पौड़ी गढ़वाल : यमकेश्वर के कांडी गांव में गुलदार का हमला , एक को बन चुका है अपना निवाला आज फिर टेंट से इस भाई को खीच ले गया
*आज दूसरी घटना बाघ ने ग्राम काडी मे एक युवक को किया घायल*
यमकेश्वर विधानसभा
जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल ब्लॉक के कांडी गांव ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार के हमले फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार सुबह गुलदार ने द्वारीखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्राम कांडी में नेपालियों के डेरे में घुसकर एक व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया। सुबह करीब चार बजे गुलदार ग्राम कांडी के समीप लगे नेपाली श्रमिकों के टेंट में घुस गया और वहां सो रहे वीर बहादुर (32 वर्ष) पर हमला कर दिया। गुलदार ने उससे टेंट से बाहर खींचने का प्रयास किया, लेकिन अन्य श्रमिकों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद गुलदार टेंट से बाहर निकल जंगल की ओर भाग गया। ग्राम प्रधान प्रहलाद सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।
बताते चलें कि ग्राम कांडी से सटे ग्रामसभा किनसुर के राजस्व ग्राम बाग...









