उत्तराखंड में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक ही दिन में 946 नए केस, देहरादून में 272 मामले
देहरादूनः कोरोना ने उत्तराखंड में अभी तक सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक ही दिन में कोरोना के 946 नए केस अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राजधानी देहरादून अब कोरोना का नया पता बनता जा रहा है। गुरुवार को देहरादून में कोरोना के 272 मरीज संक्रमित मिले। जबकि प्रदेशभर में कोरोना से 300 मरीजों की मौत हो चुकी है।
गुरुवार को हरिद्वार से 135 केस मिले इसके अलावा उधमसिंह नगर से 194 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। नैनीताल से 105, अल्मोड़ा 48, बागेश्वर 1, चमोली 1, चंपावत 20, पौड़ी 31, पिथौरागढ़ पिथोरागढ़ 28, रुद्रप्रयाग 24, टिहरी 37 और उत्तरकाशी से 50 कोरोना मरीज मिले।
प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 22180 पहुंच चुका है जबकि 14945 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं तो वहीं 6871 मामले एक्टिव हैं। इसके अलावा 64 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। गुरुवार को 508 मरीज ठीक भी हुए।
डीजी क...








