Sunday, March 22News That Matters

Featured

Featured posts

उत्तराखंड के इस गांव से आई दुःखद खबर,तीन महिलाओं की मिट्टी में दबकर मौत, गांव में पसरा मातम

उत्तराखंड के इस गांव से आई दुःखद खबर,तीन महिलाओं की मिट्टी में दबकर मौत, गांव में पसरा मातम

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
 उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद से दुखद खबर सामने आई है यहां जखोली ब्लॉक के लुठियाग गांव में तीन महिलाओं की घर के पास मिट्टी की खान में दबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची डीडीआरएफ एवं प्रशासन की टीम ने तीनों शवों को निकाल दिया है। घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया है। हर कोई घटना से स्तब्ध है जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले में जखोली ब्लॉक के लुठियाग गांव की तीन महिलाएं गांव के पास ही मिट्टी लेने गई। इसी बीच अचानक ऊपर पहाड़ी दरकने के कारण तीनों महिलाएं खान में ही दब गई। इस हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और लोग मौके के लिए रवाना हो गए। इसी बीच डीडीआरएफ और तहसील प्रशासन की टीम भी ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे रेस्क्यू कर मलबे में दबी तीनों महिलाओं के शव निकाले गए। आपदा प्रबंधन और प्रशासन के...
देहरादून:इंदिरेश अस्पताल में सिर और गर्दन के कैंसर की विशेष ओपीडी शुरू

देहरादून:इंदिरेश अस्पताल में सिर और गर्दन के कैंसर की विशेष ओपीडी शुरू

उत्तराखंड, Featured, Uncategorized, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
इंदिरेश अस्पताल में सिर और गर्दन के कैंसर की विशेष ओपीडी शुरू श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी विभाग ने सिर और गर्दन के कैंसर रोगियों के लिए एक विशेष ओपीडी शुरू की है। यह विशेष ओपीडी मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक चलाई जाएगी। अस्पताल के अध्यक्ष श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉक्टरों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इंदिरेश अस्पताल सभी रोगियों को सस्ती दरों पर व्यापक एवं  सर्वोत्तम कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. पंकज गर्ग ने कहा कि इस विशेष क्लिनिक को शुरू करने की तत्काल आवश्यकता है क्योंकि भारत में पुरुषों में मुंह का कैंसर सबसे आम कैंसर है। डॉ. पल्लवी कौल, जो हाल ही में इंदिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जन के रूप में शामिल हुई हैं, मुंह के कैंसर के इलाज में माहिर हैं और क्लिनिक की प्रभारी हो...
उत्तराखंड:यहाँ एसटीएफ की बड़ी कारवाही , दो शातिर ठग गिरफ्तार

उत्तराखंड:यहाँ एसटीएफ की बड़ी कारवाही , दो शातिर ठग गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
- एसटीएफ की बड़ी कारवाही , दो शातिर ठग गिरफ्तार । उत्तराखड़/हल्द्वानी  हल्द्वानी में एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, मुखानी थाना क्षेत्र में हुई साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपियों ने 19 लाख रुपए की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। आरोपियों को एसटीएफ ने साढ़े तीन लाख रूपये और कई सारे पासपोर्ट, एटीएम कार्ड के साथ दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार किया है, पकड़े गए अभियुक्त पंश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जिनका नाम सूरज तमांग और विक्रम लिम्बु हैं, सीओ एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग के मुताबिक मुखानी थाने में 19 लाख की साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच एसटीएफ के पास आई थी और एसटीएफ ने गहनता से जांच करते हुए दोनों शातिर अभियुक्तों को दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार कर लिया है, इनके कनेक्शन नाइजीरियन ठगों से भी है, जिनको यह भारतीय बैंकों के खाते में रकम उपल...
देहरादून : सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग, सुरक्षा कर्मियों ने पाया आग पर काबू

देहरादून : सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग, सुरक्षा कर्मियों ने पाया आग पर काबू

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून। आज सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लग गई। इस पर सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते एसी में आग लगी। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन मौजूद थे। सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से बड़ी घटना होने से टल गई।...
उत्तराखंड के इन पर्वतीय जिलों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के इन पर्वतीय जिलों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिलने से तापमान में इजाफा होने लगा है। हालांकि, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में गुरुवार को मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पहाड़ों में कहीं-कहीं बादल भी दिखाई दे रहे हैं। पिछले दो दिन में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली और कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।...
पूछता है उत्तराखण्ड: मुख्यसेवक धामी जी अगर पहाड़ में डॉक्टरों पर जानलेवा हमले होते रहेंगे तो फिर डॉक्टर क्यो चढ़ेगा पहाड़, बीमार पहाड़ को फिर कोन दिलाएगा राहत

