Friday, February 27News That Matters

खबर

उत्तराखंड: युवती ने बीच सड़क पर छेड़छाड़ करने वाले मनचले को धुना,  फिर किया पुलिस के हवाले

उत्तराखंड: युवती ने बीच सड़क पर छेड़छाड़ करने वाले मनचले को धुना, फिर किया पुलिस के हवाले

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
 उत्तराखंड: युवती ने बीच सड़क पर छेड़छाड़ करने वाले मनचले को धुना, फिर किया पुलिस के हवाले     युवती ने बीच सड़क छेड़छाड़ करने वाले मनचले को धुना, किया पुलिस के हवाले देहरादून। बीच सड़क युवती से छेड़छाड़ करने वाले कि युवती ने ही धुनाई कर डाली। इसके बाद वहां भीड़ ने भी युवक की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। घंटाघर के पास दर्शनलाल चौक पर लड़की किसी काम से आई थी। वहां उसने एक लड़के को लड़की से छेड़छाड़ करते देखा। इसके बाद जब उस लड़की ने दूसरी लड़की से हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी लड़के ने उससे भी छेड़छाड़ की। इस पर उस लड़की ने शोर मचा दिया और लड़के की जमकर पिटाई की।   इस घटना को देख आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए और लड़के को पकड़कर चौक में तैनात पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद लड़की ने युवक के खिलाफ एप्लीकेशन लिखी। चौक में तैनात पुलिसकर्मी ने धारा च...
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की ओर  कुमाऊं में एम्स की स्थापना का  किया अनुरोध

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की ओर कुमाऊं में एम्स की स्थापना का किया अनुरोध

Featured, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से, देहरादून
*कुमाऊं में एम्स की स्थापना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अनुरोध* *मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की*    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री  अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।मुख्यमंत्री ने राज्य के कुमाऊं मण्डल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के लिए गृह मंत्रालय के स्तर से संस्तुति किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री से देहरादून में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना किये जाने और सामरिक महत्ता को देखते हुए टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज रेल लाईन के लिये उनके स्तर से रेल मंत्रालय को संस्तुति करने का भी आग्रह किया।  *कुमाऊं मण्डल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान* मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स ऋषिकेश होने के पश्चात भी र...
टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज रेल लाईन की संस्तुति के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया

टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज रेल लाईन की संस्तुति के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया

Featured, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से
*टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज रेल लाईन की संस्तुति के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया* *जखोली, रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के  अवस्थापना सुविधाओं के लिए केन्द्र से मिले वित्तीय सहायता* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सामरिक महत्व को देखते हुए टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन ब्राडगेज (बीजी) की स्वीकृति के लिये रक्षा मंत्रालय के स्तर से भी संस्तुति करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने जखोली, रुद्रप्रयाग में स्वीकृत सैनिक स्कूल की अवस्थापना सुविधाओं के लिए एमओयू में संशोधन करते हुए केन्द्रीय सहायता का भी अनुरोध किया।  *सामरिक मह...
उत्तराखंड: ठगों ने व्यवसायी को डेढ़ लाख का चूना लगाया

उत्तराखंड: ठगों ने व्यवसायी को डेढ़ लाख का चूना लगाया

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
उत्तराखंड: ठगों ने व्यवसायी को डेढ़ लाख का चूना लगाया   हल्द्वानी। ठगों ने एक व्यवसायी से 400 कट्टे सीमेंट लेकर दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। सीमेंट की कीमत एक लाख 52 हजार बतायी जा रही है। पीड़ित व्यवसायी ने घटना की लिखित शिकायत मुखानी थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।     महर्षि स्कूल निवासी व्यवसायी सतीश अग्रवाल के मोबाइल पर शनिवार को एक कॉल आया। उसने व्यवसायी से 400 कट्टे सीमेंट देने का अनुरोध किया। व्यवसायी ने कहा कि उसके पास माल नहीं है और वह बरेली में मौजूद है। इसके बाद ठग ने कहीं से व्यवस्था करने का अनुरोध किया। व्यवसायी ने उसे कालाढूंगी रोड स्थित दुकान संचालक रोहित मित्तल का नंबर दिया। ठग ने रविवार को रोहित को कॉल कर सीमेंट देने के लिए कहा। भरोसा दिया कि माल उतरने के बाद वह भुगतान कर देगा। भरोसे में आकर रोहित ने ट्रक पर सीमेंट लोडकर कमलुव...
उत्तराखंड:  मे  SBI के बाहर दिनदहाड़े लूट, सिविल कोर्ट के रिटायर्ड कर्मी से एक लाख लूट ले गए बाइक सवार

उत्तराखंड: मे SBI के बाहर दिनदहाड़े लूट, सिविल कोर्ट के रिटायर्ड कर्मी से एक लाख लूट ले गए बाइक सवार

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
उत्तराखंड: मे SBI के बाहर दिनदहाड़े लूट, सिविल कोर्ट के रिटायर्ड कर्मी से एक लाख लूट ले गए बाइक सवार कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा से एक लाख रुपये लेकर आ रहे सेवानिवृत्त कोर्ट कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका।     उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित देवलोक कालोनी निवासी नरेंद्र कुमार न्यायालय के सेवानिवृत कर्मचारी हैं। उनका खाता रुड़की के सिविल लाइंस स्थित एसबीआइ की मुख्य शाखा में है। मंगलवार को वह वह सहारनपुर से बैंक से रकम निकालने के लिए आए थे। करीब एक बजे वह बैंक से एक लाख रुपये की रकम बैग में रख कर पैदल ही जामुन रोड होते हुए बस अड्डे की तरफ जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाश नकदी से भरा थैला लेकर भाग गए। उन्होंने विरो...
मुख्यमंत्री धामी  ने  दिल्ली में पहाड़ पुत्र बलूनी सहित इन  सभी से की भेट

