Sunday, March 22News That Matters

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने प्रभागीय वनाधिकारी को सिंचाई विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हुड्डी नदी के चैनलाइजेशन हेतु तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने प्रभागीय वनाधिकारी को सिंचाई विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हुड्डी नदी के चैनलाइजेशन हेतु तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने प्रभागीय वनाधिकारी को सिंचाई विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हुड्डी नदी के चैनलाइजेशन हेतु तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए       मुख्यमंत्री श्री धामी बनबसा के आनंदपुर-चन्दनी क्षेत्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को सिंचाई विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हुड्डी नदी के चैनलाइजेशन हेतु तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।   इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने देवीपुरा क्षेत्र में पहुँचकर बाढ़ प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।   देवीपुरा क्षेत्र में सेना, NDRF, SDRF, राजस्व एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से राहत ए...
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है   

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है  

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईआईटी कानपुर के सहयोग से हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में ‘‘साथी केंद्र’’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश का सामाजिक और आर्थिक विकास उसकी शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक स्तर पर सुधार लाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने कहा कि आज इस नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में भी सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में...
मंत्री जोशी ने कहा कि देश की सेना में लगभग 17.5 प्रतिशत सैनिक उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य से आते हैं   

मंत्री जोशी ने कहा कि देश की सेना में लगभग 17.5 प्रतिशत सैनिक उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य से आते हैं  

Uncategorized
  मंत्री जोशी ने कहा कि देश की सेना में लगभग 17.5 प्रतिशत सैनिक उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य से आते हैं     देहरादून के बालावाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में आज 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स का 50वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वीर नारियों और वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सभी ने हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। अपने संबोधन में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी पूर्व सैनिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्हें भी 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स में सेवा करने का अवसर प्राप...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित      

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित    

Uncategorized, उत्तराखंड
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित   उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को 05 सितम्बर 2025 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें। मौसम सामान्य होने एवं मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के उपरांत यात्राओं को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं स...
DM बंसल के कार्यों में झलकता है उत्तराखंड का भविष्य, जनता ने जताया भरोसा      

DM बंसल के कार्यों में झलकता है उत्तराखंड का भविष्य, जनता ने जताया भरोसा    

Uncategorized
  DM बंसल के कार्यों में झलकता है उत्तराखंड का भविष्य, जनता ने जताया भरोसा   देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है। विगत एक साल से जिलाधिकारी के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने जनहित में अनेक उत्कृष्ट निर्णय लिए है। मानव सेवा को समर्पित उनके उत्कृष्ट कार्यशैली से आज हर कोई प्रभावित है। जिलाधिकारी सविन बंसल की उत्कृष्ट कार्यशैली और असाधारण निर्णयों के लिए शनिवार को उत्तराखंड भूकानून अभियान के सदस्यों ने डीएम कार्यालय में एकत्रित होकर जिलाधिकारी को सम्मानित किया। उत्तराखंड भूकानून अभियान के सदस्यों ने डीएम को सरकारी भूमी पर अतिक्रमण के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने और जनहित में उनके द्वारा लिए जा रहे असाधारण और प्रशंसनीय निर्णयों के लिए अभिनंदन पत्र, पुष्पगुच्छ और शाल भेंटकर सम्मान किया। भू-क़ानून अभियान उत्तराखंड (2016) के संस्थापक/म...
दिवंगत हवलदार विजय सिंह गुसाईं के परिवारजनों से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन      

दिवंगत हवलदार विजय सिंह गुसाईं के परिवारजनों से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन    

Uncategorized
दिवंगत हवलदार विजय सिंह गुसाईं के परिवारजनों से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज बीते जून माह में भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान हादसे से सात गढ़वाल राइफल के उत्तराखण्ड जनपद टिहरी के निवासी दिवंगत हवलदार विजय सिंह गुसाईं के परिवारजनों से उनके विलासपुर काण्डली आवास पहुंचकर भेंट की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत हवलदार के परिवारजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार हमेशा सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि टिहरी निवासी हवलदार विजय सिंह गुसाईं वर्ष 2009 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। जून माह में भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान लोहे का डमी बम सिर पर गिरने से उनकी मृत्यु हो गई थी। इस अवसर पर मां कमला देवी, पत...
अरविंद पांडे के आरोपों की खुली पोल, मौके पर नहीं मिला खनन प्रशासन ने दी सफाई – नहीं हो रहा अवैध खनन, आरोप झूठे      

