Thursday, November 19News That Matters

Uncategorized

विकास को रफ्तार, गांवों को ताकत; धामी सरकार के अनुपूरक बजट में जनहित को प्राथमिकता

विकास को रफ्तार, गांवों को ताकत; धामी सरकार के अनुपूरक बजट में जनहित को प्राथमिकता

Uncategorized
विकास को रफ्तार, गांवों को ताकत; धामी सरकार के अनुपूरक बजट में जनहित को प्राथमिकता उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधनों का प्रस्ताव किया है। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के लिए तैयार 7,844.18 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट में सड़क, पेयजल, ऊर्जा, शहरी विकास और स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। अनुपूरक बजट में 4,164.32 करोड़ रुपये पूंजीगत मद तथा 3,679.86 करोड़ रुपये राजस्व मद में प्रस्तावित हैं। इस प्रकार अनुपूरक बजट की आधे से अधिक धनराशि पूंजीगत मद में रखी गई है। मूल बजट के 1,11,703.21 करोड़ रुपये में अनुपूरक बजट जुड़ने के बाद कुल बजट का आकार 1,19,547.39 करोड़ रुपये हो जाएगा। अनुपूरक बजट का एक महत्वपूर्ण प्रावधान ग्...
मुख्यमंत्री धामी से मिलने उमड़े लोग, आत्मीय संवाद ने जीता जनता का दिल

मुख्यमंत्री धामी से मिलने उमड़े लोग, आत्मीय संवाद ने जीता जनता का दिल

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी से मिलने उमड़े लोग, आत्मीय संवाद ने जीता जनता का दिल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) आगमन के दौरान रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के रुद्रप्रयाग जनपद आगमन पर कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। चमोली जनपद आगमन पर विधायक श्री अनिल नौटियाल, विधायक श्री भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान गौचर, कर्णप्रयाग, खेती सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने आदिबद्री में स्थानीय दु...
मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता में सुगम चारधाम यात्रा, बेहतर सड़क संपर्क से बढ़ेंगे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता में सुगम चारधाम यात्रा, बेहतर सड़क संपर्क से बढ़ेंगे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता में सुगम चारधाम यात्रा, बेहतर सड़क संपर्क से बढ़ेंगे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जल्द ही इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान के अंतर्गत संगम लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत रुद्रप्रयाग में लगभग 156 करोड़ रुपये की लागत से अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबे पुल और 900.30 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है। पुल, सुरंग और संपर्क मार्ग सहित इस परियोजना की कुल लंबाई लगभग 1.18 किलोमीटर है। यह महत्वपूर्ण परियोजना केदारनाथ राष्ट्रीय राजम...
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर धामी का तीखा प्रहार—मोदी की मां से पिता तक, आखिर परिवार को क्यों बना रही कांग्रेस निशाना?

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर धामी का तीखा प्रहार—मोदी की मां से पिता तक, आखिर परिवार को क्यों बना रही कांग्रेस निशाना?

Uncategorized
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर धामी का तीखा प्रहार—मोदी की मां से पिता तक, आखिर परिवार को क्यों बना रही कांग्रेस निशाना? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राजनीति को व्यक्तिगत अपमान और अमर्यादित टिप्पणियों तक सिमटा बताते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय कांग्रेस बार-बार व्यक्तिगत टिप्पणियों के जरिए राजनीति कर रही है। दरअसल, एक राजनीतिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर खड़गे की टिप्पणी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कार्यक्रम में जब भीड़ की ओर से ‘मोदी नहीं जाएगा’ की बात कही गई, तो खड़गे ने जवाब में कथित तौर पर कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ इस टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कड़ा विरोध जताया...
लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना आवश्यक: मुख्यमंत्री धामी

लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना आवश्यक: मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना आवश्यक: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महोत्सव में उपस्थित लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार होने के साथ ही पर्वतीय समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। यह क्षेत्र कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक जीवनशैली और लोक कलाओं की विशिष्ट पहचान को व्यापक मंच प्रदान करता है। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि प्रदेशवासी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से गहराई से जुड़े हुए ह...
सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मंत्र पर धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी ने जनता की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर

सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मंत्र पर धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी ने जनता की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर

Uncategorized
‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मंत्र पर धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी ने जनता की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की ...
मुख्यमंत्री धामी के सुनियोजित विकास के संकल्प को मिली धार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती

मुख्यमंत्री धामी के सुनियोजित विकास के संकल्प को मिली धार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के सुनियोजित विकास के संकल्प को मिली धार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती देहरादून। राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण तथा बिना अनुमति की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण की टीम ने मसूरी, पौंधा, विधौली और शिमला बाईपास क्षेत्र में अभियान चलाते हुए सात स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध प्लॉटिंग के एक मामले में ध्वस्तीकरण और दूसरे मामले में सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं, मसूरी में अवैध निर्माण तथा विधौली में बिना अनुमति संचालित कैफे और दुकानों को भी सील किया गया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों में हड़कंप मचा रहा। *शिमला बाईपास और पौंधा में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई* ...
कांग्रेस नेता चमन सिंह पर धमकी देने के आरोप, पीड़ित की बेटी दीक्षा से मुख्यमंत्री धामी ने की सीधी बातचीत, SSP को जांच और कार्रवाई के निर्देश

कांग्रेस नेता चमन सिंह पर धमकी देने के आरोप, पीड़ित की बेटी दीक्षा से मुख्यमंत्री धामी ने की सीधी बातचीत, SSP को जांच और कार्रवाई के निर्देश

Uncategorized
कांग्रेस नेता चमन सिंह पर धमकी देने के आरोप, पीड़ित की बेटी दीक्षा से मुख्यमंत्री धामी ने की सीधी बातचीत, SSP को जांच और कार्रवाई के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और राजपाल सिंह से जुड़े कथित वायरल ऑडियो प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आज पीड़ित बालक राम की बेटी दीक्षा से फोन पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने दीक्षा से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने एसएसपी को प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति या परिवार को भय के माहौल में रहने के लिए विवश...
खटीमा में सड़क निर्माण को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, ₹3.84 करोड़ से बनेगी 6 किलोमीटर हॉट मिक्स रोड

खटीमा में सड़क निर्माण को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, ₹3.84 करोड़ से बनेगी 6 किलोमीटर हॉट मिक्स रोड

Uncategorized
खटीमा में सड़क निर्माण को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, ₹3.84 करोड़ से बनेगी 6 किलोमीटर हॉट मिक्स रोड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत संचालित माध्यमिक/प्रारम्भिक विद्यालय/शिक्षक शिक्षा की स्थापना के अन्तर्गत वेतन भत्तों आदि के लिए अवशेष धनराशि ₹ 445.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड बहादराबाद में गंगा नहर के दायीं पार्श्व पर स्थित कांगड़ा घाट के विस्तारीकरण किये जाने हेतु ₹ 8.43 करोड़ सहित कुम्भ मेला-2027 हेतु किराये के आधार पर फर्नीचर और सजावटी कपड़े हेतु व्यय वित्त समिति द्वारा संस्तुत लागत ₹ 14.57 करोड़ के कार्य की स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौडी गढ़वाल ...
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में बेसिक लाइफ सपोर्ट पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में बेसिक लाइफ सपोर्ट पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित

Uncategorized
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में बेसिक लाइफ सपोर्ट पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को नव -प्रवेशित पीजी डाॅक्टरों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट पर व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने से जुड़ी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कार्यशाला में 160 पीजी डाॅक्टरों ने भाग लिया तथा एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (एसीएलएस) से संबंधित प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण की महत्ता...