Tuesday, February 24News That Matters

Uncategorized

प्रदेश के विकास में नाबार्ड बनेगा सहयोगी।* *नाबार्ड के चैयरमैन ने मुख्यमंत्री को दिया आश्वासन।

प्रदेश के विकास में नाबार्ड बनेगा सहयोगी।* *नाबार्ड के चैयरमैन ने मुख्यमंत्री को दिया आश्वासन।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, खबर रोजगार से, देहरादून
*प्रदेश के विकास में नाबार्ड बनेगा सहयोगी।* *नाबार्ड के चैयरमैन ने मुख्यमंत्री को दिया आश्वासन।* मुख्यमंत्री । त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा राज्य के विकास में विभिन्न वित्तीय एवं विकासात्मक सहयोग से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में नाबार्ड के चेयरमैन डॉ0 जी0आर0 चिंतला, सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज, कृषि मंत्री । सुबोध उनियाल, सहकारिता मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के साथ ही मुख्य सचिव । ओम प्रकाश उपस्थित थे। इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा प्रकाशित पैक्स-एक बहुउद्देशीय सेवा केन्द्र योजना मार्गदर्शिका का भी विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राज्य के विकास में नाबार्ड द्वारा दिये जा रहे सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य में ट्राउट मछली पालन की दिशा म...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के पहाड़ में दर्द ही दर्द 13 साल की मासूम बच्ची को तेंदुआ ने बना डाला अपना निवाला दुःखद

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के पहाड़ में दर्द ही दर्द 13 साल की मासूम बच्ची को तेंदुआ ने बना डाला अपना निवाला दुःखद

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल, पहाड़ की बात
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के पहाड़ में दर्द ही दर्द 13 साल की मासूम बच्ची को तेंदुआ ने बना डाला अपना निवाला दुःखद ख़बर दुःखद है अपने उत्तराखंड के भीमताल में ओखलकांडा ब्लॉक के तुषराण गांव में बुधवार शाम लगभग चार बजे मां के साथ खेत में खड़ी 13 साल की किशोरी को एक तेंदुआ उठाकर ले गया। उसके बाद छानबीन करने पर कुछ ही दूरी पर दूसरे खेत में मासूम का शव मिला ! वही स्थानीय निवासी इंद्र लाल ने बताया कि नेहा कफल्टिया पुत्री हृदयेश कफल्टिया घर के पास खेत में अपनी मां रेखा के साथ थी। जानकारी अनुसार मां चारा काट रही थीं और नेहा पास ही खड़ी थी। तभी अचानक तेंदुआ नेहा को उठाकर ले गया। यह देख नेहा की मां ने शोर मचाया। इस पर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। वे आननफानन में तेंदुए के पीछे गए। तेंदुआ तो नहीं दिखा, लेकिन नेहा का शव कुछ ही दूर दूसरे खेत में पड़ा मिला। शव देखकर परिजनों क...
सांसद अजय भट्ट पर पीएम मोदी का भरोसा कायम, लगातार दूसरी बार अहम जिम्मेदारी

सांसद अजय भट्ट पर पीएम मोदी का भरोसा कायम, लगातार दूसरी बार अहम जिम्मेदारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, नैनीताल
: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट से सांसद अजय भट्ट को लोकसभा की रक्षा समिति का सदस्य बनाया गया है सांसद अजय भट्ट दूसरी बार रक्षा समिति के सदस्य बनाए गए हैं रक्षा समिति के सदस्यों का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है सांसद अजय भट्ट की काबिलियत को देखते हुए उन्हें पुनः इस समिति में बने रहने का मौका मिला है इसके अलावाडॉ सुधांशु त्रिवेदी, डॉ रमाशंकर कठेरिया, शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी इस रक्षा समिति का सदस्य बनाया गया है।: उनके साथ रक्षा समिति में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी, डॉ. रमाशंकर कठेरिया, शरद पवार और कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी भी हैं। : सांसद अजय भट्ट पर पीएम मोदी का भरोसा कायम, लगातार दूसरी बार अहम जिम्मेदारी...
उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, भाजपा-कांग्रेस में प्रत्याशी पर अभी भी माथापच्ची

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, भाजपा-कांग्रेस में प्रत्याशी पर अभी भी माथापच्ची

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी और विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल की ओर से अधिसूचना जारी की गई। निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी करने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मिलेंगे। नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, दो नवंबर तक नाम वापसी का वक्त है। 9 नवंबर को चुनाव होगा। आपको बता दें कि अभी तक बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही अपने-अपने उम्मीदवार के नाम घोषित नहीं किए हैं। हालांकि विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से भाजपा उम्मीदवार का जीतना तय माना जा रहा है। हालांकि भाजपा के अंदर प्रत्याशी करने में माथापच्ची जारी है। आपको बता दें कि यह सीट कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजबब्बर का कार्यकाल पूरा होने के ...
सरकार के कंट्रोल में कोरोना की स्थिति, धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं कोरोना मरीज

