मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिये प्रदान की 52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
*मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिये प्रदान की 52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत खैरना- रानीखेत- रामनगर मोटर मार्ग के किमी० 93 से ग्राम सौराल के तोक बगडिया तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 22.50 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत कैहड़गांव जगोई शिव मंदिर होते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र तक मोटर मार्ग का पुल सहित निर्माण कार्य हेतु 11 करोड़ 30 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र रामनगर के अन्तर्गत रामनगर रिंग रोड का पुनः निर्माण एवं सुधार कार्य हेतु 7 करोड़ 51 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर के अन्तर्गत ग्राम हद्दीपुर ग्रांट से शेखवाला ज्योतिगढ़ तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 01 करोड़ 76 लाख रूपये, विधानसभा क...









