Tuesday, February 24News That Matters

Uncategorized

सीएम त्रिवेंद्र ने किया एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग

सीएम त्रिवेंद्र ने किया एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को पटेल नगर स्थित हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीएम ने छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की। विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2019-20 के कुल 922 अभ्यर्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। इस अवसर पर संजय गांधी पी.जी.आई.एम.एस लखनऊ के न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष (पद्मश्री) प्रो. सुनील प्रधान, एम्स जोधपुर के निदेशक प्रो. संजीव मिश्रा, भूतपूर्व कुलपति हेमवती नन्दन बहुगुणा, उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय प्रो. सौदान सिंह एवं एम्स नई दिल्ली के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.के. शर्मा को ‘‘डी एस सी’’ की मानद उपाधि दी गई। चिकित्सा क्षेत्र में श्रेष्ठ शोध पत्र के लिए डॉ. प्रियंका चौरसिया, डॉ. स्मृति, डॉ. प्रेरणा सिंह एवं डॉ. दीपिका लोहानी को प्रो. (डॉ.) एन.सी.पंत...
उत्तराखंड में कम हो रहा है कोरोना संक्रमण, गुरुवार को मिले 400 नए मरीज

उत्तराखंड में कम हो रहा है कोरोना संक्रमण, गुरुवार को मिले 400 नए मरीज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः गुरुवार को उत्तराखंड में कोरोना के 400 नए केस मिले। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 53359 हो गया है। जबकि 44535 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को 904 मरीज कोरोना मुक्त हुए। अभी भी 7849 मरीज प्रदेश में एक्टिव है। प्रदेश में कोरोना से अभी तक 702 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को देहरादून में 70, हरिद्वार 76, नैनीताल 58, पौड़ी 13, पिथौरागढ़ 22, रुद्रप्रयाग 19, टिहरी 3, उधमसिंगनगर 32, चमोली 64, चंपावत 10, बागेश्वर 10 और उत्तरकाशी में 23 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले।...
सीएम त्रिवेंद्र ने किया मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना का शुभारंभ,  25-25 किलोवाट की 10 हजार परियोजनाएं की जाएंगी आवंटित

सीएम त्रिवेंद्र ने किया मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना का शुभारंभ,  25-25 किलोवाट की 10 हजार परियोजनाएं की जाएंगी आवंटित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर रोजगार से, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः सोलर फार्मिंग द्वारा स्वरोजगार के लिए उत्तराखंड में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना का विधिवत शुभारंभ हुआ। सीएम त्रिवेंद्र ने सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार मे आयेाजित कार्यक्रम में योजना का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के एक अंग के रूप में संचलित इस योजना में 10 हजार युवाओं और उद्यमियों को 25-25 किलोवाट की सोलर परियोजनाएं आवंटित की जाएगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश के युवाओं और वापिस लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही हरित ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देना योजना का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में मिलने वाले सभी लाभ इस योजना के विकासकर्ताओं को भी अनुमन्य होंगे। बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका, जिलाधिकारी बैंकों से समन्वय बनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकों की इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी बैंकों से लगातार सम्पर्क और ...
पौड़ी, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, दून में खतरा बरकरार!

पौड़ी, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, दून में खतरा बरकरार!

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंड में बुधवार को 630 कोरोना के नए मरीज मिले। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 52959 हो गई है। प्रदेश में 43631 मरीज कोरोना से मुक्त हो चुके हैं तो 8367 कोरोना मरीज एक्टिव हैं। बुधवार को 663 कोरोना मरीज ठीक हुए। उत्तराखंड में 688 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। बुधवार को देहरादून में 224 मरीज मिले। तो हरिद्वार में 73 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। नैनीताल में 61, पौड़ी में 43, पिथौरागढ़ 27, रुद्रप्रयाग 7, टिहरी 25, उधमसिंगनगर 82, चमोली 28, चंपावत 9, बागेश्वर 19 और उत्तरकाशी में 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।  ...
सेना प्रदेश उत्तराखंड में  अब शहीदों के बच्चों (सुरक्षा बलों के आश्रितों को) भी मिलेगी फीस में छूट   श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय प्रबंधन ने लिया  बड़ा  फैसला…

सेना प्रदेश उत्तराखंड में अब शहीदों के बच्चों (सुरक्षा बलों के आश्रितों को) भी मिलेगी फीस में छूट श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय प्रबंधन ने लिया बड़ा फैसला…

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, खबर रोजगार से, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून, पहाड़ की बात
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में शिक्षा की अलख जगाने वाला श्री गुरु राम राय एजूकेशन मिशन आज किसी परिचय का मोहताज़ नही है श्री गुरु राम राय एजूकेशन मिशन जानता है कि उत्तराखंड के 13 जिलों में रहने वाले मध्यम परिवार की आर्थिक स्थिति क्या है ओर इस कोरोना काल में तो हालत और भी ख़राब हो गए है ख़ास कर 9 पहाड़ी जिलो में रहने वालों के क्योकि अर्थीकि की पूरी कमर कोरोना काल तोड़ चुका है आपको बता दे कि श्री गुरु राम राय ट्रस्ट ने श्री दरबार साहिब में पूरे कोरोना काल के दौरान ( पूरे 6 महीने) हर दिन रोजना 500 से अधिक जरुतमद लोगो को भर पेट भोजना कराया वो भी दोनों समय ओर ट्रस्ट का लंगर आज भी जारी है या कह लीजिए साल के पूरे 365 दिन दरबार साहिब में दोपहर ओर स्याम को भर पेट भोजन हर जरुतमद के साथ आने वाली सगतो को कराया जाता है ओर ये सब कुछ होता है श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के सख़्त दिशा निर्दे...
सीएम त्रिवेंद्र का बड़ा फैसला, गैरसैंण में होगी उत्तराखंड भाषा संस्थान की स्थापना

