Saturday, April 25News That Matters

उत्तराखंड

उत्तराखंड: आज होने वाले भारत-पाक  मैच के लिए लगा रहे थे आनलाइन सट्टा, पुलिस में किया गिरोह का पर्दाफाश

उत्तराखंड: आज होने वाले भारत-पाक मैच के लिए लगा रहे थे आनलाइन सट्टा, पुलिस में किया गिरोह का पर्दाफाश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
भारत-पाकिस्तान के बीच आज रात को होने वाले टी-20 वर्ल्‍ड कप मुकाबले को लेकर सट्टेबाज गिरोह सक्रिय हो रखे हैं। देहरादून के पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर ऑनलाइन सट्टा लगवाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 15 लाख से अधिक की नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। उनके आठ साथी अभी भी फरार हैं। आनलाइन सट्टा दुबई से एक महादेव बुक नाम की कंपनी आनलाइन संचालित किया जा रहा था।   इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि काली मंदिर देहराखास के निकट एकेडमी ऑफ क्रेटिव ट्रेनिंग एंड स्किल की बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर के कमरे में दबिश दी। जिसमें कमरे के अंदर अलग-अलग लैपटाप व मोबाइल फोन से आनलाइन सट्टा खिलवा रहे बुकी मनीष निवासी विद्या विहार, प्रकाश सिंह निवासी जै...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बागेश्वर की पूनम नौटियाल से मन की बात, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बागेश्वर की पूनम नौटियाल से मन की बात, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को संबोधित मन की बात को सुना। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज,  गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद एवं मेयर  सुनील उनियाल गामा भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उत्तराखंड में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज लगाने पर उत्तराखंड सरकार की सराहना की। मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री ने बागेश्वर जनपद की हेल्थ वर्कर  पूनम नौटियाल से बात की।  पूनम नौटियाल ने कहा कि हमने अपने क्षेत्र में लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। एक दिन में पर्वतीय क्षेत्रों में 8 से 10 किमी की दूरी तय कर कोविड टीकाकरण किया। बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं धात्री महिलाओं का उनके घरों पर जाकर टीकाकरण किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूनम नौटियाल के...
उत्तराखंड: फिल्मी अंदाज में ट्रक से लूटा करोड़ों का माल, जाने कैसे दिया घटना को अंजाम,जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड: फिल्मी अंदाज में ट्रक से लूटा करोड़ों का माल, जाने कैसे दिया घटना को अंजाम,जांच में जुटी पुलिस

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
खबर हरिद्वार  से जहा सिडकुल की यूनीलीवर कंपनी से करीब सवा करोड़ के सामान से लदे ट्रक को हरिद्वार रुड़की मार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने चालक को अगवा कर लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक के हाथ बांधकर उसे ट्रक में छोड़कर बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। सवा करोड़ के सामान की लूट की वारदात से बहादराबाद पुलिस के होश उड़ गए। दिन भर माल लूटकर फरार हुए बदमाशों की धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई थी। घटना देर रात पतंजलि योगपीठ के पास हाईवे पर घटित हुई। सिडकुल की हिन्दुस्तान यूनीलीवर कंपनी से करीब सवा करोड़ का सामान लेकर ट्रक चालक राजेश निवासी चितिशापुर हुसैनगंज फतेहपुर हरियाणा के हसनगढ़ के लिए चला था। आरोप है कि पतंजलि योगपीठ के पास पहुंचते ही एक कार ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। कार सवार हथियार बंद चार युवकों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। फिर युवक उसके ट्रक में सवार हो गए। आरोप है कि वह उसे अपने स...
उत्तराखंड:जिलों को प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती शुरू करने के आदेश, जानिए किस जिले में  कितने पद

