चमोलीः उत्तराखंड में ताउते तुफान ने कहर मचाया है। गुरुवार को चमोली जनपद के माणा में सेना के हेलीपैड के पास पहाड़ी से हिमखंड खिसका है। हालांकि, हिमखंड के खिसकने से किसी नुकसान की सूचना है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।
जिलाधिकारियों को प्रभावितों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश
उत्तराखंड में कई स्थानों पर अतिवृष्टि और भूस्खलन की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संबंधित जिलाधिकारियों को फोन कर प्रभावितों तक तुरंत सहायता पहुंचाने तथा घायलों के समुचित इलाज और बेघर लोगों के भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को नुकसान का आकलन करते हुए प्रभावितों को अविलंब अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए हैं। किसानों कि फसलों को हुए नुक़सान का आकल...
मसूरी: तौकते तूफान का असर अब उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है. पहाड़ों की रानी मसूरी में भी देर रात हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है. लगातार बारिश से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. कोरोना कर्फ्यू के कारण लोगों को सुबह जरूरत के सामान खरीदने के लिए बाजार आने में खासी परेशानी उठानी पड़ी.
बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास मलबा गिरने से बाधित हो गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.हालांकि, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क पर आए मलबे को हटाने का काम जारी है. इसके अलावा भूस्खलन से कंडीखाल के पास मसूरी-यमुनोत्री मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। मसूरी ही नहीं, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बारिश होती रही. बारिश के चलते उत्तराखंड के पहाड़ी और निचले इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई ...
विकासनगर: चकराता के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगियों के ग्राम क्वांसी के बिजनाड खड्ड के पास बादल फटा है. बादल फटने के बाद तीन लोग लापता थे, जिनमें से एक व्यक्ति का शव निकाल लिया गया है. दो लड़कियां अभी भी लापता हैं, जिनकी खोज एवं बचाव कार्य में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम जुटी है.
गौर हो कि विकासनगर इलाके में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है. आज सुबह चकराता में बिजनाड खड्ड के पास बादल फट गया. बादल फटने से दो गौशाला भी ढह गई हैं. गौशाला में बंधी गाय, बकरी के भी दबने की सूचना मिल रही है. फसलों और कृषि भूमि को भी नुकसान हुआ है. बादल फटने की सूचना पर स्थानीय गांव के आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी. स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं.
ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया है कि घटना में 3 लोग ही प्रभावित हुए हैं-
मृतक मुन्ना (32 वर्ष)
लापता काजल (13 वर्ष)
लापता साक्षी (13 वर...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में सिंचाई विभाग एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम घोषणाओं के तहत कार्य प्रगति की स्पष्ट जानकारी दी जाय। शासनादेश हो चुके कार्यों, जिन कार्यों की डीपीआर बन चुकी है एवं कार्यों की भौतिक प्रगति क्या है, इस सब की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाय। दीर्घावधि के कार्यों के लिए 15 जून तक सारे पेपर वर्क पूर्ण कर लिये जाय, ताकि मानसून सीजन के बाद कार्यों में तेजी लाई जा सके। अधिकारी कार्यों का निरंतर स्थलीय भ्रमण कर निरीक्षण करें।
सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश कि सीएम घोषणाओं के तहत जो भी कार्य किए जा रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जाए की कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो। कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो घोषणा विभाग द्वारा अन्य विभाग...
उत्तराखंड:-CBSE की 10वीं कक्षा के रिजल्ट का बड़ा अपडेट , अब इस महीने तक रिजल्ट होगा घोषित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा की तारीख बदली गई है। पहले सीबीएसई 10वीं के नतीजों की घोषणा 20 जून 2021 तक की जाने वाली थी। लेकिन अब सीबीएसई बोर्ड ने इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। इस संबंध में बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर नोटिस भी जारी किया गया है।सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2021 तैयार करने के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार पहले की तय तारीख 20 मई 2021 को ही मार्क्स अपलोड करने के लिए सीबीएसई का पोर्टल एक्टिव कर दिया जाता। लेकिन मार्क्स सबमिशन की डेडलाइन अब 30 जून 2021 तक कर दी गई है, जो पहले 05 जून थी।अब स्कूल्स को अपने स्टूडेंट्स के मार्क्स सीबीएसई के पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 25 दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। इस अनुसार अब रिजल्ट में ...
