क्या है पुष्कर धामी का राजनाथ कनेक्शन, कैसे एक छात्र नेता से आज चुने गए उत्तराखंड के सीएम… पढ़े पूरी रिपोर्ट
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. लखनऊ विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त धामी ABVP के जमाने से ही तेज-तर्रार नेता को तौर पर जाने-जाते रहे हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नजदीकी धामी के मुख्यमंत्री बनने में काफी काम आई.
लखनऊ विवि में थे छात्रनेता
देहरादून: धामी जब लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ते थे तो वहां उनका जलवा था. छात्रों की समस्याओं को उठाने में उनका कोई सानी नहीं था. खासकर पहाड़ (तब उत्तराखंड अलग राज्य नहीं बना था) से लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ने आए छात्रों को जरा भी कोई दिक्कत होती तो पुष्कर सिंह धामी उनकी भरपूर मदद करते थे. इसी दौरान 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहे.
AVBP का राष्ट्रीय सम्मेलन किया था आयोजित, राजनाथ हुए थे प्रभावित
इसी दौरान लखनऊ में AVBP का राष्ट्रीय सम्म...