उत्तराखंड:जिलों को प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती शुरू करने के आदेश, जानिए किस जिले में कितने पद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड शासन की ओर से प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त 451 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया का रास्ता साफ होने के बाद शिक्षा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को प्राथमिक शिक्षा निदेशक आरके उनियाल ने सभी जिलों को पत्र जारी कर भर्ती की कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए। खास बात यह है कि इस बार दिव्यांगजनों के बैकलाग के पद भी भरे जाएंगे। प्राथमिक शिक्षा निदेशक आरके उनियाल ने बताया कि हाईकोर्ट ने बीते 22 सितंबर को प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए नई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था। इसके अलावा हाईकोर्ट ने नौ सितंबर को अवमानना वाद में जिलों में प्राथमिक शिक्षक भर्ती में दिव्यांगजनों के बैकलाग की पूर्ति करने के भी आदेश दिए थे। बता दें कि भर्ती में चार फीसद कोटा दिव्यांगों का होता है, लेकिन लंबे समय से दिव्यांग पदों पर भर्ती नहीं हो सकी थी। इधर, वर्तमान में 2200 स...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार प्रातः क्षत्रिग्रस्त गौला पुल का स्थालीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार प्रातः क्षत्रिग्रस्त गौला पुल का स्थालीय निरीक्षण किया।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार प्रातः क्षत्रिग्रस्त गौला पुल का स्थालीय निरीक्षण किया।  निरीक्षण दौरान उन्होेने कहा गौला पुल पूरे क्षेत्र के आवागमन के लिए अतिमहत्वपूर्ण है। जिस दिन से यह पुल क्षत्रिग्रस्त हुआ है उसी दिन से हमारा प्रयास है कि पुल जल्द से जल्द चालू किया जा सके। नियमों को शिथिल किया गया है।  पुल का कार्य युद्धस्तर पर होगा ताकि पुल जल्द चालू हो सके।   धामी ने कहा कि सरकार जनता के साथ है प्रभावितों की हरसम्भव मदद की जायेगी। उन्होने कहा मूलभूत सुविधाएं विद्युत, पेयजल, सड़क, स्वास्थ तुरन्त बहाल किये जा रहे है। सरकार आपदा कार्यो की लगातार  मॉनिटरिंग भी कर रही है।  निरीक्षण दौरान प्रभारी एंव ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ धनसिंह रावत, मेयर डॉ.जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे,...
आपदा कार्यों को संवेदनशील होकर पूरी गंभीरता से लेते हुए पूरे मनोयोग से करें अधिकारी ताकि उन्हें व सरकार को जनता याद रखे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आपदा कार्यों को संवेदनशील होकर पूरी गंभीरता से लेते हुए पूरे मनोयोग से करें अधिकारी ताकि उन्हें व सरकार को जनता याद रखे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
आपदा कार्यों को संवेदनशील होकर पूरी गंभीरता से लेते हुए पूरे मनोयोग से करें अधिकारी ताकि उन्हें व सरकार को जनता याद रखे। उन्होंने आपदा कार्यों को शीघ्र दुरूस्त करने हेतु जनपद नैनीताल व ऊधम सिंह नगर को आपदा मद से 50 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। मुख्यमंत्री  धामी ने शनिवार सांय सर्किट हाउस काठगोदाम में आपदा कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि आपदा से पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों को उनके पारिवारिक सदस्यों की भॉति चिन्तन करते हुए शीघ्रातिशीघ्र राहत पहुॅचाना सुनिश्चि करें।  धामी ने भावुक होते हुए कहा कि आपदा के इस दौर में किसी ने अपना बेटा-बाप, मॉ-बहन एवं पारिवारिक सदस्य खोये हैं, परिवार में एक भी सदस्य के जाने से परिवार की परिस्थिति एवं दिनचर्या बदल जाती है, इसको संवेदनशील होकर सोचते हुए शीघ्रता से सभी प्रभावितों को राहत पहुॅचाना सुनिश्चित करें। &nbs...
उत्तराखंड: में स्तन कैंसर जागरूकता की इज़राइल ने की सराहना, कैन प्रोटेक्ट के साथ करेंगे कार्य

उत्तराखंड: में स्तन कैंसर जागरूकता की इज़राइल ने की सराहना, कैन प्रोटेक्ट के साथ करेंगे कार्य