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में पहाड़ पुत्र बलूनी सहित इन सभी से की भेट

Featured, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से, पहाड़ की बात
  मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में पहाड़ पुत्र बलूनी सहित इन सभी से की भेट मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दिल्ली में मौजूद कल भी वे दिल्ली में रहेंगे मौजूद केंद्रीय मन्त्रियो से करेगे भेट   आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुख्यमंत्री ने शिष्टाचार भेंट की और राष्ट्रीय सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखण्ड की भूमिका और इस विषय से जुड़ी हुई चुनौतियों के बारे में व्यापक चर्चा की वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली दौरे में केन्द्रीय राज्य मंत्री, पर्यटन एवं रक्षा अजय भट्ट और उत्तराखण्ड से राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की।...
हरिद्वार की इस  फैक्ट्री में लगी भीषण आग, नौ घंटे से बुझाने में जुटे दमकल कर्मी; सात गाड़ियां मौके पर

हरिद्वार की इस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, नौ घंटे से बुझाने में जुटे दमकल कर्मी; सात गाड़ियां मौके पर

Featured, उत्तराखंड, खबर, हरिद्वार
: हरिद्वार की सुपर साइन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, नौ घंटे से बुझाने में जुटे दमकल कर्मी; सात गाड़ियां मौके पर    बता दे कि खबर है कि हरिद्वार जिले के भगवानपुर में सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुपर साइन फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में केमिकल रखे होने की वजह से देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब नौ घंटे से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं।       सुपर साइन फैक्ट्री में फ्लेक्सी बोर्ड का मेटीरियल बनाया जाता है। यहां देर रात अचानक आग लग गई। फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मी ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस और दमकल कर्मियों को मामले से अवगत करा दिया गया। कुछ देर बाद ही भगवानपुर से दमकल की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर ...
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मांगे भर्ती के लिए आवेदन, आनलाइन आवेदन करने की यह है अंतिम तिथि

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मांगे भर्ती के लिए आवेदन, आनलाइन आवेदन करने की यह है अंतिम तिथि

Featured, उत्तराखंड, खबर रोजगार से, देहरादून
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मांगे भर्ती के लिए आवेदन, आनलाइन आवेदन करने की यह है अंतिम तिथि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राजेय (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के लिए राज्य की प्रशासनिक अधीनस्थ सेवा के विभिन्न 190 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 29 अगस्त रखी गयी है। आवेदन आनलाइन भरे जाने हैं। आयोग ने इसके लिए विज्ञापन भी जारी किया है। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव कर्मेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में नायब तहसीलदार पूर्ति निरीक्षक उप कारापाल और विपणन निरीक्षक आदि पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके अलावा श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक और खांडसारी निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।   राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव कर्मेंद्र सिंह ने ...
छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड में यहा लाई जा रही थी गांजे की खेप पकड़ी, 45 किलो के साथ एक पहुंचा जेल

छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड में यहा लाई जा रही थी गांजे की खेप पकड़ी, 45 किलो के साथ एक पहुंचा जेल

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर अपराध जगत से
छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड में यहा लाई जा रही थी गांजे की खेप पकड़ी, 45 किलो के साथ एक पहुंचा जेल     एसओजी की टीम ने छत्तीसगढ़ से ऊधमसिंह नगर लाई जा रही 44.36 किग्रा गांजे के साथ टैंपो समेत एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर देर रात फुलसुंगी बगवाड़ा रोड पर तूफान शाह उर्फ विनोद निवासी झांखरा थाना जगदीशपुर जिला बेतिया बिहार, हाल निवासी ट्रांजिट कैंप वार्ड दो टेम्पो यूके-06टीए 5692 को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टों में 21 बंडल अवैध गांजा जिसका वजन करीब 44.36 किग्रा है बरामद किया। बरामद माल की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया गांजा जिला सुकुमा छत्तीसगढ़ क्षेत्र से लाकर यहां बेचते थे। उनके गिर...
मसूरी में जघन्य हत्या व गैंग रेप मामले में सातवां आरोपी अरेस्ट,,,आरोपी पर था 10 हज़ार का इनाम

मसूरी में जघन्य हत्या व गैंग रेप मामले में सातवां आरोपी अरेस्ट,,,आरोपी पर था 10 हज़ार का इनाम

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
*मसूरी में जघन्य हत्या व गैंग रेप मामले में सातवां आरोपी अरेस्ट,,,आरोपी पर था 10 हज़ार का इनाम* देहरादून  जुलाई 2017 को मसूरी में हुए गैंगरेप और उसके बाद महिला की निर्मम हत्या करने वाले मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। 10 हजार के इनामी, आरोपी ठगा मंडल को पुलिस ने चार साल बाद बिहार से गिरफ्तार किया है ,,,,बताते चलें कि साल 2017 में मसूरी में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में पेड़ से लटका हुआ जंगल में मिला था। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में इस बात का खुलासा हुआ था कि महिला के साथ गैंग रेप कर उसकी हत्या की गई है। अभी तक इस पूरे मामले में शामिल नौ लोगों में से सात लोगों को देहरादून पुलिस गिरफ़्तार कर चुकी है जबकि गैंगरेप में शामिल दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है ।।     एसएसपी देहरादून योगेन्द्र सिंह रावत ने बताया की आरोपी निर्मम हत्या ...