओर से मिलेगी मुफ्त दवाएं पॉलिटेक्निक सेंट्रो में संविदा कर्मियों को किया जाएगा नियमितीकरण अतिथि शिक्षकों को मूल जनपदों में दी जाएगी अब तैनाती गढ़वाल मंडल विकास निगम के सीएम आवास में तैनात 9 कर्मचारियों का समायोजन का लिया गया...
दुःखद: चम्पावत में घास लेने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला,मौत

दुःखद: चम्पावत में घास लेने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला,मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चम्पावत
दुःखद खबर चम्पावत से जहाँ समीपवर्ती ढकना बडोला गांव की एक महिला को गुलदार ने मार डाला। यह महिला अपने साथ की महिलाओं के साथ जंगल में मवेशियों के लिए घास लेने गई थी। इसी दौरान गुलदार ने घात लगाकर महिला पर हमला किया। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ढकना बडोला के ग्राम प्रधान विनोद सिंह चौधरी ने बताया कि सोमवार को मीना नरियाल (35) पत्नी रमेश सिंह नरियाल साथ की महिलाओं के साथ गांव के पास जंगल में मवेशियों के लिए घास लेने गई हुई थी। जंगल साथ गई महिलाओं भागीरथी देवी, शकुंतला, लक्ष्मी, कमला, देवकी देवी, आनंदी देवी आदि ने बताया कि वे लोग दोपहर करीब 12 बजे कुछ-कुछ दूरी पर अलग-अलग घास काट रहे थे। इसी दौरान गुलदार ने पहले देवकी देवी पर हमला करने की कोशिश की। शोर मचाने पर गुलदार ने पास में ही घा...
आगनवाड़ी कार्यकर्त्री प्रदेश की रीढ़:सीएम धामी,हर आगनवाड़ी कार्यकर्त्री प्रदेश की तुलसी: मंत्री रेखा आर्या

आगनवाड़ी कार्यकर्त्री प्रदेश की रीढ़:सीएम धामी,हर आगनवाड़ी कार्यकर्त्री प्रदेश की तुलसी: मंत्री रेखा आर्या

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*आगनवाड़ी कार्यकर्त्री प्रदेश की रीढ़ :- CM धामी* *हर आगनवाड़ी कार्यकर्त्री प्रदेश की तुलसी:- मंत्री रेखा आर्या* आज महिला सशक्तीकरण एवम बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा आंगनवाड़ी संगठनों द्वारा वर्षों से की जा रही मानदेय बढ़ाने संबंधी मांग को पूरा करने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी एवं मा0 विभागीय मंत्री जी के आभार अभिव्यक्ति हेतु गढ़वाल मंडल की कार्यकर्त्रियों द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म इंटर कॉलेज (बन्नू स्कूल) में किया गया। जिसमें गढ़वाल मंडल की लगभग 20 हज़ार कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं। कार्यकर्त्रियों द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी एवं मा0 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य जी को सम्मान स्वरूप एवं भावी विजय की कामना से चांदी का मुकुट पहनाया गया,जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान मा0 मुख्य मंत्री जी ने आंगनवाड़ी कार्मिकों के मानदेय ब...
मुख्यमंत्री धामी ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग,इस दौरान आंगनवाड़ी संगठन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मानदेय वृद्धि करने पर आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री धामी ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग,इस दौरान आंगनवाड़ी संगठन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मानदेय वृद्धि करने पर आभार व्यक्त किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज रेस कोर्स में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान आंगनवाड़ी संगठन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मानदेय वृद्धि करने पर आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि *सभी आंगनवाड़ी कर्मियों को 02 लाख का वार्षिक दुर्घटना बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाई जायेगी। आंगनवाड़ी कर्मियों का मासिक मानदेय डिजिटल तरीक़े से सीधे उनके खाते मे दिया जायेगा। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 25 प्रतिशत पद आंगनवाड़ी सहायिकाओं, जिन्होंने 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण की हो और आवश्यक शैक्षिक योग्यता पूरी करती हो, के द्वारा भरे जायेंगे। प्रदेश में जिन लोगों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं होता है, उन्हें दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक प्रत्येक माह कुल 20 किलोग्राम खाद्यान्न/प्रति कार...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरूकुल में बनने वाले सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया, इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री  गणेश जोशी भी उपस्थित रहे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरूकुल में बनने वाले सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया, इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री  गणेश जोशी भी उपस्थित रहे

