Monday, March 23News That Matters

Featured

Featured posts

उत्तराखंड:- मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में इन स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर ये दिए निर्देश

उत्तराखंड:- मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में इन स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर ये दिए निर्देश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड:- मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में इन स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर ये दिए निर्देश देहरादून-: सीमांत/पेरीअरबन व ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को कोविड उपचार के अनुकूल बनाने के क्रम में देहरादून जनपद के कोविड उपचार व्यवस्थाओं के प्रभारी मंत्री तथा सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एम0एस0एम0ई0 तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी द्वारा राजपुर एवं भगवंतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर वहां मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजपुर धर्मशाला प्रांगण में संचालित हो रहे राजकीय एैलोपेथिक चिकित्सालय में विद्युत संयोजन पुनः स्थापित करने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 आशीष को उन्होंने तत्काल विद्युत संयोजन हेतु ऑनलाईन आवेदन करने हेतु निर्देशित किया ताकि विद्युत विभाग अस्पताल को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करवा ...
प्रदेश में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये CM तीरथ ने दी वित्तीय स्वीकृति, जानिए कहां क्या होगा काम

प्रदेश में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये CM तीरथ ने दी वित्तीय स्वीकृति, जानिए कहां क्या होगा काम

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अन्तर्गत देवीखेत-स्यालना हल्का वाहन मार्ग के निर्माण (द्वितीय चरण-लागत 01 करोड़ 13 लाख) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत को मंजूरी दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र लैन्सडौन के अन्तर्गत विभिन्न 03 विकास कार्य (लागत 02 करोड़ 41 लाख), विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के ग्राम नकुलिया में (लागत 01 करोड़ 29 लाख) जूनियर हाईस्कूल से उतर की ओर रायसिख बस्ती तक मार्ग का नव निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री तीरथ ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में गोगिना कीमू मोटर मार्ग नव निर्माण (लागत 01 करोड़ 11 लाख), मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद पिथौराग...
सीएम तीरथ का अधिकारियों को सख्त आदेश, कार्यों की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता

सीएम तीरथ का अधिकारियों को सख्त आदेश, कार्यों की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में शहरी विकास एवं आवास विभाग की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण हों। जन सुविधाओं के दृष्टिगत महत्वपूर्ण प्रकृति के कार्यों को पहले प्राथमिकता दी जाय। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए, ताकि मानसून अवधि के बाद कार्यों में तेजी आ सके। उन्होंने कहा कि कार्यों में तेजी के लिए जिलाधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किए जाय। यदि कार्यों में कोई परेशानी हो रही है, तो शीघ्रता से इस बारे में अवगत कराया जाय। कार्यों में तेजी लाने के लिए जनप्रत...
सतपाल महाराज ने श्रद्धालुओं को दी बद्रीनाथ धाम के कपाट  खुलने की बधाई

सतपाल महाराज ने श्रद्धालुओं को दी बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की बधाई

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून। उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट छह माह के लिए मंगलवार तड़के ब्रह्ममुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। कोरोना काल में सुरक्षा के तमाम इंतजामों के बीच श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को बधाई दी। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सुबह वर्चुअल दर्शन किए। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अन्य धामों की तरह बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोले गए। रावल, तीर्थ पुरोहित और प्रशासनिक अधिकारियों की सीमित मौजूदगी में पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मेष लग्न पुष्य नक्षत्र में मंगलवार सुबह सवा चार बजे भगवान बद्री विशाल के पट खोले गए। मंत्री महाराज ने कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान ...
PM मोदी ने उत्तराखंड सहित कई राज्यों के जिलाधिकारियों संग की बैठक, दिए ये महत्वपूर्ण आदेश

