Saturday, March 21News That Matters

Uncategorized

एसजीआरआर कॉलेज के पुराने और नए छात्र-छात्राओं ने मिलकर कार्यक्रम में जमाया रंग

एसजीआरआर कॉलेज के पुराने और नए छात्र-छात्राओं ने मिलकर कार्यक्रम में जमाया रंग

Uncategorized
एसजीआरआर कॉलेज के पुराने और नए छात्र-छात्राओं ने मिलकर कार्यक्रम में जमाया रंग देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को फ्रेशर्स पार्टी और बाल दिवस का संयुक्त आयोजन उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वाइस चांसलर इंचार्ज प्रो. डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। वरिष्ठ विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर खुले दिल से स्वागत किया।सभागार रंग-बिरंगे परिधानों, धुनों की झंकार और ताल पर थिरकते कदमों से देर शाम तक सराबोर रहा। छात्रों की जोशीली प्रस्तुतियों ने ऐसा माहौल बनाया कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बॉलीवुड से लेकर गढ़वाली, पंजाबी, कुमाउनी, राजस्थानी और फोक गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नृत्य...
यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का प्रभावी माध्यम होने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिकी को भी सशक्त बनाता है : धामी

यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का प्रभावी माध्यम होने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिकी को भी सशक्त बनाता है : धामी

Uncategorized
यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का प्रभावी माध्यम होने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिकी को भी सशक्त बनाता है : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 73वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन किया। गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला उत्तराखंड के प्रमुख मेलों में से एक है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का प्रभावी माध्यम होने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिकी को भी सशक्त बनाता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जंहा एक ओर हमारी सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित किया जा रहा है,वहीं लोकल फॉर वोकल, मेड इन इंडिया जैसी योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में कई योजनाओं और नीतियों को सफलता पूर्वक लागू किया गय...
मुख्यमंत्री ने कहा बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनमें अनुशासन, संस्कार एवं सेवाभाव की भावना विकसित किया जाना आवश्यक है

मुख्यमंत्री ने कहा बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनमें अनुशासन, संस्कार एवं सेवाभाव की भावना विकसित किया जाना आवश्यक है

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने कहा बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनमें अनुशासन, संस्कार एवं सेवाभाव की भावना विकसित किया जाना आवश्यक है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ढालवाला में ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रबंधन को 12वें वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे हमारे भविष्य के कर्णधार हैं। कल वे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ ही देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनमें अनुशासन, संस्कार एवं सेवाभाव की भावना विकसित किया जाना आवश्यक है। शिक्षा न केवल रोजगार तक सीमित रहे, बल्कि इसका उद्देश्य चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण एवं मानव उत्थान भी हो। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की थीम ’सोल ऑफ इंडियन कल्चर’ अपने ...
निकट भविष्य में कोटद्वार मे कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा यह शिविर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सहयोग से होगा

निकट भविष्य में कोटद्वार मे कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा यह शिविर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सहयोग से होगा

Uncategorized
निकट भविष्य में कोटद्वार मे कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा यह शिविर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सहयोग से होगा उत्तराखण्ड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादेगद्दी नशीन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का ऑफ कैंपस जल्द ही कोटद्वार में शुरू हो रहा है मंगलवार को श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण का स्वागत किया गया तथा श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण के कार्यकाल में श्री गुरु राम राय व...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में लगाया निःशुल्क शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में लगाया निःशुल्क शिविर

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में लगाया निःशुल्क शिविर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 09 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज, भल्लस्वागाज (हरिद्वार) में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 812 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।रविवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुबोध राकेश, पूर्व राज्य मंत्री, उत्तराखण्ड ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह वास्तव में जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतीक है। यह देखना हर्ष का विषय है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ पहुँच...
मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर DDU-GKY Alumni Meet-2025 का शुभारंभ कर युवाओं को किया सम्मानित

मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर DDU-GKY Alumni Meet-2025 का शुभारंभ कर युवाओं को किया सम्मानित

Uncategorized
मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर DDU-GKY Alumni Meet-2025 का शुभारंभ कर युवाओं को किया सम्मानित ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत Alumni Meet-2025 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में योजना के अंतर्गत पूर्व में प्रशिक्षित एवं वर्तमान में रोजगाररत 150 से अधिक एल्यूमनी ने प्रतिभाग किया।मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि योजना के तहत राज्य को वर्ष 2019 से 2024 तक 26,800 युवाओं को प्रशिक...
जब पयर्टक यहां होमस्टे के घरेलू माहौल में डुबके, चुटकानी, रोट, अरसा और झंगोरा की खीर खाएंगे तो तो फिर दूसरी- तीसरी बार भी यहां आना चाहेंगे:मोदी

जब पयर्टक यहां होमस्टे के घरेलू माहौल में डुबके, चुटकानी, रोट, अरसा और झंगोरा की खीर खाएंगे तो तो फिर दूसरी- तीसरी बार भी यहां आना चाहेंगे:मोदी

Uncategorized
जब पयर्टक यहां होमस्टे के घरेलू माहौल में डुबके, चुटकानी, रोट, अरसा और झंगोरा की खीर खाएंगे तो तो फिर दूसरी- तीसरी बार भी यहां आना चाहेंगे:मोदी उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, रजत जयंती पर्व के मुख्य समारोह में लिए रविवार को देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 8260 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास – लोकार्पण किया। उन्होने उत्तराखंड की गत 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए, अगले 25 वर्षो के लिए रोडमैप के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एफआरआई परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वाली – कुमांऊनी में प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, नौ नवंबर का दिन उत्तराखंड वासियों की लंबी तपस्या का फल है। ये दिन प्रत्येक उत्तराखंडवासी को गर्व का अहसास कराता है। प्रधानमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों क...
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ₹8260 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास  करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ₹8260 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे

Uncategorized
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ₹8260 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 नवम्बर को उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती पर एफआरआई देहरादून में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे तथा समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के इस अवसर पर प्रधानमंत्री ₹8260 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं।प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें अमृत (AMRUT) योजना के अंतर्गत देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ में विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत...
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालयमें “मेरी योजना” पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालयमें “मेरी योजना” पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित

Uncategorized
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालयमें “मेरी योजना” पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा “मेरी योजना” पुस्तकों के सम्बन्ध में एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों को राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देना था।शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ एसजीआरआर विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि विनोद चमोली, विधायक धर्मपुर, डाॅ. प्रथप्पन के. पिल्लई, वाइस चांसलर (इंचार्ज), श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, दीपक कुमार गैरोला, सचिव, कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, वीरेन्द्र दत्त सेमवाल, उपाध्यक्ष हथकरघा व हस्तशिल्प विकास परिषद, मधु ...
सीएम धामी ने कहा हम राज्य से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए “ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति के साथ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं

सीएम धामी ने कहा हम राज्य से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए “ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति के साथ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं

Uncategorized
सीएम धामी ने कहा हम राज्य से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए "ज़ीरो टॉलरेंस" की नीति के साथ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर काशीपुर में प्रथम राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री ने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन व नगर निगम काशीपुर की 14 कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना के राजतोत्सव के अवसर पर आयोजित विशिष्ट सम्मेलन में उपस्थित प्रदेश की "शहरी सरकार" के सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम में...