सीएम त्रिवेंद्र का बड़ा फैसला, गैरसैंण में होगी उत्तराखंड भाषा संस्थान की स्थापना

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गौ गुठियार, चमोली, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंडवासियों के लिए खुशी की खबर है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए गैरसैंण में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की स्थापना के निर्देश दे दिए हैं। सीएम त्रिवेंद्र ने भाषा संस्थान की जमीन खरीदने के लिए 50 लाख की धनराशि भी प्राविधानित कर दी है। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी के अनुरूप आवश्यक सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना बनायी जा रही है। उत्तराखण्ड के केन्द्र बिंदु गैरसैंण के विकास एवं इसके समीपवर्ती नैसर्गिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किये जाने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये भी विभिन्न योजनाएं भी संचालित की गई हैं।...
फर्जी दस्तावेज वाले शिक्षकों पर हाईकोर्ट सख्त, 3 हफ्ते में राज्य सरकार से मांगी पूरी रिपोर्ट

फर्जी दस्तावेज वाले शिक्षकों पर हाईकोर्ट सख्त, 3 हफ्ते में राज्य सरकार से मांगी पूरी रिपोर्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
नैनीताल हाईकोर्ट ने सोमवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी कागजों के जरिए नौकरी पाने वाले करीब 3500 अध्यापकों के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार को प्रदेश के सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच 3 हफ्ते में पूरी कर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए। इससे पहले सुनवाई में कोर्ट ने जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर सभी शिक्षकों के कागजों की जांच कर शपथपत्र पेश करने को कहा था। हालांकि सरकार की ओर से एक पत्र के जरिए कहा गया कि सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच कराने में डेढ़ साल का वक्त लगेगा। जिसके बाद कोर्ट ने 3 हफ्ते के अंदर जांच करने के निर्देश दिए। मामले पर अगली सुनवाई के लिए दो नवंबर को होगी। आपको बता दें कि स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी हल्द्वानी ने याचिका दायर कर कहा है कि राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करी...
हरिद्वार की युवती का यूपी में दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

हरिद्वार की युवती का यूपी में दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
हरिद्वारः उत्तराखंड के रुड़की में एक युवती का अपहरण करने के बाद बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके दो बेटों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही परिवार की एक महिला के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि 2018 में यूसुफ कुरैशी और उसके दो बेटों जीशान और फैजान ने उसका अपहरण कर नजीबाबाद ले गए और वहां बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं यूसुफ की पत्नी शब्बू ने भी पीड़िता के साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि तीनों आरोपी लगातार पिछले 2 साल से सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। लॉकडाउन में किसी तरह नजीबाबाद से भागकर वह अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। लेकिन डर के कारण पुलिस को जानकारी नहीं दी। पीड़िता का कहना...
उत्तराखंड कोरोना ब्रेकिंग: देहरादून में दोहरा शतक तो हरिद्वार में शतक

उत्तराखंड कोरोना ब्रेकिंग: देहरादून में दोहरा शतक तो हरिद्वार में शतक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, हरिद्वार
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना मरीजों को संख्या 51991 हो गई है। इसके साथ ही 42368 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल प्रदेश में 8701 केस एक्टिव हैं। सोमवार को उत्तराखंड में 510 नए केस आये तो 881 मरीज ठीक हुए। देहरादून में एक बार सबसे ज्यादा मरीज मिले। देहरादून में 204 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली तो हरिद्वार में 116 मरीज कोरोना संक्रमण मिले। नैनीताल में 40, पौड़ी में 5, पिथौरागढ़ 13, रुद्रप्रयाग 12, टिहरी 1, उधमसिंगनगर 56, चमोली 17, चंपावत 16, बागेश्वर 2 और उत्तरकाशी में 28 कोरोना मरीज मिले। प्रदेश में अभी तक 669 लोगों की मौत हो चुकी है।...
उत्तराखंडः हर ब्लॉक में बनेंगे दो-दो अटल आदर्श स्कूल, जल्द लाई जाएगी नई खेल नीतिः सीएम त्रिवेंद्र

उत्तराखंडः हर ब्लॉक में बनेंगे दो-दो अटल आदर्श स्कूल, जल्द लाई जाएगी नई खेल नीतिः सीएम त्रिवेंद्र

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंड के प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो अटल आदर्श स्कूल स्थापित किए जाएंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अटल आदर्श स्कूल स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम त्रिवेंद्र ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉक में राज्य की नई खेल नीति के बारे में खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों, और आम जन से सुझाव प्राप्त किए जाए और जल्द से जल्द से कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाए। खेल में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाए। खेल विकास निधि बनाई जाए। बच्चे कम उम्र से ही खेलों में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित हों, इसके लिए मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति दी जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा और खेल विभाग की समीक्षा की।   अटल आदर्श स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम का विकल्प हो मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल आदर...