टिहरी से एक दुख देने वाली खबर है जहां टिहरी झील में एक कार जा गिरी। हादसे में एक 22 साल की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा का शव बरामद कर लिया गया है जबकि 3 और लोग अभी लापता बताए हैं। जल पुलिस और गोताखोर तीनों की तलाश कर रहे हैं। (more…)
हरिद्वारः यूपी के सहारनपुर के ग्राम मांडेबास गांव निवासी एक बाइक सवार युवक का हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। शख्स सहारनपुर से रुहालकी दयालपुर में अपनी बहन के घर जा रहा था। भाई के देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर बहन ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद देर रात सहारनपुर पुलिस को युवक फतेहपुर के जंगल में बेहोशी की हालत में मिला। फिलहाल सहारनपुर पुलिस ने युवक को भगवानपुर पुलिस को सौंप दिया है। तो वहीं शख्स की बहन ने एक युवक और उसके कुछ साथियों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भगवानपुर पुलिस के मुताबिक सहारनपुर के गांव मांडेबास का रहने वाला अर्जुन कुमार रुहालकी दयालपुर की रहने वाली अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था लेकिन देर रात तक जब भाई अपनी बहन के घर नहीं पहुंचा तो बहन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं भाई का ...
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने निजी पैथोलॉजी लैब में रेपिड एंटीजन टेस्ट के रेट तय कर दिए हैं। अब एक रेपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 719 रुपये देने होंगे। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने निर्धारित रेट के आदेश जारी किए। कोविड एंटीजन टेस्ट कराने के नाम पर अभी तक निजी लैब 800 से 900 रूपए तक लेते थे। इन निजी लैब के मनमाने दाम रोकने के लिए सरकार ने रेट तय कर दिए हैं।
आदेश के मुताबिक निजी लैबों को एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट आईसीएमआर पोर्टल पर देनी होगी। वहीं, जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी और स्टेट सर्विलांस अधिकारी को भी रिपोर्ट की जानकारी देनी होगी। वहीं सरकार के तय रेट से ज्यादा पैसे वसूलने पर निजी लैबों के खिलाफ कोविड एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।...
चमोलीः जोशीमठ के किमाणा गांव में एक बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बच्ची को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। जबकि बच्ची की मां को भी उल्टी-दस्त की शिकायत पर गांववासियों ने करीब 10 किलोमीटर डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक गांव के कई लोगों को भी उल्टी दस्त की शिकायत है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई है।
आपको बता दें कि किमाणा गांव में पिछले कुछ दिनों से लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है। मंगलवार देर शाम गांव की ही एक महिला और उनकी 12 साल की बेटी को उल्टी-दस्त हुए। दोनों की तबीयत काफी खराब होने लगी, लेकिन गांव के आस-पास कोई स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने से बच्ची ने रात में दम तोड़ दिया। जबकि महिला को सुबह गांववासियों ने डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाया। महिला को जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
गांव वालों...
देहरादूनः बुधवार को उत्तराखंड में कोरोना के 1005 नए मरीज मिले। इसके साथ ही प्रदेशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 49000 हो गई है। तो वहीं 39035 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 9111 प्रदेश में केस एक्टिव हैं। बुधवार को 976 लोग कोरोना मुक्त हुए। साथ ही प्रदेश में कोरोना से अभी तक 611 लोगों की मौत हो चुकी है।
देहरादून में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को देहरादून में 336 कोरोना मरीज मिले। तो उधमसिंह नगर में 58, हरिद्वार 133, नैनीताल 112, पौड़ी 65, पिथौरागढ़ 24, रुद्रप्रयाग 16, टिहरी 59, चमोली 61, अल्मोड़ा 20, बागेश्वर 26, चंपावत 54 और उत्तरकाशी में 41 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।
...
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चिन्यालीसौड़ इन्द्रा टिपरी में 200 किलोवाट क्षमता के सोलर ऊर्जा प्लांट का लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वरोजगार के लिए सरकार ने बड़े स्तर पर पहल की है। इसी क्रम में सोलर फार्मिंग की कन्सेप्ट पर भी काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से लोगों को स्वयं के उद्यम प्रारम्भ करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी के तहत मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार योजना में 10 हजार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में ऊर्जा उत्पादन के नवाचारी और हरित तरीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के तहत उत्तरकाशी निवासी युवा उद्यमी आमोद पंवार ने अपने गांव इंद्रा टिपरी में 200 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट को स्थापित किया है, इस प्लांट से सालाना औसतन 3 लाख यूनिट बिजली का उत...