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुरूकुल में बनने वाले सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री  गणेश जोशी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम सबकी भावनाओं से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड के पांचवे धाम के रूप सैन्यधाम बनाया जा रहा है। यह सैन्यधाम भव्य बनाया जायेगा। सैन्यधाम में सभी शहीद जवानों की स्मृतियों को संजो कर रखा जायेगा। उत्तराखण्ड के शहीद जवानों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है।   मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण एवं जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए होने वाली सभी आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाई जाय। इस अवसर पर प्रमुख सचिव एल. फैनई, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (से.नि.) पी.पी.एस. पाहवा एवं संबंधित विभा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्डस मुख्यालय में आयोजित होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर भव्य रैतिक परेड कार्यक्रम में मुख्य अथिति प्रतिभाग किया,की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्डस मुख्यालय में आयोजित होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर भव्य रैतिक परेड कार्यक्रम में मुख्य अथिति प्रतिभाग किया,की बड़ी घोषणा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को तपोवन रोड स्थित होमगार्डस मुख्यालय में आयोजित होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर भव्य रैतिक परेड कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि कोविड के दौरान लगातार कोविड ड्यूटी में तैनात सभी होमगार्ड्स जवानों को 6000 रूपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानो के छात्रावास तथा जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय, हरिद्वार का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भव्य परेड की सलामी ली और विभागीय स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को उनके कार्यों के प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कोविड ड्यूटी के दौरान दिवंगत होमगार्ड स्व० रोशन सिंह की पत्नी बबीता को 0...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश जिन सड़को का टेंडर हो गया है, उन्हें शीघ्र प्रारम्भ किया जाए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश जिन सड़को का टेंडर हो गया है, उन्हें शीघ्र प्रारम्भ किया जाए

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाऔ की समीक्षा बैठक आज खटीमा फाईबर में आयोजित की गई। इस अवसर पर लोनिवि की घोषणाओं के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जिन सड़को का टेंडर हो गया है, उन्हें शीघ्र प्रारम्भ किया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन सड़कों में विद्युत पोल आ रहे हैं, उन्हे तुरन्त शिफ्ट करें। उन्होने आरडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नई घोषणाओं का आंगणन शीघ्र बनाकर शासन को भेजें। पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा उत्तर प्रदेश के एसई के साथ बैठक कर जल भराव की समस्या को तुरंत दूर करें। उन्होने स्वीकृत हाथीखाना आधुनिक टायलेट को अन्यत्र जगह स्थानान्तरित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को ब्लड बैंक के कार्यो शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। विद्यालयी शिक्षा के अधिकारियों...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित युवा करियर एवं जागरूकता संवाद किया ओट कहा युवाओ को लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प होना जरूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित युवा करियर एवं जागरूकता संवाद किया ओट कहा युवाओ को लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प होना जरूरी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा में आयोजित युवा करियर एवं जागरूकता संवाद की एक दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा आज जो भी जानकारियां युवाओं को मिली हांगी, यह उनके जीवन मे बहुत उपयोगी होंगी। उन्होंने कहा हमारा प्रदेश युवा प्रदेश है, सपनों और उर्जा से भरा है, इसको आगे बढाने का काम युवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा की जीवन में सबको अपना एक लक्ष्य जरूर बनाना चाहिए। उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प होना जरूरी है। जिस भी क्षेत्र को चुनें उसमें पूरी तन्मयता के साथ जुटना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय का सदुपयोग बहुत जरूरी है। समय लौटकर नहीं आता इसलिए जो काम मिला है, उसे पूरे मनोयोग के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा जिंदगी का जो भी लक्ष्य है, उस पर संकल्प लेकर पूरे मनोयोग से कार्य करें सफलता निश्चित मिलेगी। संकल्प में विकल्प नह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के रामलीला मैदान में सहाकारिता समूह ऋण वितरण समारोह में प्रतिभाग किया,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के रामलीला मैदान में सहाकारिता समूह ऋण वितरण समारोह में प्रतिभाग किया,

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रविवार को खटीमा के रामलीला मैदान में सहाकारिता समूह ऋण वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 10 स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न व्यवसाय हेतु 05-05 लाख तक तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत लाभार्थियों को चैक प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा स्वयं सहायता समूहों को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से 119 करोड़ का पैकेज राज्य सरकार द्वारा दिया गया है। स्वयं सहायता समूहो को 05 लाख तक ऋण बिना ब्याज के वितरित किये जा रहे हैं। समूहां के 06 महीने की ऋण प्रतिपूर्ति का ब्याज सरकार द्वारा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही हैं। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत प्रदेश में प्रत्येक परिव...
दुखद खबर:देवभूमि का एक और लाल शहीद,परिजनों में कोहराम

दुखद खबर:देवभूमि का एक और लाल शहीद,परिजनों में कोहराम

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
टिहरी गढ़वाल- देवभूमि का एक और लाल शहीद , नागालैंड में शहीद। देश ने एक और जांबाज सिपाही को खो दिया है  शहीद  पैराशूट रेजीमेंट की 21वीं बटालियन के पैराट्रूपर जवान गौतम लाल टिहरी गढ़वाल के नौली गांव के रहने वाले थे। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जवान के शहीद होने पर दु:ख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि -मां भारती की रक्षा की खातिर ओटिंग, नागालैंड में आतंकियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए पैराशूट रेजिमेंट की 21वीं बटालियन के पैराट्रूपर जवान गौतम लाल जी (ग्राम नौलि, टिहरी गढ़वाल) की शहादत को मेरा सलाम। आपके साहस, शौर्य व समर्पण पर मां भारती के साथ ही सैन्यधाम गौरवान्वित है। ईश्वर पुण्यात्माओं को शांति व परिजनों को धैर्य प्रदान करें...