श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.एस. सेवा दोबारा शुरू, ई.एस.आई.एस. ने अस्पताल को जारी किया 5 करोड़ का भुगतान,श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में
ई.एस.आई.एस. सेवा दोबारा शुरू
विगत माह में ई.एस.आई.एस. ने अस्पताल को जारी किया 5 करोड़ का भुगतान,श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
ई.एस.आई.एस. अस्पताल के बकाया बिलों के भुगतान को भी जल्द करेगा जारी
भविष्य में भी निरन्तर अंतराल पर जारी होता रहेगा अस्पताल के बकाया बिलों का भुगतान
देहरादून।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए दोबारा उपचार की सेवाएं जल्द शुरू हो रही हैं। लंबे समय से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बकाया बिलों का भुगतान न हो पाने के कारण अस्पताल में ई.एस.आई.एस. के लाभार्थियों का उपचार बंद था। बकाया बिलों के लंबित भुगतान की राशि 45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के हस्तक्षेप व ई.एस.आई.एस. के उच्च पदाधिकारिय...