पूछता है उत्तराखण्ड: मुख्यसेवक धामी जी अगर पहाड़ में डॉक्टरों पर जानलेवा हमले होते रहेंगे तो फिर डॉक्टर क्यो चढ़ेगा पहाड़, बीमार पहाड़ को फिर कोन दिलाएगा राहत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
पूछता है उत्तराखण्ड: मुख्यसेवक धामी जी अगर पहाड़ में डॉक्टरों पर जानलेवा हमले होते रहेंगे तो फिर डॉक्टर क्यो चढ़ेगा पहाड़, बीमार पहाड़ को फिर कोन दिलाएगा राहत पौड़ी जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर हो चुका है जानलेवा हमला विरोध में डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार डॉक्टरो ने आरोपियों से बताया जान का खतरा, पुलिस से की सुरक्षा की मांग ख़बर है कि जिला अस्पताल पौड़ी के डॉक्टरों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बुधवार को आधे दिन का कार्य बहिष्कार किया। तो डॉक्टरों ने काले फीते बांधकर विरोध भी जताया पर इसी बीच मरीजों के लिए इमजरेंसी सेवाएं संचालित रहीं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व डॉक्टरों ने पौड़ी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम पत्र लिखकर आरोपियों की गिरफतारी की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा रात में जिला अस्पताल आकर डॉक्टरों को अस्पताल में ही...
उत्तराखंड:यहाँ मतगणना की तैयारियां तेज, DM ने किया मतगणना स्थल का निरिक्षण

उत्तराखंड:यहाँ मतगणना की तैयारियां तेज, DM ने किया मतगणना स्थल का निरिक्षण

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
हल्द्वानी – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना हेतु किये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये है कि मतगणना कार्य के लिए जो भी आवश्यक व्यवस्थाऐं होनी है उन्हें ससमय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।   सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु मतगणना की तैयारियां की जा रही है जिसके तहत प्रत्येक कक्ष में इवीएम/वीवीपैट की मतगणना हेतु विधानसभावार सात-सात मतगणना टेबले लगाई जा रही है साथ ही डाक मतपत्रों की मतगणना के लिए विधानसभा 60-कालाढूंगी के लिए सात टेबल, 61-रामनगर के लिए तीन टेबल एवं 56-लालकुऑ, 57-भीमताल, 58-नैनीताल तथा 59-हल्द्वानी, चार-चार टेबले लगाई जायेगी। उन्होेने बताया कि जिसके लिए मतगणना...
यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों का भारत आने का रास्ता होगा आसान, जाने सरकार का पूरा प्लान

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों का भारत आने का रास्ता होगा आसान, जाने सरकार का पूरा प्लान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
प्रभारी मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यूक्रेन में उत्तराखण्ड के जो छात्र एवं अन्य नागरिक हैं, उनके परिजनों से लगातार संपर्क स्थापित किया जाय। यूक्रेन में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों एवं छात्रों की वर्तमान लोकेशन की जानकारी शासन एवं दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय को भी समय-समय पर दी जाय, ताकि सभी सूचनाओं का आदान-प्रदान एम.ई.ए को शीघ्रता से किया जा सके। उन्होंने कहा कि यूक्रेन सीमा से लगे देशों में इंडियन एम्बेसी से भी जानकारी ली जा रही है। अभी तक उत्तराखण्ड के 282 लोगों की सूचना प्राप्त हो चुकी है, जो यूक्रेन और उसके आस-पास के देशों में फंसे हैं, जिनमें से 33 सकुशल घर वापस लौट चुके हैं। यूक्रेन में फंसे छात्रों एवं उत्तराखण्ड में निवासरत उनके परिवारजनों के मोबाईल नम्बर को जोड़ते हुए 03 व्हाट्सप्प ग्रुप बनाये गये...
उत्तराखंड:यहाँ राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार, तलाश जारी

उत्तराखंड:यहाँ राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार, तलाश जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
  हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार हो गए। तीनों को भिक्षावृत्ति करने के दौरान पकड़ने के बाद राजकीय किशोर गृह में दाखिल कराया गया था। इनमें से एक बाल अपराधी दो बार पहले भी फरार हो चुका है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है। रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात किशोर गृह में सभी किशोर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में जा रहे थे।     इस दौरान तीन किशोरों ने बाथरूम जाने की बात कही। जिसके बाद तीनों बाथरूम की तरफ चले गए और वहां से फरार हो गए। फरार होने की सूचना मिलते ही किशोर गृह के अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस को भी इस मामले में सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि दो बाल अपराधी 16 साल के हैं, जबकि एक 17 साल का। इनमें से एक बाल अपराधी कुछ दिन पहले भी फरार ह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में मौजूद, पार्टी अलाकमान से करेंगे मुलाक़ात,  महत्वपूर्ण मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में मौजूद, पार्टी अलाकमान से करेंगे मुलाक़ात, महत्वपूर्ण मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
सीएम पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर दिल्ली चले गए हैं। मतदान के बाद विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 10 मार्च को मतगणना से पहले यह उनका दूसरा दिल्ली दौरा है। मंगलवार शाम दिल्ली पहुंच गए। मतदान के बाद यह उनका दूसरा दिल्ली दौरा है। इससे पहले सीएम 17 फरवरी को दिल्ली गए थे। जहां उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात की थी। बुधवार को उनका भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मेल मुलाकातों का दौर भी जारी है। सीएम खुद भी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत समेत कई नेताओं से मिल चुके हैं। अभी हाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात भी सियासी गलियारों में चर्चा में रही है। सूत्रों के अनुसार मतदान के बाद पार्टी के कई प्रत्याशियों द्वार...