Tuesday, February 24News That Matters

Featured

Featured posts

माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय से मुख्यमंत्री को बदनाम करने सरकार को अस्थिर करने का करने का षड्यंत्र धराशाई हो गया है: भगत

माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय से मुख्यमंत्री को बदनाम करने सरकार को अस्थिर करने का करने का षड्यंत्र धराशाई हो गया है: भगत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री के खिलाफ जाँच के उच्च न्यायालय के आदेश पर उच्चतम न्यायालय के स्थगन का भाजपा द्वारा स्वागत मुख्यमंत्री को बदनाम करने व सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र विफल, कांग्रेस चेहरा दिखाने लायक़ नहीं रही : भगत देहरादून 29 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश को स्थगित किए जाने पर स्वागत करते हुए कहा कि यह आदेश बहुत महत्वपूर्ण है और और मुख्यमंत्री को बदनाम करने तथा सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने वालों को तगड़ा झटका लगा है । साथ ही कांग्रेस जो इस मामले पर हाय तौबा मचा रही थी के लिए बहुत शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई है और वह चेहरा दिखाने लायक़ नहीं रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने एक बयान में कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने माननीय उच्च न्याय...
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्योहरों के समय में और सजग रहने की आवश्यकता है। त्योहारों के समय भीड़ तेजी से बढ़ेगी। इसके लिए मास्क के उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाए। स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन, पुलिस एवं अन्य विभागों के बेहतर तालमेल से कोविड पर नियंत्रण के प्रभाव दिख रहे हैं, लेकिन इस तरह की सतर्कता लगातार बरतनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूकता के साथ ही शालीनता से व्यवहार रखा जाय। मास्क का उपयोग न करने पर चालान करना मकसद नहीं होना चाहिए, जो लोग बिना मास्क के घर से बाहर निकल रहे हैं, उन्हें मास्क उपलब्ध कराये जाए एवं मास्क को सही तरीके से लगाने के लिए जागरूक भी किया जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने...
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई  रोक

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल
उत्तराखंड सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच पर लगाई रोक,त्रिवेंद्र सरकार को बड़ी राहत      मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर हैरानी जताई है। जानकारी के अनुसार सुप्रीकोर्ट इस फैसले की समीक्षा करेगा। उसके बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई है।  ...
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज 304 और नए कोरोना मरीज़

पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज 304 और नए कोरोना मरीज़

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, खबर, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार
देहरादून - स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मरीजो की लेटेस्ट रिपोर्ट की जारी। राज्य में आज 304 और नए मरीजो में कोरोना पॉजिटिव की हुई पुष्टि। उत्तराखंड मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 61261 प्रदेश में अभी तक 56073 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं ठीक। आज ठीक हुए 463 लोग प्रदेश में मौजूदा कोरोना संक्रमितों के 3696 एक्टिव केस। राज्य में अभी तक 1009 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की हो चुकी है मृत्यु। राज्य मे अभी तक 924796 सैम्पल की रिपोर्ट आ चुकी है निगेटिव। 17647 मरीजों की सैम्पल रिपोर्ट आना अभी बाकी। जबकि आज 11743 सैम्पल की रिपोर्ट आई है निगेटिव। आज टेस्टिंग के लिए लैब में भेजे गए 13307 सैम्पल। आइए एक नजर डालते हैं,लेटेस्ट रिपोर्ट के कोरोना पॉजिटिव के जिलेवार आंकड़ो पर......... देहरादून - 79 टिहरी - 14 नैनीताल - 47 हरिद्वार - 29 यूएसनगर - 18 चमोली - ...
किडनी ट्रांसप्लांट की कोरोना पाॅजीटिव मरीज महंत इन्दिरेश अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटीं घर, बोली महिला- थैंक्यू  महंत इन्दिरेश अस्पताल

