Wednesday, June 3News That Matters

Uncategorized

उत्तराखंड:मंदिर में जल रहे दीए से कमरे में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

उत्तराखंड:मंदिर में जल रहे दीए से कमरे में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड:मंदिर में जल रहे दीए से कमरे में लगी आग, सारा सामान जलकर राख खबर हल्द्वानी से  जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के इंदिरा नगर स्थित काबुल गेट के पास लालचंद के घर में नवरात्र के मौके पर मंदिर में दीया जलाकर रखा गया था। इस दौरान मंदिर में जल रहे दीए से एक कमरे में आग लग गई और सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत ये रही कि परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे। आनन-फानन में घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। वहीं आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया।...
नीति आयोग, उत्तराखण्ड के विकास में पार्टनर ,  राज्य सरकार की हरसम्भव सहायता के लिए नीति आयोग तत्पर, केंद्रीय योजनाओं के मानकों में फ्लोटिंग पापुलेशन भी शामिल किया जाए : सीएम

नीति आयोग, उत्तराखण्ड के विकास में पार्टनर , राज्य सरकार की हरसम्भव सहायता के लिए नीति आयोग तत्पर, केंद्रीय योजनाओं के मानकों में फ्लोटिंग पापुलेशन भी शामिल किया जाए : सीएम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
नीति आयोग, उत्तराखण्ड के विकास में पार्टनर : डॉ राजीव कुमार राज्य सरकार की हरसम्भव सहायता के लिए नीति आयोग तत्पर *सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जीएसटी कम्पनसेशन को वर्ष 2022 के बाद भी जारी रखने में सहयोग का अनुरोध किया* *केंद्रीय योजनाओं के मानकों में फ्लोटिंग पापुलेशन भी शामिल किया जाए : सीएम* नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार ने कहा है कि नीति आयोग उत्तराखण्ड के विकास में पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। नीति आयोग, उत्तराखण्ड के विकास में अधिक से अधिक मददगार बनने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जीएसटी कम्पनसेशन को वर्ष 2022 के बाद भी जारी रखने में सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के मानकों में फ्लोटिंग पापुलेशन भी शामिल किया जाए। सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार, मुख्यमंत्री श्री पुष...
उत्तराखंड: शुक्रवार शाम चोपड़ा गांव से  गायब हुए  दो वर्षीय बच्चे का क्षत-विक्षत हालत में मिला शव,परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: शुक्रवार शाम चोपड़ा गांव से गायब हुए दो वर्षीय बच्चे का क्षत-विक्षत हालत में मिला शव,परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
उत्तराखंड: शुक्रवार शाम चोपड़ा गांव से गायब हुए दो वर्षीय बच्चे का क्षत-विक्षत हालत में मिला शव,परिजनों में कोहराम जानकारी अनुसार हल्द्वानी नैनीताल राजमार्ग पर ज्योलीकोट में समीपवर्ती  गांव चोपड़ा से शुक्रवार देर रात दो वर्षीय बच्चे को एक गुलदार उठा ले गया था। जिसका आज शनिवार सुबह शव घर से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर दूर क्षत-विक्षत हालत में मिला। बताया जा रहा है कि बच्चे का केवल सिर और एक हाथ ही अभी बरामद हुआ है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। साथ ही क्षेत्र में भय का माहौल देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले ही बच्चे के परिजनों ने आंगन में गुलदार को चहलकदमी करते देखा था। मिली जानकारी के अनुसार भानू राणा तथा मीना राणा अपने दो छोटे बच्चों के साथ चोपड़ा मटियाली गांव में रहते हैं। शुक्रवार देर शाम उनके बच्चे 4 वर्षीय पीयूष और 2 वर्षीय राघव आंगन में खेल रहे थे। इसी ...
उत्तराखंड: स्पा सेंटर में  चला रहा था  देह व्यापार का धंधा, संचालिका, गिरफ्तार

उत्तराखंड: स्पा सेंटर में चला रहा था देह व्यापार का धंधा, संचालिका, गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
उत्तराखंड: स्पा सेंटर में चला रहा था देह व्यापार का धंधा, संचालिका, गिरफ्तार राजधानी देहरादून में भी पुलिस ने देर रात एक स्पा सेंटर में छापेमारी अभियान चलाया और देह व्यापार करवा रही एक महिला को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया है, साथ ही महिला का पति फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई थी कि जीएमएस रोड स्थित मुस्कान स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस द्वारा टीम को गठित कर शिकायतकर्ता को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया । जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को मिस कॉल के जरिए सूचना दी जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस ने छापेमारी की तो स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने स्पा सेंटर के केबिन के अंदर एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। साथ ही तलाशी में स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामान व देह व्यापार ...
नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार द्वारा तीसरी हेलीकाप्टर समिट-2021 का आयोजन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार द्वारा तीसरी हेलीकाप्टर समिट-2021 का आयोजन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार द्वारा तीसरी हेलीकाप्टर समिट-2021 का आयोजन किया गया। इसकी थीम इंडिया@75 भारतीय हेलीकाप्टर उद्योग के विकास में तेजी लाना और वायु सम्पर्क बढ़ाना था। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री  ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि भारत का विकास सभी राज्यों के सहयोग से मुमकिन है। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार हमेशा विकास में अपना योगदान देने हेतु तत्पर रहती है। उन्होंने कहा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन एवं राज्य में युवा नेतृत्व से उत्तराखंड का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में हर छोटी बड़ी सुविधा पहुंचाने हेतु हेलीकॉप्टर का योगदान रहता है। उन्होंने कहा हमने भारत में हेलीकॉप्टरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें। उन्होंने कहा आज मुख्यमंत्री और मैंने संयुक्त रूप से ...
उत्तराखण्ड में 7 नई हेली सेवाओं का शुभारम्भ, सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया फ्लैग ऑफ

उत्तराखण्ड में 7 नई हेली सेवाओं का शुभारम्भ, सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया फ्लैग ऑफ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*उत्तराखण्ड में 7 नई हेली सेवाओं का शुभारम्भ* *सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया फ्लैग ऑफ* *जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी किया गया उद्घाटन* नागरिक उड्डयन और एयर कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में आज का दिन उत्तराखण्ड के लिए विशेष उपलब्धियों का रहा। एक ओर जहां राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए हेलीसेवाएं शुरू की गईं वहीं जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शुभारम्भ भी हुआ। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड में विभिन्न हेलीसेवाओं का फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया। उन्होंने जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने देहरादून हवाई अड्डे से उत्तराखण्ड के तीन स्थानों के...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की राज्वासियों को बड़ी सौगात . 20,000 किलोग्राम के लिक्विड आक्सीजन स्टोरेज़ टैंक का संचालन शुरू  राज्य के सभी प्राईवेट अस्पतालों में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एकमात्र अस्पताल

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की राज्वासियों को बड़ी सौगात . 20,000 किलोग्राम के लिक्विड आक्सीजन स्टोरेज़ टैंक का संचालन शुरू राज्य के सभी प्राईवेट अस्पतालों में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एकमात्र अस्पताल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की राज्वासियों को बड़ी सौगात . 20,000 किलोग्राम के लिक्विड आक्सीजन स्टोरेज़ टैंक का संचालन शुरू राज्य के सभी प्राईवेट अस्पतालों में श्री महंत इन्दिरेश अस्पता एकमात्र अस्पताल जहां आक्सीजन स्टोरेज़ की सर्वाधिक भण्डारण क्षमता उपलब्ध देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में शुक्रवार को 20,000 किलोग्राम लिक्विड आक्सीजन स्टोरेज़ टैंक क्षमता का संचालन शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स ऋषिकेश में पीएसए आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया था, शुक्रवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पता में आक्सीजन स्टोरेज क्षमता बढ़ाए जाने से राज्यवासियों को बड़ी सौगात मिली है। काबिले गौर है कि सरकारी अस्पतालों में एम्स ऋषिकेश के पास बीस हज़ार व दस हजार किलोग्राम लिक्विड आक्सीजन भण्डारण की क्षमता उपलबध है, वहीं उत्तराखण्ड में श्री महंत इन्दिरेश अ...
उत्तराखंड: पानी में बदबू आने पर अंडर ग्राउंड टैंक खोला कर देखा तो उड़े होश, जाने पूरी खबर

उत्तराखंड: पानी में बदबू आने पर अंडर ग्राउंड टैंक खोला कर देखा तो उड़े होश, जाने पूरी खबर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
खबर देहरादून से  मोहिनी रोड, डालनवाला स्थित कोठी में पानी की नलकों से बदबू वाला पानी आने लगा। मकान मालिक ने प्लंबर बुलाकर चेक कराया तो अंडर ग्राउंड पानी के टैंक उनके नौकर का शव सड़ रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि नौकर चार दिन लापता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आराघर चौकी इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि सिटी कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली। बताया गया कि मोहिनी रोड पर दून इंटरनेशनल स्कूल के पास एक घर के अंडरग्राउंड पानी के टैंक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पानी के टैंक में बॉडी सड़ रही थी। उसके अंदर से बदबू आ रही थी। सूचना पर एसपी सिटी और सीओ डालनवाला मौके पर पहुंची। उनकी मौजूदगी में शव को निकाला गया। इस दौरान घर मालिक दिनेश आनंद ने शव की शिनाख्त अपने नौकर गोपी ताती (55) पुत्र कांचा ताती निवासी गुरुजंग जोड़ा चाय बागान जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल के रू...
उत्तराखंड:कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से  50 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ी, नवरात्रि व्रत के लिए ख़रीदा था कुट्टू का आटा

उत्तराखंड:कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से 50 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ी, नवरात्रि व्रत के लिए ख़रीदा था कुट्टू का आटा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार
नवरात्रि के व्रत के लिए अगर आप भी कुट्टू का आटा खरीद रहे हैं या खरीद लिया है तो उसको पहले जांच लें।क्योकि ऋषिकेश में रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुर कलां में कुट्टू का आटा खाने के बाद अलग-अलग परिवारों के 30 लोगों की हालत बिगड़ गई है। वहीं हरिद्वार में भी कुट्टू का आटा खाने से 20 लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी ने कुट्टू के आटे के पकवान खाए थे। उधर, रुड़की में भी एक गांव में एक ही परिवार के पांच लोग कुट्टू के पकवान खाने से बीमार पड़ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बता रहे हैं। अलग-अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा शुक्रवार को आनन फानन बीमारों को ऋषिकेश में हरिपुर कलां स्थित निजी अस्पताल और पीएचसी रायवाला में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत अभी स्थिर है। बताया कि लोगों ने अलग-अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकानदार...
उत्तराखंड: ओवर स्पीड आल्टो कार ने स्कूटी को टक्कर मार कर बनाया फुटबाल नदी तट पर फेंकी, पैराफिट से  बची कार चालक की जान, मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड: ओवर स्पीड आल्टो कार ने स्कूटी को टक्कर मार कर बनाया फुटबाल नदी तट पर फेंकी, पैराफिट से बची कार चालक की जान, मची अफरा-तफरी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
उत्तराखंड: ओवर स्पीड आल्टो कार ने स्कूटी को टक्कर मार कर बनाया फुटबाल नदी तट पर फेंकी, पैराफिट से बची कार चालक की जान, मची अफरा-तफरी खबर  बागेश्वर से जहाँ मिली जानकारी अनुसार  अनियंत्रित चाल से दौड़ रही एक आल्टो कार ने नुमाइशखेत को जोड़ने वाली सड़क पर अफरा—तफरी मचा दी। इस ओवर स्पीड में वाहन ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को ऐसी टक्कर मारी कि स्कूटी सरयू नदी के घाट तक लुढ़क गई। इतना ही नहीं यह आल्टो कार भी सरयू नदी में गिरने से बाल—बाल बच गई। पैराफिट ने बड़ी घटना टाल दी।   शुक्रवार को अपराह्न लगभग ढ़ाई बजे एक आल्टो कार संख्या यूके 02—ए 4363 नुमाइशखेत की तरफ जा रही थी। एकाएक चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। कार ओवर स्पीड में बेतरतीब हो चलने लगी। आसपास के दुकानदार और राहगिर भी भागने लगे। एकाएक की आल्टो कार सड़क किनारे खड़ी स्कूटी संख्या यूके 02, 6066 पर टकरा गई। स्कूटी हव...