Friday, April 10News That Matters

Uncategorized

उत्तराखंड:आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों की किल्लत के चलते छात्राओं का सब्र दे गया जवाब, फिर हुआ..

उत्तराखंड:आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों की किल्लत के चलते छात्राओं का सब्र दे गया जवाब, फिर हुआ..

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
उत्तराखंड:आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों की किल्लत के चलते छात्राओं का सब्र दे गया जवाब, फिर हुआ.   ख़बर पिथौरागढ़ से बेरीनाग :-आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हिंदी, भौतिक विज्ञान, संस्कृत, राजनीतिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की लंबे समय से तैनाती नहीं होने से छात्राओं का सब्र जवाब दे गया। सुबह विद्यालय पहुंचीं छात्राओं ने कक्षाओं में जाने की बजाय स्कूल परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्राओं ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही इन विषयों की अध्यापिकाओं की तैनाती नहीं होने पर स्कूल में तालाबंदी की जाएगी। आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक करीब दो घंट चले धरने में प्रदर्शनकारी छात्राएं बोलीं, देशभर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा गूंज रहा है पर ...
मुख्यमंत्री ने की कोविड-19 एवं डेंगू से बचाव कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की कोविड-19 एवं डेंगू से बचाव कार्यों की समीक्षा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
• *मुख्यमंत्री ने की कोविड-19 एवं डेंगू से बचाव कार्यों की समीक्षा।* • *त्यौहारों से पहले इस सम्बन्ध में की जाय प्रभावी व्यवस्था।* • *उत्तराखण्ड अटल भारत आयुष्मान योजना को बनाया जाय और अधिक व्यवहारिक।* • *योजना से अधिक से अधिक लोग हो लाभान्वित इस पर दिया जाय ध्यान।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कोविड 19 के साथ डेंगू एवं मलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिये प्रभावी प्रयासों की जरूरत बताते हुए इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये हैं। सोमवार को सचिवालय मे इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक मे मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिये हैं। सभी जनपदों के जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरस...
उत्तराखंड: परिवार संघ नए घर में रहने की मनसा  रह गई अधूरी, छुट्टी पर घर  गए जवान की  करंट लगने से मौत

उत्तराखंड: परिवार संघ नए घर में रहने की मनसा रह गई अधूरी, छुट्टी पर घर गए जवान की करंट लगने से मौत

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
खबर अल्मोड़ा से जहां जानकारी अनुसार पीएसी रुद्रपुर में कास्टेबल पुष्कर सिंह चम्याल की नए घर में अपने परिवार संग रहने की हरसत अधूरी रही गई। अधूरे बने घर में ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित स्वजनों को एक लाख की आर्थिक सहायता दी गई  हादसा भैंसियाछाना ब्लॉक के दसों गांव में हुआ। यहां पीएसी जवान पुष्कर सिंह पुत्र मोहन सिंह इन दिनों छुट्टियों पर अपने घर आए हुए थे।   रविवार की सुबह दसों गांव में हादसा हो गया, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपना नया घर बना रहा था। रविवार की सुबह वह अपने नए घर की तराई कर रहा था। तभी अचानक टूटे तार से करंट फैल गया। उसकी मौके पर ही कुछ देर में मौत हो गई। घर वालों को घटना की भनक तक नही लगी। उन्होंने सोचा की बेटा नए घर में काम कर रहा है तो कोई वहां गया भी नहीं। जब काफी देर हो गई घर से माता-पिता नए घर में गए। वहां हादसा देख उनके रोंगटे खड़े हो ग...
द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा निर्धन छात्रों के हित में क्रान्तिकारी कदम उठाते रहते हैं एक बार फिर उन्होंने यमकेश्वर विकासखण्ड में 410 जरूरतमंद छात्रों को गोद लिया

द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा निर्धन छात्रों के हित में क्रान्तिकारी कदम उठाते रहते हैं एक बार फिर उन्होंने यमकेश्वर विकासखण्ड में 410 जरूरतमंद छात्रों को गोद लिया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, कोटद्वार, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
महेन्द्र सिंह राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल ने यमकेश्वर विकासखण्ड में 410 जरूरतमंद छात्रों को गोद लिया महेन्द्र सिंह राणा प्रमुख द्वारीखाल ने निर्धन छात्रों के हित में क्रान्तिकारी कदम उठाते हुए पहले द्वारीखाल में 350 छात्रों को गोद लिया है। तत्पश्चात विकासखण्ड यमकेश्वर से 410 निर्धन छात्रों को गोद लिया है। ये द्वारीखाल एवं यमकेश्वर ब्लॉक के लिए निर्धन छात्रों के हित में उठाया गया क्रान्तिकारी कदम है इससे राणा के गरीबो के प्रति सहानुभूति परिलक्षित होती है यमकेश्वर विकासखण्ड में भी राणा द्वारा 410 जरूरतमंद छात्रों को 2 जोडी ड्रेस, 1 जोड़ी जूते, नोटबुक, पेन एवं पूरे वर्ष की फीस भी दी जायेगी जो कि एक सराहनीय कदम है।       दिनांक 04.10.2021 को जनता इण्टर कॉलेज यमकेश्वर से उन्होंने इस कार्यक्रम की शुरूआत की और दिनांक 09.10.2021 तक 13 विद्यालयों के 210 छा...
उत्तराखंड: पानी भरने को लेकर दो परिवारो में  जमकर हुई मारपीट , 8 घायल देखिए वीडियो

