श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में रन फॉर कैंसर अवेयरनेस में डॉक्टरों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में रन फॉर कैंसर अवेयरनेस में डॉक्टरों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी
विश्व कैंसर दिवस ( 4 फरवरी ) के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत रविवार, 1 फरवरी 2026 को उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग तथा मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता हेतु वॉकाथॉन एवं रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन रविवार को किया गया तथा रन को ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन, कमांडेंट, मिलिट्री हॉस्पिटल, एवं डॉ. पंकज गर्ग, विभागाध्यक्ष, ऑन्कोलॉजी विभाग, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस आयोजन में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें सशस्त्र बलों के जवान, उनके परिजन, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून के चिकित्सा एवं नर्सिंग अधिकारी, तथा श्री गुरु राम राय इं...