किडनी ट्रांसप्लांट की कोरोना पाॅजीटिव मरीज महंत इन्दिरेश अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटीं घर, बोली महिला- थैंक्यू महंत इन्दिरेश अस्पताल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
किडनी ट्रांसप्लांट की कोरोना पाॅजीटिव मीरज़ महंत इन्दिरेश अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटीं घर 14 दिनों तक विशेषज्ञ डाॅक्टरों की देखरेख में चला उपचार गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद चिकित्सकीय प्रबन्धन व दवाईयों पर थीं मरीज गुर्दे की कार्य क्षमता कमज़ोर होने व मरीज़ के इम्यूनो सेप्रेशन पर होने के कारण उपचार रहा चुनौतीपूर्णं देहरादून किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कोरोना पाॅजीटिव हुई महिला मरीज़ उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गईं हैं। यह खबर इस लिए भी सुखद है कि अति गम्भीर रोगों से लड़ रहे मरीजों के मामले में कोरोना बेहद घातक व जानलेवा साबित हुआ है। इस मामले में गुर्दे की कार्यक्षमता कमज़ोर होने व मरीज़ के इम्युनो सेप्रेशन पर होने के कारण उनका उपचार चुनौतीपूर्णं था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 14 दिनों तक विशेषज्ञ डाॅक्टरों की सघन निगरानी व उपचार के बाद मरीज़ पूरी तरह स्वस्थ हैं व डिस्चार्ज हो ...
जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं‘‘ का किया जाए व्यापक प्रचार प्रसारः मुख्य सचिव

जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं‘‘ का किया जाए व्यापक प्रचार प्रसारः मुख्य सचिव

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, देहरादून
जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं‘‘ का किया जाए व्यापक प्रचार प्रसारः मुख्य सचिव रेस्टोरेंट, होटल्स एवं पारिवारिक समारोह में डिस्पोजल्स को दिया जाए बढ़ावा मुख्य सचिव . ओम प्रकाश ने बुधवार को सचिवालय में कोविड-19 की रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयासों के सम्बन्ध में बैठक की। कोविड-19 को जन आंदोलन बनाए जाने के लिए सूचना विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य कर रहा है। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि दीपावली एवं राज्य गठन सप्ताह को देखते हुए सूचना विभाग को विशेष प्रयास करने होंगे। उन्होंने सूचना विभाग को पोस्टर्स, वॉल पेंटिंग्स आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, .9 नवम्बर के कार्यक्रम के लिए पुलिस लाईन में आयोजित होने वाली परेड में पुलिस विभाग को पोस्टर आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ...
उत्तराखंड में किसान ने उगाया ब्लैक राइस मतलब मणिपुर और असम में उत्पादित होने वाला ब्लैक राइसअब उत्तराखंड में भी बड़े पैमाने पर पैदा हो सकेगा पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड में किसान ने उगाया ब्लैक राइस मतलब मणिपुर और असम में उत्पादित होने वाला ब्लैक राइसअब उत्तराखंड में भी बड़े पैमाने पर पैदा हो सकेगा पूरी रिपोर्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में किसान ने उगाया ब्लैक राइस मतलब मणिपुर और असम में उत्पादित होने वाला ब्लैक राइसअब उत्तराखंड में भी बड़े पैमाने पर पैदा हो सकेगा पूरी रिपोर्ट जी हा मणिपुर और असम में उत्पादित होने वाला ब्लैक राइस यानी काला धान अब उत्तराखंड में भी बड़े पैमाने पर पैदा हो सकेगा। राज्य के प्रगतिशील काश्तकार नरेंद्र सिंह मेहरा को हलद्वानी गौलापार में काला धान उगाने में सफलता मिली है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण काले चावल की बाजार में भी खूब मांग भी है। बता दे कि आमतौर पर बाजार में सामान्य चावल की कीमत 25 से 150 रुपए प्रति किलो तक होती है, जबकि ब्लैक राइस का भाव 250 रुपये प्रति किलो से शुरू होता है। यदि इसका जैविक तरीके से उत्पादन किया जाए तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 600 रुपए प्रति किलो तक आसानी से बिक जाता है। किसान नरेंद्र मेहरा ने छत्तीसगढ़ से 150 ग्राम बीज मंगाकर पहली बार उत्तरा...
आईटीबीपी और उत्तराखण्ड का गहरा रिश्ता है : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

