श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ‘सतत विकास लक्ष्यः चुनौतियाँ एवं प्रगति’ विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ‘सतत विकास लक्ष्यः चुनौतियाँ एवं प्रगति’ विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत भूगोल विभाग द्वारा “सतत विकास लक्ष्यः चुनौतियाँ एवं प्रगति” विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन विश्वविद्यालय के पथरीबाग परिसर स्थित सभागार में हाइब्रिड मोड में किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, सामाजिक-आर्थिक विकास एवं सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा शोध-पत्रों के माध्यम से सहयोगात्मक अनुसंधान की संभावनाओं पर चर्चा की।श्री गरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सम्मेलन के सफ...









