Saturday, March 28News That Matters

Featured

Featured posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में की घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में की घोषणाएं

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में की गई घोषणाएं-* 1. उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों, जिनको रू. 3100 पेंशन प्राप्त हो रही है, को बढ़ाकर रू. 4500 तथा जिनको रू. 5000 पेंशन प्राप्त हो रही है, को बढ़ाकर रू. 6000 किया जायेगा। 2. राज्य के प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर अध्ययनरत छात्राओं के शिक्षा को सुगम एवं सुविधायुक्त बनाने हेतु एक-एक महिला छात्रावास का निर्माण किया जायेगा। 3. राज्य में आवश्यकतानुसार जनपद मुख्यालयों पर कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण किया जायेगा। 4. ईजा-बोई शगुन योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जच्चा-बच्चा के सुरक्षित स्वास्थ्य हेतु अस्पतालों में 48 घण्टे रुकने वाली प्रसूता महिला को रू. 2000 उपहार धनराशि भेंट की जायेगी। 5. जी रैया चेली-जागी रैया नौनी योजना के तहत 11 से 18 आयु वर्ग की किशोरियों को टी.एच.आर. सुविधा ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी :  कहा प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप राज्य का सर्वांगीण विकास की दिशा में हम कार्य कर रहे हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी : कहा प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप राज्य का सर्वांगीण विकास की दिशा में हम कार्य कर रहे हैं

Featured, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष से राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड महोत्सव के आयोजन का भी निर्णय लिया गया है। जिसमें ग्राम सभा स्तर तक लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित किये जाने का प्रयास किया गया है। साथ ही राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले 5 व्यक्तियों को उत्तराखण्ड गौरव से सम्मानित किये जाने की योजना बनायी गई है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई ने 21 वर्ष पहले उत्तराखण्ड राज्य बनाया था । इन 21 वर्षों की यात्रा में राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केदारनाथ में अपने सम्बोधन में 2020 से 2030 के दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। इसके लिये हम संक...
मुख्यमंत्री से मिले गायक दलेर मेहंदी, हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण की योजना के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री से मिले गायक दलेर मेहंदी, हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण की योजना के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री से मिले गायक दलेर मेहंदी।* *हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण की योजना के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में गायक दलेर मेहंदी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दलेर मेंहदी को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनकी गायकी समाज में जन जागरण के साथ ही सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देने का कार्य करती है। उन्होंने  मेहंदी को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया। दलेर मेंहदी ने हेमकुंड साहिब को रोपवे से जोड़े जाने की योजना के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। गायक दलेर मेहंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी’ की तपस्थली ’हेमकुंड साहेब’ को रोपवे से जोड़े जाने की बहुत बड़ी घोषणा की है जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ गीत का विमोचन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ गीत का विमोचन किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली, व्यवहार, आचार-विचार, युवा जोश, सकारात्मक सोच एवं उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर आधारित गीत ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ को यू-ट्यूब पर लॉंन्च किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों एवं समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर जो प्रयास किये जा रहे हैं, इनका समावेश कर गीत के रूप में प्रस्तुत करने का सराहनीय प्रयास किया गया है। हिन्दी भाषा में तैयार किये गये इस गीत की निर्माता सावित्री बसेड़ा, निर्देशक डी.एस. बिष्ट व रिकॉर्डिंग/मास्टरिंग/मिक्सिंग का कार्य श्री पवन गुसांई द्वारा किया गया है। इस गीत में संगीत राकेश भट्ट द्वारा दिया गया है तथा भूपेन्द्र बसेड़ा, मनोज सिंह सामन्त, भगत मेहता, सोनम...
उत्तराखंड: यहां हाईस्कूल की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम,परिजनों में कोहराम जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड: यहां हाईस्कूल की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम,परिजनों में कोहराम जांच में जुटी पुलिस

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
ख़बर ऊधम सिंह नगर जहाँ अज्ञात कारणों के चलते हाईस्कूल की छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  जानकारी अनुसार दिनेशपुर के खटोला नंबर दो निवासी अमल तपाली की 18 वर्षीय पुत्री सुप्रिया तपाली दसवीं की छात्रा थी। रविवार सुबह उसने अज्ञात कारणों के चलते घर में दुपट्टे का फंदा बनाया और उसमें लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब उसका भाई कमरे में पहुंचा तो उसे लटका देख होश उड़ गए। शोर होने पर अन्य स्वजनों के साथ ही आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्री की मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशिक्षु सीओ सुमित कुमार ने बताया कि मृतका के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट...
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस :  विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 5 प्रतिष्ठित लोगों को किया जायेगा पुरस्कृत,उत्तराखण्ड महोत्सव का हो बेहतर ढंग से आयोजन, मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।*   *कार्यक्रमों की संख्या नहीं गुणवत्ता एवं गरिमा के साथ आयोजन पर दिया जाए ध्यान

