वैज्ञानिकों ने बताई चमोली हादसे की असली वजह, इस कारण मची थी तबाही , गई थी 200 लोगों की जाने
7 फरवरी 2021 को उत्तराखंड के चमोली जिले की धौलीगंगा में हुए हादसे की वजह से करीब 200 लोगों की जान गई या लापता हैं. बहुत बड़े इलाके में बाढ़ आई थी. साथ ही 20 फीट गहरा कीचड़ जमा हो गया था. अब जाकर वैज्ञानिकों ने यह पता कर लिया है कि यह हादसा हुआ क्यों? कैसे धौलीगंगा, ऋषिगंगा और अलकनंदा में अचानक बाढ़ आई. कैसे हिमस्खलन हुआ.American Association for the Advancement of Science की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि सिर्फ एक बड़े पत्थर के टूटकर ग्लेशियर पर गिरने की वजह से हिमस्खलन हुआ और यह हिमस्खन नीचे जमा ग्लेशियर से बनी प्राकृतिक झील को तोड़ते हुए नदियों में आ गया.
हादसे की शुरुआत हुई रोंटी पीक (Ronti Peak) से. यहां पर करीब आधा किलोमीटर चौड़े पत्थर, जिसके ऊपर भारी मात्रा में बर्फ जमी थी, वह टूटकर नीचे गिरा. 1 जनवरी 2021 को ली गई सैटेलाइट तस्वीर में रोंटी पीक के ऊपरी हिस्से में एक छोटी सी दरार दिखत...