आईटीबीपी और उत्तराखण्ड का गहरा रिश्ता है : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटीबीपी सीमाद्वार परिसर में गंगोत्री-2 पर्वतारोहण एवं 6 पीक आरोहण फ्लैग इन सैरेमनी में प्रतिभाग किया। आईटीबीपी द्वारा सितम्बर माह में 06 अनाम चोटियों पर पर्वतारोहण हेतु दल भेजा गया जिसका नेतृत्व सैक्टर देहरादून आईटीबीपी की उपमाहानिरीक्षक श्रीमती अर्पणा कुमार द्वारा किया गया। 08 सदस्यों के दल ने उत्तराखण्ड के उच्च हिमालय की 06 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों का आरोहण किया। आईटीबीपी द्वारा एक और पर्वतारोहण अभियान उप सेनानी दीपेन्द्र मान के नेतृत्व में उत्तरकाशी से 21615 फीट की ऊंचाई पर गंगोत्री-2 चोटी का सफलतापूर्वक आरोहण कर तिरंगा फहराया। इस दल में 26 पर्वतारोही थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इन सभी पर्वतारोहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आईटीबीपी के जवानों ने शौर्य, दृढ़ता एवं कर्...
उत्तराखंड: नाबालिग बच्ची के शोषण के आरोप में सिविल जज बर्खास्त

उत्तराखंड: नाबालिग बच्ची के शोषण के आरोप में सिविल जज बर्खास्त

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, देहरादून
उत्तराखंड: नाबालिग बच्ची के शोषण के आरोप में सिविल जज बर्खास्त महत्वपूर्ण बात शासन ने जारी किए आदेश, प्रदेश में अपनी तरह का पहला मामला आपको बता दे कि उत्तराखंड शासन ने हरिद्वार की तत्कालीन सिविल जज दीपाली शर्मा को बर्खास्त कर दिया है। शासन ने यह कार्रवाई उच्च न्यायालय नैनीताल की पूर्ण पीठ की सिफारिश पर की है। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।  सचिव न्याय प्रेम सिंह खिमाल ने न्यायिक सेवा की अधिकारी दीपाली शर्मा की सेवाएं समाप्त करने की पुष्टि की है। नैनीताल हाईकोर्ट की वेबसाइट पर भी आदेश की प्रति अपलोड कर दी गई है। जानकारी है कि दीपाली शर्मा पर नाबालिग बालिका का शारीरिक एवं मानसिक शोषण करने का आरोप है। प्रदेश में किशोर न्याय अधिनियम के तहत किसी सरकारी अधिकारी की बर्खास्तगी का यह अपनी तरह का पहला मामला है। विस्तार से जाने हरिद्वार की...
प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा एसआरएचयू. -होम-स्टे व्यवसाय के लिए करीब 1000 युवाओं को करेगा प्रशिक्षित

प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा एसआरएचयू. -होम-स्टे व्यवसाय के लिए करीब 1000 युवाओं को करेगा प्रशिक्षित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून
प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा एसआरएचयू. -होम-स्टे व्यवसाय के लिए करीब 1000 युवाओं को करेगा प्रशिक्षित -लर्न-इट के साथ एसआरएचयू ने किया एमओयू पर हस्ताक्षर. शुरुआत में 100 युवाओं को दिया जाएगा व्यवसाय का निशुल्क प्रशिक्षण डोईवाला- शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयाम स्थापित कर चुका स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट अब प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर भी बनाएगा। इसके तहत होम-स्टे योजना के लिए विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ विभिन्न चरणों में प्रदेश के करीब 1000 युवाओं को प्रशिक्षित करेगा। शुरुआती दौर में 100 युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि एसआरएचयू का फोकस युवाओं को सिर्फ किताबी ज्ञान देना और उन्हें डिग्री बांटने तक नहीं है सामाजिक जरूरत को पहचानते हुए छात्र-छात्राओं उस दिशा में तैयार करना हमारा उद्देश्य है। ह...