सरकार के कंट्रोल में कोरोना की स्थिति, धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं कोरोना मरीज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति कंट्रोल नजर आ रही है। धीरे-धीरे उत्तराखंड में कोरोना नए मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। मंगलवार को उत्तराखंड में 241 नए मरीज मिले हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 90 देहरादून से मिले। इसके अलावा 37 हरिद्वार, 23 नैनीताल, 20 अल्मोड़ा, 18 उत्तरकाशी, 15 पिथौरागढ़, 8 ऊधमसिंहनगर, 7 चमोली, 7 पौड़ी, 6 चंपावत, 6 टिहरी, 3 रुद्रप्रयाग, 1 बागेश्वर में सामने आए हैं। इसके साथ ही 376 लोग कोरोना मुक्त भी हुए। जबकि 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 58601 हो गया है। हालांकि, 51862 मरीज कोरोना मुक्त हो गए हैं। वर्तमान में 5364 केस एक्टिव हैं, जबकि 946 की मौत हो गई है। प्रदेश में रिकवरी दर 88.22 फीसदी है।...
Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
कुलाधिपति श्री देवेंद्र दास जी महाराज के निर्देश पर प्रदेश वासियों को एसजीआरआर विश्वविद्यालय में पीएचडी की फीस में 26 प्रतिशत की छूट , पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 210 अभ्यर्थी हुए शामिल.. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ख़बर एसजीआरआर विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 210 अभ्यर्थी हुए शामिल देश भर से परीक्षा देने पहुंचे थे पीएचडी के इच्छुक 21 विषयों के लिए आयोजित की गई परीक्षा 42 अभ्यर्थी नेट क्वालीफाईड, सीधा साक्षात्कार मेँ लेंगे हिस्सा महत्वपूर्ण बात ये है कि उत्तराखण्ड वासियों को मिलेगी फीस में 26% (प्रतिशत) छूट देहरादून। जी हा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का लोकप्रिय श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा (रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट) में 210 अभ्यर्थी शामिल हुए। बता दे कि 21 विषयों के लिए आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा की 95 सीटों के ...
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय एवं यात्रा भत्ता वृद्धि हेतु स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय एवं यात्रा भत्ता वृद्धि हेतु स्वीकृति दी।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, खबर सचिवालय से, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय एवं यात्रा भत्ता वृद्धि हेतु स्वीकृति दी। पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय में दो हजार एवं यात्रा भत्ता में एक हजार रूपये की वृद्धि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय में प्रतिमाह 2000 रूपये एवं यात्रा भत्ता में प्रतिमाह 1000 रूपये की वृद्धि की स्वीकृति दी है। इससे इनके मानदेय में 40 प्रतिशत एवं यात्रा भत्ता में दुगुनी वृद्धि होगी। अब इन्हें प्रतिमाह 7000 रूपये मानदेय एवं 2000 रूपये यात्रा भत्ता मिलेगा। मानदेय एवं भत्ते में वृद्धि से प्रतिवर्ष 34 लाख रूपये से अधिक का अतिरिक्त व्ययभार बढ़ेगा। इससे पहले ब्लाॅक प्रतिनिधियों को प्रतिमाह 05 हजार रूपये मानदेय एवं प्रतिमाह 01 हजार रूपये यात्रा भत्ता मिलता था। फरवरी 2014 के बाद ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय एवं यात...
शासनादेश जारीः नवंबर महीने से ढाई लाख कर्मियों और अधिकारियों को मिलेगा पूरा वेतन

शासनादेश जारीः नवंबर महीने से ढाई लाख कर्मियों और अधिकारियों को मिलेगा पूरा वेतन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर सचिवालय से, देहरादून
देहरादून: राज्य के करीब ढाई लाख कार्मिकों को वेतन कटौती के मामले में बड़ी राहत मिली है। अक्टूबर महीने से उनके वेतन में हर महीने हो रही एक दिन की कटौती बंद हो जाएगी। नवंबर महीने से उन्हें पूरी सैलरी मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से इस पर शासनादेश जारी हो गया है। त्योहारी सीजन पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। हाल ही में 14 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया था जिसके बाद वित्त सचिव अमित नेगी ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण महामारी के चलते मई महीने से राज्य में आर्थिक दबाव बढ़ने पर सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन से 1 दिन का वेतन कोरोना फंड में डालने का फैसला लिया था। कटौती की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जा रही थी।    ...
कोरोना अपडेटः सोमवार को मिले 336 नए मरीज, पौड़ी में फिर बढ़ा खतरा !

कोरोना अपडेटः सोमवार को मिले 336 नए मरीज, पौड़ी में फिर बढ़ा खतरा !

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी
देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 336 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58360 हो चुका है। उत्तराखंड में अभी तक 51486 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल प्रदेश में 5527 एक्टिव केस हैं, तो वहीं राज्य में 933 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी तक 825036 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 14554 मरीजों की सैम्पल रिपोर्ट आना बाकी है। सोमवार को 11632 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 10679 सैम्पल टेस्टिंग के लिए लैब में भेजे गए। तो देहरादून में 84, पौड़ी में 82, चमोली 62, नैनीताल 25, यूएसनगर 19, उत्तरकाशी 18, हरिद्वार 16, पिथौरागढ़ 10, रुद्रप्रयाग 08, चंपावत 04, बागेश्वर 04, टिहरी 03 और अल्मोड़ा में 01 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।...
महिला पत्रकार के साथ मारपीट करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

महिला पत्रकार के साथ मारपीट करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, खबर अपराध जगत से
टिहरीः ऋषिकेश से सटे टिहरी के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में कैलाश गेट चौकी के पास आपसी विवाद में महिला पत्रकार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने क्लीनिक संचालक डॉक्टर रेवत सिंह पुंडीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी के मुताबिक महिला पत्रकार के पति रजनीश कुमार ने मुनिकीरेती थाने में तहरीर दी कि शुक्रवार शाम 6 बजे पुंडीर क्लीनिक के संचालक रेवत सिंह पुंडीर उनके फ्लैट के गेट पर आकर गालियां देने लगा। इसके बाद डॉक्टर ने उनसे धक्का-मुक्की की। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी विनीता के सिर पर आरोपी ने एसी के स्टैंड से वार कर दिया। पुलिस के सामने पीड़िता का मेडिकल भी पेश किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एसी स्टैंड को भी बरामद कर लिया है।...