उत्तराखंड में आज से उत्तराखंड रोडवेज बसों का दूसरे राज्यों के लिए संचालन शुरू हो गया है। हरिद्वार से बसों का संचालन शुरू हुआ। हरिद्वार से यूपी होते हुए दिल्ली तक के लिए 7 बसें भेजी गईं। तो वहीं कुमाउ मंडल के लिए तीन बसें भेजी गई। वहीं यात्रियों की संख्या बढ़ने पर और बसें भी चलाई जाएंगी। साथ ही किराया लॉकडाउन से पहले की तरह ही लिया जाएगा।
उत्तराखंड में 22 मार्च से बसों का संचालन बंद हो गया था। तो वहीं 2 महीने पहले ही राज्य के अंदर कुछ जगह के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ था। हालांकि बसों में आधी सवारी और किराया भी ज्यादा लिया जा रहा था।
वहीं देहरादून से भी दूसरे राज्यों के लिए बस सेवा फिर से शुरू की गई। सुबह 5.30 बजे से बसों का संचालन शुरू हुआ। वहीं मंगलवार को बसों को सेनेटाइज किया गया। साथ ही आईएसबीटी आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए एंट्री गेट पर टीम तैनात की गई है। ...
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है। हालांकि कम टेस्टिंग के कारण संक्रमित मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 493 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47995 हो गई है। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 38059 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 9122 एक्टिव केस है।
मंगलवार को कोरोना के 11 मरीजों की मौत हुई। इनमे 3 एम्स, 2 दून अस्पताल, एक राजकीय बेस अस्पताल अल्मोड़ा, एक एसएन अस्पताल अल्मोड़ा और एवं 4 मरीजों की मौत सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में हुई। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 591 हो गई है।
मंगलवार को प्रदेश में आए कोरोना के नये मामलों में अल्मोड़ा में 1, बागेश्वर 6, चमोली 13, चम्पावत 15, देहरादून 174, हरिद्वार 53, नैनीताल 47, पिथौरागढ़ 15, रुद्रप्रयाग 4, टिहरी 65, ऊधमसिंह नगर 60 और उत्तरकाशी में 40 ...
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे के अंतर्गत उत्तराखण्ड में 521 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से उत्तराखण्ड से अब प्रतिदिन 15.2 करोड़ लीटर दूषित पानी गंगा नदी में नहीं बहेगा। लोकार्पित किए गए प्रोजेक्ट में जगजीतपुर हरिद्वार में 230 करोड़ रूपये की लागत से बना 68 एमएलडी क्षमता का एसटीपी, 20 करोड़ की लागत से बना 27 एमएलडी क्षमता का अपग्रेडेड एसटीपी, सराय हरिद्वार में 13 करोड़ की लागत से बना 18 एमएलडी क्षमता का अपग्रेडेड एसटीपी, चंडी घाट हरिद्वार में गंगा के संरक्षण और जैव विविधता को प्रदर्शित करता ‘गंगा संग्रहालय’, लक्कड़ घाट, ऋषिकेश में 158 करोड़ की लागत से बना 26 एमएलडी क्षमता का एसटीपी, चंदे्रश्वर नगर-मुनि की रेती में 41 करोड़ की लागत से बना 7.5 एमएलडी क्षमता का एसटीपी, चोरपानी, मुनि की रेती में 39 करोड़ की लागत से बना 5 एमएलडी क्षमता...
देहरादून : अनलॉक-5 के साथ ही उत्तराखंड सरकार ने दूसरे राज्यों के लिए उत्तराखंड रोडवेज बस सेवा के संचालन की अनुमति दे दी है। उत्तराखंड सरकार की तरफ से इसके लिए एसओपी जारी हो गया है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सोमवार शाम इसकी एसओपी जारी की। अब सभी तरह के सार्वजनिक वाहनों में सिर्फ निर्धारित किराया ही लिया जाएगा।
खबर के मुताबिक एसओपी के अनुसार परिवहन निगम को अन्य राज्यों के परिवहन निगमों से समन्वय बनाकर प्रतिदिन 100-100 फेरे लगाने की अनुमति दी गई है। वहीं अन्तरराज्यीय और अंतरजनपदीय मार्गों पर बस, टैक्सी-कैब, थ्री व्हीलर, ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा आदि समेत अन्य सार्वजनिक वाहनों में निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाई जाएंगी।
त्रिवेंद्र सरकार ने बसों में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी है। साथ ही हर बार यात्रा पूरी करने के बाद वाहनों को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया जाएगा। चालक-परिचालक समेत...