अरविंद पांडे के आरोपों की खुली पोल, मौके पर नहीं मिला खनन प्रशासन ने दी सफाई – नहीं हो रहा अवैध खनन, आरोप झूठे    

Uncategorized
  अरविंद पांडे के आरोपों की खुली पोल, मौके पर नहीं मिला खनन प्रशासन ने दी सफाई – नहीं हो रहा अवैध खनन, आरोप झूठे   विधायक, गदरपुर द्वारा सोशल मीडिया पर दिये गये बयान के सम्बन्ध में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही व तथ्यात्मक स्थिति विधायक, गदरपुर अरविंद पांडे द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से तहसील गदरपुर एवं बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत नदी तल क्षेत्रों में 200 मीटर से 02 किमी तक चौड़ाई एवं 50 से 60 फीट गहरे गड्ढे कर अवैध खनन किये जाने का आरोप लगाया गया है। उक्त प्रकरण के दृष्टिगत दिनांक 30.08.2025 को राजस्व विभाग, चकबन्दी विभाग एवं भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम रत्नामड़ैया व केलाखेड़ा, तहसील बाजपुर, अंतर्गत बौर नदी व गडरी नदी तल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न तथ्य सामने आये: बौर नदी तल में जल प्रवाह अधिकतम 30-40 मीटर चौड़ाई त...
नियमों को ताक पर रखकर बनी इमारतें नहीं बच पाईं एमडीडीए की सख्ती से – पुलिस बल की मौजूदगी में सील हुई बहुमंजिला इमारतें

नियमों को ताक पर रखकर बनी इमारतें नहीं बच पाईं एमडीडीए की सख्ती से – पुलिस बल की मौजूदगी में सील हुई बहुमंजिला इमारतें

Uncategorized
  नियमों को ताक पर रखकर बनी इमारतें नहीं बच पाईं एमडीडीए की सख्ती से – पुलिस बल की मौजूदगी में सील हुई बहुमंजिला इमारतें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट कहा कि नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे अनधिकृत निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) क्षेत्र अतंर्गत ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में कई अवैध निर्माणों के विरुद्ध सील की कार्यवाही करते हुए ऋषिकेश शहर में अखण्ड आश्रम गली नं0-4, आवास विकास के समीप श्री पुजारा, एंव विस्थापित गली न-10 एंव 11 में बहुमंजिला इमारतों पर कार्यवाही करते हुए निर्माणों को सील किया गया। सीलिंग की कार्यवाही सचिव महोदय, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, द्वारा गठित टीम संयुक्त ...
धामी सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

धामी सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

Uncategorized
  धामी सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।           सूचना/पौड़ी/30 अगस्त 2025: जनपद पौड़ी गढ़वाल में आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषित राहत राशि बाँट दी गयी है। प्रभावितों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे संकट की घड़ी में बड़ी राहत बताया है।   मुख्यमंत्री श्री धामी ने 26 अगस्त की शाम को घोषणा की थी कि धराली और थराली के अतिरिक्त पौड़ी में भी आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों के स्वामियों तथा मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें से एक हिस्सा एसडीआरएफ मद से तथा शेष राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपलब्ध करायी जा रही है।   मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि राहत राशि शीघ्रता एवं पारदर्शिता के साथ लाभ...
मुख्यमंत्री ने सचिव लोक निर्माण विभाग को दिया निर्देश – सड़क मरम्मत के टेंडर और अन्य औपचारिकताएं तुरंत पूरी कर प्रभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था जल्द बहाल करें

मुख्यमंत्री ने सचिव लोक निर्माण विभाग को दिया निर्देश – सड़क मरम्मत के टेंडर और अन्य औपचारिकताएं तुरंत पूरी कर प्रभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था जल्द बहाल करें

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने सचिव लोक निर्माण विभाग को दिया निर्देश – सड़क मरम्मत के टेंडर और अन्य औपचारिकताएं तुरंत पूरी कर प्रभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था जल्द बहाल करें       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों एवं खतरे की संभावना वाले क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जाने और आपदा प्रभावितों को तत्परता से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन तंत्र निरंतर तैयार रहे।   मुख्यमंत्री ने बैठक में उत्तराखंड आपदा परिचाल...