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में स्तन कैंसर जागरूकता की इज़राइल ने की सराहना, कैन प्रोटेक्ट के साथ करेंगे कार्य नई दिल्ली: भारत सहित विश्व भर में स्तन कैंसर महिलाओं में एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है। भारत में हर 4 मिनट में एक महिला स्तन कैंसर से ग्रसित हो रही है । हर 13 मिनट में भारत में एक महिला की मृत्यु स्तन कैंसर से हो रही है । इतनी बड़ी संख्या में बढ़ते हुए मामलो का एक मुख्य कारण जागरूकता की कमी है । पिछले कई वर्षों से भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर के प्रति जागरुकता एवं रोकथाम के लिए प्रयासरत संस्था कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन को अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना प्रारंभ हो गया है। भारत में इजराइली दूतावास द्वारा कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन के जरिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई है साथ ही कैन प्रोटेक्ट के साथ कार्य करने की भी बात कही है।   अभी हाल ही में इजराइल दूतवास ...
उत्तराखंड: के अंकुर गुसाईं की शार्ट फिल्म ‘हाईवे नाइट्स’ आस्कर के लिए नामित

उत्तराखंड: के अंकुर गुसाईं की शार्ट फिल्म ‘हाईवे नाइट्स’ आस्कर के लिए नामित

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश
उत्तराखंड: के अंकुर गुसाईं की शार्ट फिल्म ‘हाईवे नाइट्स’ आस्कर के लिए नामित बालीवुड में कास्टिग डायरेक्टर ऋषिकेश निवासी अंकुर गुसाईं के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। अंकुर की शार्ट फिल्म ‘हाईवे नाइट्स’ आस्कर-2023 के लिए नामित हुई है। ‘हाईवे नाइट्स’, सेक्स वर्कर किशोरी के जीवन में बदलाव की कहानी पर आधारित है। जिसकी पूरी कास्टिग अंकुर गुसाई ने की है। ‘गंगाजल टू’ और ‘सांड की आंख’ फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले विश्वख्याति प्राप्त फिल्मकार प्रकाश झा ने इस फिल्म में ट्रक ड्राइवर की भूमिका निभाई है। बेस्ट इंडिया शार्ट फिल्म फेस्टिवल-21 में ‘द ग्रैंड जूरी प्राइज’ से नवाजे जाने के बाद यह फिल्म नियम अनुसार आस्कर 2023 के लिए नामित हो गई है। इस फिल्म का थिएट्रिकल रिलीज दिसंबर के पहले सप्ताह में लास एंजिल्स में होगी। फिल्म का निर्देशन शुभम सिंह ने किया है। इससे पहले शुभम सिंह निर्देशित फीच...
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों और डीएम के संग की बैठक जाना आपदा में हुए नुकसान का हाल

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों और डीएम के संग की बैठक जाना आपदा में हुए नुकसान का हाल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
पर्यटन मंत्री ने जाना आपदा में हुए नुकसान का हाल -पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों और डीएम के संग की बैठक देहरादून। बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की वजह से राज्य के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का हाल जानने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सिचाईं और पर्यटन विभाग के अधिकारियों समेत विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने बैठक में अधिकारियों से आपदा में हुए नुकसान का हाल जानने के साथ उन्हें प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के भी निर्देश दिए। शनिवार को गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के सभागार में हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी व डीएफओ वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी से उत्तराखंड से हिमाचल के लिए ट्रैकिं...
सिंचाई विभाग को लगभग 72 करोड़ के नुकसान का अनुमान: पर्यटन, सिंचाई, मंत्री  सतपाल महाराज

सिंचाई विभाग को लगभग 72 करोड़ के नुकसान का अनुमान: पर्यटन, सिंचाई, मंत्री  सतपाल महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
  *दो दिन में खुल जायेंगे 479 मार्ग: महाराज* *सिंचाई विभाग को लगभग 72 करोड़ के नुकसान का अनुमान* देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश एवं आपदा के पश्चात हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए शनिवार को पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने अपने अधीनस्थ सभी विभागों के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को यमुना कॉलोनी स्थित प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग के सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि आपदा से प्रभावित प्रदेश की सभी सड़कों को तुरंत खोला जाए।  महाराज ने कहा कि 15 दिन के भीतर रिपेयरिंग एवं पैच वर्क के कार्य हर हाल में पूरे हो जाने चाहिएं और दिसंबर में नवीनीकरण भी हो जाना चाहिए। लोक निर्माण मंत्री ...