उत्तराखंड: पानी भरने को लेकर दो परिवारो में जमकर हुई मारपीट , 8 घायल देखिए वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून के गोविंदगढ़ क्षेत्र में पानी भरने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष।।   https://youtu.be/8ozQzgyU1b8 जानकारी अनुसार दो परिवारों के बीच पानी भरने के विवाद पर हुई लड़ाई।। गोविंदगढ़ शांति विहार का मामला।। आठ लोग झगड़े में हुए घायल।। मामले पर पुलिस दोनों पक्षों से कर रही है पूछताछ दोनों पक्ष पहुंचे थाने।
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में ऋणधारकों को 6 माह के ब्याज प्रतिपूर्ति का शासनादेश जारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में ऋणधारकों को 6 माह के ब्याज प्रतिपूर्ति का शासनादेश जारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में ऋणधारकों को 6 माह के ब्याज प्रतिपूर्ति का शासनादेश जारी* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा* मुख्यत्री सौर स्वरोजगार योजना के ऋण खाता धारकों को 06 माह हेतु ब्याज प्रतिपूर्ति सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। यह ब्याज प्रतिपूर्ति सहायता, अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से आगामी 06 माह की अवधि के लिये मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत वर्तमान ऋण प्राप्त खाताधारकों और इंगित अवधि में ऋण प्राप्त करने वाले खाताधारकों को अनुमन्य होगी। ...
उत्तराखंड:सरकार ने जिला अधिकारियों को रासुका लगाने का अधिकार ,जाने क्या है वजह – देखें आदेश

उत्तराखंड:सरकार ने जिला अधिकारियों को रासुका लगाने का अधिकार ,जाने क्या है वजह – देखें आदेश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले दिनों हुई हिंसक घटनाओं को लेकर राज्य उत्तराखण्डं सरकार गंभीर* *राज्य के अन्य भागों में भी ऐसी घटनाएं होने की संभावना के मद्देनजर सरकार ने रासुका को 3 महीने के लिए बढ़ाया*। *सभी जिलाधिकारियों को 1 अक्टूबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक की अवधि के लिए  इस अधिनियम की धारा 3 की उपधारा 2 द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करने के लिए सशक्त किया गया* *पिछले दिनों शासन द्वारा जारी एक आदेश में भी प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका जताई गई थी*     जानिए क्या एनएसए या राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(रासुका) एनएसए या राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(रासुका) वो कानून है, जिसे राष्‍ट्रीय सुरक्षा में बाधा डालने वालों पर लगाम लगाता है। इस अधिनियम-1980 देश की सुरक्षा के लिए सरकार को ज्यादा शक्ति देने का कानून है। किसी भी राज्य की सरकार को अगर लगता है कि...
डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा

डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा* *डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति ₹250 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह की गई* *श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति ₹150 प्रति माह से बढ़ाकर ₹1000 प्रतिमाह की गई*  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी कर दिया गया है। अब डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति रूपए 250 प्रतिमाह से बढ़ाकर  रूपए 1500 प्रति माह कर दिया गया है। साथ ही यह छात्रवृत्ति 11 बच्चों की बजाय 100 बच्चों को प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में भी वृद्धि करते हुए इसे रूपए 150 प्रति माह से बढ़ाकर रूपए 1000 प्रतिमाह कर दिया ग...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा अधिकारियों को दिये निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को हर संभव सुविधा दी जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालु एवं पर्यटक देवभूमि उत्तराखण्ड से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह सबकी जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में यदि एक भी यात्री को परेशानी होगी तो प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते मुझे परेशानी होगी।   मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रूद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि चारधाम या...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सांसद टिहरी गढ़वाल स्व. महाराजा मानवेंद्र शाह जी की पत्नी  सूरज कुँवर शाह जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित, अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सांसद टिहरी गढ़वाल स्व. महाराजा मानवेंद्र शाह जी की पत्नी  सूरज कुँवर शाह जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित, अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  सोमवार को पूर्व सांसद टिहरी गढ़वाल स्व. महाराजा मानवेंद्र शाह जी की पत्नी  सूरज कुँवर शाह जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने मुनीकीरेती घाट, ऋषिकेश, टिहरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने  सूरज कुँवर शाह जी के अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।      इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत , कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल, सांसद श्री तीरथ सिंह रावत , पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत , विधायक  खजान दास  सहित अन्य महानुभावों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। ...