श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मनोचिकित्सक कोरोना प्रभाव के मानसिक तनाव को करेंगे कम
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मनोचिकित्सक कोरोना प्रभाव के मानसिक तनाव को करेंगे कम
सपोर्टिंव साइको थेरेपी व काउंसलिंग के द्वारा डाॅक्टर कमजोर व विकृत सोच को बदलेंगे सकारात्मक सोच में
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों उनके तीमारदारों व होम क्वारंटीन रोगियों के लिए अस्पताल के मनोचिकित्सक उपचार एवम् काउंसलिंग दे रहे हैं। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण उत्तराखण्ड में कोविड के कई केस दर्ज किये गए हैं। कोविड-19 से जुड़ी नकारात्मक सूचनओं का आमजन की मनःस्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है। इन बुरे प्रभावों का असर लोगों में मानसिक बीमारियों के रूप में सामने आ रहा है। जिन लोगों में कोविड का डर, कोविड के भय से आत्महत्या करने की इच्छा, कोविड के अत्यधिक डर से पैनिक अटैक, मानसिक तनाव व मानसिक असहजता महसूस हो रही है वह मनोचिकित्सक से फोन पर राय व परामर्श ले सकते हैं। यह जानकारी श...