सरकार से गुहार लगाकर थक गए, अब खुद श्रमदान करके सड़क बनाने की जद्दोजहद में लगे ग्रामीण
नैनीतालः नैनीताल के जंगलिया गांव का छोटा सा कस्बा काला गंगार क्षेत्र के लोग अब खुद श्रमदान करके सड़क बनाने की जद्दोजहद में लग गए हैं. इससे पहले ग्रामीण कांग्रेस से लेकर बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्रियों को सड़क की मांग के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन आज तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया है।
2019 में सांसद भट्ट ने गोद लिया
2019 के लोकसभा चुनाव में नैनीताल सीट से जीतने वाले सांसद अजय भट्ट ने गांव को आदर्श गांव के तहत गोद लिया. लेकिन उसके बावजूद गांव में सड़क नहीं पहुंच पाई है। थक हारकर ग्रामीण अब खुद बेलचा और फावड़ा उठाकर गांव की सड़क को श्रमदान कर मुख्य मार्ग से जोड़ने की जद्दोजहद में लग गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना क...
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में कोरोना कहर के बीच कोविड की दूसरी लहर के साथ अब ब्लैक फंगस बीमारी का प्रकोप देश के साथ ही प्रदेश में भी बढ़ रहा है. पहाड़ी जिलों में भी ब्लैक फंगस का असर दिखने लगा है. उत्तरकाशी जिला अस्पताल में ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज मिला है.
डॉक्टरों के मुताबित मरीज की आंखों में सूजन की शिकायत है, साथ है देखने में परेशानी हो रही है. जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद संदिग्ध मरीज को हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है.
दरअसल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसडी सकलानी ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को एक संदिग्ध मरीज सामने आया. जिसकी आंखों में सूजन की शिकायत थी. उसे देखने में भी परेशानी हो रही थी. यह मरीज अभी कुछ दिन पहले ही कोविड से ठीक होकर घर लौटा है.
डॉ. सकलानी ने बताया कि मरीज की प्रारम्भिक जांच के बाद उसे मैक्स अस्पताल रेफर किया गया. जहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स...
उत्तराखंड में चक्रवात ताउते का असर: पहाड़ों पर बादल फटने के आसार, मैदानी क्षेत्रों में तूफान का रेड अलर्ट जारी
चक्रवात ताउते का असर अब देश के मैदानी और पर्वतीय राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। राज्य में लगभग सभी इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के 8 ज़िलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून, नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग के अलावा पिथौरागढ़, टिहरी और बागेश्वर ज़िलों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है. कहा गया है कि आज और कल यानी बुधवार और गुरुवार को मूसलाधार बारिश या तूफान की आशंका है.
मौसम विभाग की इस चेतावनी के मद्देनज़र राज्य आपदा प्राधिकरण ने अलर्ट के चलते संबंधित एजेंसीज़ को भी पूरी तरह सतर्क और तैयार रहने के निर्देश दे दिए हैं. बता दें कि भारत की पश्चिमी सी...
उत्तराखंडः घर में घुसे बदमाशों ने पहले बनवाया खाना और चाय, फिर लाखों का सामान लेकर हुए फरार
हरिद्वार। बहादराबाद थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव में सोमवार रात नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती को अंजाम दे डाला।बदमाशों ने नकदी और जेवरात बटोरने से पहले आराम से खाना बनवाकर खाया और चाय भी पी। इसके बाद परिवार वालों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया। बहादराबाद के धनौरी रोड पर स्थित गांव दौलतपुर में रहने वाले संदीप गिरी के मकान में बदमाश रात 11 बजे घुसे थे। इसके बाद संदीप को कहा कि उन्हें भूख लगी है। खाना खिलाओ। संदीप की पत्नी ने बदमाशों के लिए खाना बनाया। इसके बाद बदमाशों ने चाय की डिमांड की।
तमंचे के बल पर डरा धमकाकर बदमाश लाखों के जेवरात और 80 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। काफी देर बाद परिवार ने शोर मचाकर पड़ोसियों को वारदात की सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सें...