PM मोदी ने उत्तराखंड सहित कई राज्यों के जिलाधिकारियों संग की बैठक, दिए ये महत्वपूर्ण आदेश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में कोविड-19 की रोकथाम के लिए उत्तराखंड समेत 10 राज्यों के 46 जिलाधिकारी एवं आयुक्तगणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फीडबैक लिया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय, देहरादून से वर्चुअल जुड़ते हुए प्रतिभाग किया। उत्तराखंड से जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने इस वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजधानी देहरादून में कोविड की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से फीडबैक लिया और भविष्य में भी कोविड-19 की रोकथाम हेतु सुझाव माँगे। इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून ने राज्य सरकार द्वारा देहरादून कम्युनिटी सर्विलांस, डिसेंट्रलाइजेशन टेस्टिंग, होम आइसोलेशन किट और टेली मेडिसन जैसी व्यवस्थाओं के बारे...
देहरादूनः राशन डीलर को एक साल बाद भी नहीं मिला राशन और किराया, आंदोलन की दी चेतावनी

देहरादूनः राशन डीलर को एक साल बाद भी नहीं मिला राशन और किराया, आंदोलन की दी चेतावनी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: राजधानी के राशन डीलर इन दिनों शासन-प्रशासन से नाराज हैं. वहीं राशन डीलरों ने भुगतान न होने पर आगामी 1 जून से आंदोलन करने की चेतावनी दी है. राशन डीलरों की शासन प्रशासन से नाराजगी की प्रमुख वजह पिछले साल कोरोनाकाल मे बांटे गए मुफ्त राशन का कमीशन और किराया न मिलना है. पिछले साल 8 महीनों तक राशन कार्ड धारकों को केंद्र सरकार की योजना के तहत मुफ्त राशन दिया गया था. इस दौरान राशन डीलरों ने गोदाम से अपने खर्च पर राशन उठाया था, लेकिन सरकार ने अब तक इन राशन डीलरों को ना ही राशन और ना ही किराए का भुगतान किया है. उत्तराखंड सत्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता बताते हैं कि राशन डीलरों की ओर से कई बार पिछले साल वितरित किए गए मुफ्त राशन के भुगतान के लिए गुहार लगाई जा चुकी है. लेकिन जिम्मेदार विभाग और शासन प्रशासन राशन डीलरों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है. ...
उत्तराखंड:- राजधानी दून में कांग्रेस की प्रवक्ता की मौत की अफवाह से उठा पर्दा , प्रवक्ता ने खुद कहा मैं जिंदा हूँ

उत्तराखंड:- राजधानी दून में कांग्रेस की प्रवक्ता की मौत की अफवाह से उठा पर्दा , प्रवक्ता ने खुद कहा मैं जिंदा हूँ

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड:- राजधानी दून में कांग्रेस की प्रवक्ता की मौत की अफवाह से उठा पर्दा , प्रवक्ता ने खुद कहा मैं जिंदा हूँ देहरादून– राजधानी दून में कॉन्गस श्रम प्रकोष्ठ की प्रवक्ता आरूषी सुंदरियाल की देर रात हत्या की पोस्ट वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में दावा किया गया कि आरूषी घर से वैक्सीनेशन के लिये निकली थी इस बीच किसी ने उनकी हत्या कर दी। कोतवाली थाना इलाके में घटना होने का जिक्र भी किया गया। इसके बाद अलग अलग लोगो ने आरूषी के घर व परिजनों से संपर्क करना शुरू कर दिया। ज्बकि थाना कोतवाली पुलिस को भी अलग अलग फोन आने लगे। इसके बाद आरूषी ने खुद सोशळ मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुये कहा कि वो सुरक्षित है उन्हे लेकर ये अफवाह कहाँ से कैसे फैली उन्हे स्वयं भी जानकारी नही हो सकी है।...
उत्तराखंड दिल्ली के बाद अब देहरादून में भी लगा पोस्टर पूछा “मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया

उत्तराखंड दिल्ली के बाद अब देहरादून में भी लगा पोस्टर पूछा “मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड दिल्ली के बाद अब देहरादून में भी लगा पोस्टर पूछा “मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया देशभर में खलबली मचा रहा यह पोस्टर अब देहरादून में भी लगने शुरू हो गए हैं जी हां दिल्ली की सड़कों में ” मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दीया” इस स्लोगन से बड़े-बड़े पोस्टर बैनर से दिल्ली पटी हुई है हालात यह हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने गली-गली यह पोस्टर लगाए उसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी कहा कि अगर मोदी सरकार को किसी को गिरफ्तार करना है तो हमें करें लेकिन आप यह पोस्टर देहरादून में भी दिखाई देने लगे हैं जी हां कांग्रेस भवन के बाहर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा द्वारा यह पोस्टर लगाया गया है जिसमें सीधे तौर पर वैक्सीन को वि...
18 मई से प्रातः 6 बजे से 25 मई प्रातः 6 बजे तब कोविड कर्फ्यू का दूसरा चरण उत्तराखंड में लागू होगा।

18 मई से प्रातः 6 बजे से 25 मई प्रातः 6 बजे तब कोविड कर्फ्यू का दूसरा चरण उत्तराखंड में लागू होगा।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
उच्च स्तरीय बैठक में कोविड कर्फ़्यू के सम्बंध में महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी। इस सम्बंध में पिछले कोविड कर्फ़्यू के दौरान व्यवहारिक कठिनाईयों को दूर किया गया। आगामी 18 मई से प्रातः 6 बजे से 25 मई प्रातः 6 बजे तब कोविड कर्फ्यू का दूसरा चरण लागू होगा। शादी समारोह में अधिकतम 20 लोगों अनुमति होगी और 72 घन्टे पूर्व RTPCR टेस्ट अनिवार्य होगा। मरीज के तीमारदारों को आने जाने के लिये डॉक्टर की पर्ची ही कोविड कर्फ्यू मान्य होगा। अंत्येष्ठि में शामिल लोगों को अनुमन्य 20 लोगो को कर्फ्यू पास अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। हेल्थ इमरजेंसी और परिजन मृत्य के मामले में e pass आवेदन पर दिया जाएगा। बैक के अनुरोध पर बैंक अवधि 10 बजे से 2 बजे दिन कार्यविधि की गई। यही व्यवस्था राज्य कर्मचारी वित्त संस्थान पर भी लागू होगी। हरिद्वार अस्थि विसर्जन 4 व्यक्ति की अनुमन्...
ऋषिकेश एम्स में टेलीमेडिसिन सेवा “गरुड़” का उद्घाटन ,अब घर बैठे ले सकेंगे एक्सपर्ट से चिकित्सीय परामर्श

ऋषिकेश एम्स में टेलीमेडिसिन सेवा “गरुड़” का उद्घाटन ,अब घर बैठे ले सकेंगे एक्सपर्ट से चिकित्सीय परामर्श

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश
देहरादून- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को ऋषिकेश पहुंच कर एम्स द्वारा शुरू की गई टेलीमेडिसिन सेवा “गरुड़” का उद्घाटन किया। इस टेलीमेडिसिन सेवा के जरिए प्रदेश के सभी 110 तहसीलों में देशभर के 898 ट्रेंड मेडिकल और पेरामेडिकल छात्रों द्वारा मेडिकल सम्बन्धी जानकारी और परामर्श दिया जाएगा। इस सेवा के जरिए प्रदेश की जनता को फोन के माध्यम से ही एक्सपर्ट डॉक्टरों के चिकित्सीय परामर्श मिल सकेगा। एम्स ऋषिकेश में गरुड़ टेली मेडीसिन सेवा के उद्घाटन के मौक़े पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल और पैरामेडिकल के नौजवानों द्वारा एम्स ऋषिकेश की पहल पर यह सराहनीय प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार प्रयासरत है कि ज़्यादा से ज़्यादा डॉक़्टरों की तैनाती की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में सीमांत क्षेत्रों तक कनेक्टिविटि के साथ हेल्थ सिस्टम मजबूत करना सबसे बड़ी चुनौती ...