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस : विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 5 प्रतिष्ठित लोगों को किया जायेगा पुरस्कृत,उत्तराखण्ड महोत्सव का हो बेहतर ढंग से आयोजन, मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।* *कार्यक्रमों की संख्या नहीं गुणवत्ता एवं गरिमा के साथ आयोजन पर दिया जाए ध्यान

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में आयोजित होगा राज्य स्थापना दिवस। सात दिनों तक होगा महोत्सव का आयोजन। गांव से लेकर राजधानी तक आयोजित होंगे कार्यक्रम .राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखण्ड गौरव पुरस्कार की होगी शुरूआत। *विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 5 प्रतिष्ठित लोगों को किया जायेगा पुरस्कृत।* *उत्तराखण्ड महोत्सव का हो बेहतर ढंग से आयोजन, मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।* *कार्यक्रमों की संख्या नहीं गुणवत्ता एवं गरिमा के साथ आयोजन पर दिया जाए ध्यान।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह को गरिमा के साथ आयोजित किये जाने के निर्देश दिये हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में निर्देश दिये कि राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाए। एक सप्त...
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी कार, बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन की मौत, दो  घायल

उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी कार, बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन की मौत, दो घायल

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को आ रही एक कार नेशनल हाईवे में दुर्घटना का शिकार हो गई। इस कार में सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकरी अनुसार जिला मुख्यालय से 25 किमी. दूर चुपकोट बैंड के पास कार सड़क से नीचे जा गिरी। कार ऊपर सड़क से नीचे स्थित सड़क पर आने के बाद करीब 200 मीटर गहरी में पहुंच गई। कार चला रहे बलवंत जिमवाल उम्र 36 वर्ष, उनकी पत्नी पूर्णिमा जिमवाल उम्र 32 वर्ष और छह वर्षीय पुत्र भाव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार सुरेंद्र बहादुर और नवनीत घायल हो गए। मृतक जिमवाल परिवार मूूल रूप से ओगला का रहने वाला है। वर्तमान में परिवार जिला मुख्यालय के रई वार्ड में रह रहा था। मृतक शिक्षक रानीखेत के राजकीय इंटर कालेज बासकोट में तैनात थे। उनकी पत्नी पिथौरागढ़ मे...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जैन मन्दिर में जैनाचार्य, राष्ट्रसंत, विश्वरत्न सागर सूर्य जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जैन मन्दिर में जैनाचार्य, राष्ट्रसंत, विश्वरत्न सागर सूर्य जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जैन मन्दिर में जैनाचार्य, राष्ट्रसंत, विश्वरत्न सागर सूर्य जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दिवस यहां श्वेताम्बर व पीताम्बर दोनो समुदाय के लोगों का जो मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ काफी अच्छी बात है । यह मिलन हमारी संस्कृति का सबको मिलाने का एक रूप है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण ने भी सबको मिलाने का कार्य किया था, आज जैनाचार्य भी सबको मिलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए और अच्छा किस प्रकार से कार्य कर सकते हैं, इस संबंध में जैनाचार्य सागर सूर्य जी महाराज का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिला है। मुख्यमंत्री ने जैनाचार्य राष्ट्र संत विश्व रत्न सागर सूर्य जी महाराज से कहा कि मेरा यहां आना एक संयोग है, कल ही आपकी साधना पूरी हुई और आज अचानक आपके दर...
उत्तराखंड:  चारधामों में प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु आज शनिवार भैयादूज यम द्वितीया पर अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक बंद कर दिये गये हैं।

उत्तराखंड: चारधामों में प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु आज शनिवार भैयादूज यम द्वितीया पर अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक बंद कर दिये गये हैं।

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए। • प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ( से.नि) गुरूमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी • चारधामों में प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट कल 5 नवंबर को बंद हुए • आज प्रात: श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए • 20 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे श्री यमुनोत्री धाम ( उत्तरकाशी देहरादून। 6 नवंबर। उत्तराखंड चारधामों में प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु आज शनिवार भैयादूज यम द्वितीया पर अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक बंद कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है धर्मग्रंथों के अनुसार श्री यमुना जी को यम देव अर्थात धर्मराज जी की बहिन कहा जाता है यमदेव‌ मृत्यु के देवता है मां यमुना के दर्शन मात्र से जनमानस को मृत्यु भय...
दुःखद हादसा: दीपावली मेले से वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी चालक की मौत 40 घायल

दुःखद हादसा: दीपावली मेले से वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी चालक की मौत 40 घायल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
दुःखद ख़बर दीपावली मेले से वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार लगभग 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने तीन श्रद्धालुओं को उच्च उपचार के लिये रेफर किया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बता दे कि  शुक्रवार की देर शाम यूपी के जिला बदांयू ग्राम बारबारा, तालिमनगर, मीरजापुर, मलमपुर के करीब  40 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली सवार होकर नानकमत्ता साहिब से दीपावली मेला देखकर लौट रहे थे। जानकारी है कि सितारगंज बिज्टी चौराहे के पास ट्रक को बचाने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने सड़क हादसे की सूचना एम्बुलेंस को दी। एम्बुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने के कारण राहगीरों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक...