मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किया डोईवाला शुगर कम्पनी लि. के पेराई सत्र का शुभारंभ
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किया डोईवाला शुगर कम्पनी लि. के पेराई सत्र का शुभारंभ
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को शुगर कम्पनी लि.
डोईवाला के पराई सत्र 2020-21 का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पिछले साढ़े तीन सालों में सरकार का प्रयास रहा है कि किसानों को भुगतान समय पर एवं पारदर्शिता के साथ हो। धान का किसानों को ऑनलाइन पेमेंट किया और 24 घण्टे के अन्दर भी भुगतान किया। खाद का भी डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। दुग्ध उत्पादकों को भी ऑनलाइन पेमेंट किया जा रहा है। सरकार ने कोशिश की कि किसानों को उनका पैसा सीधे उनके खाते में मिले। कोविड के कारण लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस वर्ष राज्य सरकार ने ढ़ाई सौ करोड़ रूपये किसानों को अनुदान के रूप में दिया। गन्ना किसानों का शत प्रतिशत भुगतान किया गया है।
हरिद्वार जनपद में एक प्राइवेट शुगर मिल ...









