लैंसडौन में ही स्थापित होगा डॉप्लर रडार, सांसद बलूनी के प्रयास पर रक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन
राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के प्रयासों से अब डॉप्लर रडार लैंसडौन में ही स्थापित होगा। रक्षा मंत्रालय से रडार स्थापित करने के लिए एक अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा।
दरअसल पौड़ी के लैंसडाउन में जिस स्थान पर डॉप्लर रडार को स्थापित होना है वह कैंट बोर्ड की भूमि है और रक्षा मंत्रालय द्वारा अभी तक अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है इसलिए डॉप्लर रडार के दूसरे प्रदेश में स्थानांतरित होने की संभावना जताई जा रही थी। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बलूनी को आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में रक्षा संपदा को एनओसी जारी करने के लिए निर्देश देंगे। सांसद बलूनी ने इस मसले पर रक्षा मंत्री से बातचीत की थी और उनसे अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया था।
सांसद बलूनी को मीडिया के जरिए जानकारी मिली थी कि एनओसी के अभाव में उक्त...









