Sunday, September 13News That Matters

Uncategorized

मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले के आरोप में दीपक जायसवाल, विनोद नौटियाल समेत छह के खिलाफ एफआईआर

मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले के आरोप में दीपक जायसवाल, विनोद नौटियाल समेत छह के खिलाफ एफआईआर

Uncategorized
मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले के आरोप में दीपक जायसवाल, विनोद नौटियाल समेत छह के खिलाफ एफआईआर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कार्यरत दो महिला सफाई कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट, जानलेवा हमला तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पटेल नगर पुलिस ने कृष्णा हाउसकीपिंग, माता मंदिर रोड, अजबपुर के संचालक दीपक जायसवाल, विनोद नौटियाल सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा हाउसकीपिंग के 4 सुपरवाइजर भी इस मामले में संदिग्ध पाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर में अस्पताल की सफाई कर्मचारी मंजीत कौर एवं गीता देवी ने आरोप लगाया है कि कृष्णा हाउसकीपिंग के संचालक दीपक जायसवाल और विनोद नौटियाल के कहने पर 5-6 महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की तथा उन पर जानलेवा हमला किया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घटना के दौरान उन्हें गंभीर पर...
ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी में उत्कृष्ट सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. पंकज गर्ग बने ABSI के शिक्षा निदेशक

ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी में उत्कृष्ट सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. पंकज गर्ग बने ABSI के शिक्षा निदेशक

Uncategorized
ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी में उत्कृष्ट सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. पंकज गर्ग बने ABSI के शिक्षा निदेशक एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचितदेहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) का निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र, कार्यकाल 2026–2028 निर्वाचित किया गया है।यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दायित्व स्तन कैंसर सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में डॉ. गर्ग के उल्लेखनीय योगदान को दर्शाता है। इस पद पर रहते हुए वे उत्तर भारत में शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण गतिविधियों, अकादमिक सहयोग और प्रमाण-आधारित स्तन कैंसर उपचार को मजबूत करने में योगदान देंगे।श्री महंत इंदिरेश...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा —जनविश्वास और सेवा भाव से एसजीआरआर ग्रुप भविष्य में भी रचेगा नए कीर्तिमान

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा —जनविश्वास और सेवा भाव से एसजीआरआर ग्रुप भविष्य में भी रचेगा नए कीर्तिमान

Uncategorized
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा —जनविश्वास और सेवा भाव से एसजीआरआर ग्रुप भविष्य में भी रचेगा नए कीर्तिमान देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुरूप उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि श्री दरबार साहिब आध्यात्मिक शांति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का अनुपम केंद्र है। यहां आकर आत्मिक सुकून और नई प्रेरणा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अ...
हर की पौड़ी से उठेगा भारत को खेल महाशक्ति बनाने का संकल्प, अगुवाई करेंगी खेल मंत्री रेखा आर्या

हर की पौड़ी से उठेगा भारत को खेल महाशक्ति बनाने का संकल्प, अगुवाई करेंगी खेल मंत्री रेखा आर्या

Uncategorized
हर की पौड़ी से उठेगा भारत को खेल महाशक्ति बनाने का संकल्प, अगुवाई करेंगी खेल मंत्री रेखा आर्या 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में 10 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष पावन कांवड़ यात्रा की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को खेल महाशक्ति बनाने और वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प को साकार करने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है।रेखा आर्या ने बताया कि कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से होगा और इसका समापन ऋषिकेश के पावन वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के चरणों में जलाभिषेक कर भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मे...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर, ऋषिकेश में पांच मंजिला भवन सील—मुख्यमंत्री धामी के सुशासन मॉडल पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई

देहरादून में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर, ऋषिकेश में पांच मंजिला भवन सील—मुख्यमंत्री धामी के सुशासन मॉडल पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई

Uncategorized
देहरादून में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर, ऋषिकेश में पांच मंजिला भवन सील—मुख्यमंत्री धामी के सुशासन मॉडल पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून और ऋषिकेश में दो अलग-अलग स्थानों पर सख्त कदम उठाए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि नियमानुसार स्वीकृति के बिना किसी भी प्रकार का भू-विकास या भवन निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।सोनिया विहार, नवादा रोड, देहरादून में बृजेश कुमार, नीलकंठ जोशी, दमयन्ती कण्डवाल, गिरिजा सेमवाल, सुनीता भट्ट तथा सुरेन्द्र सिंह पंवार द्वारा लगभग चार बीघा भूमि पर भू-विन्यास एवं डिमार्केशन का कार्य कराया गया था, लेकिन इसका तलपट मानचित्र एमडीडीए से स्वीकृत नहीं कराया गया। जा...
उत्तराखंड में जब भी आई बड़ी आपदा, राहत अभियान का सबसे मजबूत चेहरा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में जब भी आई बड़ी आपदा, राहत अभियान का सबसे मजबूत चेहरा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uncategorized
उत्तराखंड में जब भी आई बड़ी आपदा, राहत अभियान का सबसे मजबूत चेहरा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड जैसे आपदा-संवेदनशील राज्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले कुछ वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं और आपात परिस्थितियों के दौरान स्वयं मोर्चा संभालते हुए 'फर्स्ट रिस्पॉन्डर' की भूमिका निभाई है। इसी सप्ताह देहरादून में नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड 12 घंटे के भीतर ठीक किया जाना इसका उदाहरण है। विगत दिनों देहरादून - अंबाला हाईवे पर स्थित नन्दा की चौकी पुल की एप्रोच रोड भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ने लोनिवि के वरिष्ठ अधिकारियों का मौके पर भेजकर, बारिश के बीच ही एप्रोच रोड ठीक करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन और अन्य एजेंसियों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए करीब ...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने गुरु पूर्णिमा पर समाज को प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने गुरु पूर्णिमा पर समाज को प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश

Uncategorized
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने गुरु पूर्णिमा पर समाज को प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बुधवार को अपार श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही देश-विदेश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं एवं संगतों का श्री दरबार साहिब में तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने श्री गुरु राम राय जी महाराज के श्रीचरणों में शीश नवाकर अपनी अटूट आस्था अर्पित की तथा गुरु कृपा की कामना की। सम्पूर्ण दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भावविभोर दिखाई दिया।गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना एवं अरदास संपन्न की। उन्होंने श्री गुरु राम राय जी मह...
पुल नहीं टूटा, एप्रोच रोड धंसी; जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय

पुल नहीं टूटा, एप्रोच रोड धंसी; जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय

Uncategorized
पुल नहीं टूटा, एप्रोच रोड धंसी; जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा है कि देहरादून में नंदा की चौकी पर नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से सुरक्षित है। भारी बारिश के कारण पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा ढहा है, जिसे युद्ध स्तर पर ठीक किया जा रहा है।श्री पांडेय ने बताया कि बीती रात हुई जोरदार बारिश के कारण पुल के एक हिस्से की एप्रोच रोड के नीचे से मलवा बह गया था, इस कारण एप्रोच रोड एक जगह पर धंस गई है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से सुरक्षित है और एप्रोच रोड को युद्ध स्तर पर ठीक कर यातायात बहाल किए जाने के प्रयास चल रहे हैं। पांडेय ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को मौके पर भेज कर एप्रोच रोड को ठीक करने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कहा गया है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि इस मामले में किसी अधिकारी ...
सीएम धामी ने कहा- विज्ञान को प्रयोगशालाओं तक नहीं, आमजन के जीवन से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है

सीएम धामी ने कहा- विज्ञान को प्रयोगशालाओं तक नहीं, आमजन के जीवन से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है

Uncategorized
सीएम धामी ने कहा- विज्ञान को प्रयोगशालाओं तक नहीं, आमजन के जीवन से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित "Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभागमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान को प्रयोगशालाओं और पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय आमजन के जीवन से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।मुख्यमंत्री ने सोमवार को पायनियर समाचार पत्र समूह एवं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के तत्वावधान...
ताज ग्रुप करेगा एसजीआरआरयू हाॅस्पिटैलिटी एवम् टूरिज्म मैनेजमेंट के साथ एमओयू

ताज ग्रुप करेगा एसजीआरआरयू हाॅस्पिटैलिटी एवम् टूरिज्म मैनेजमेंट के साथ एमओयू

Uncategorized
ताज ग्रुप करेगा एसजीआरआरयू हाॅस्पिटैलिटी एवम् टूरिज्म मैनेजमेंट के साथ एमओयू देहरादून। उत्तराखण्ड में तेजी से बढ़ते पर्यटन उद्योग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के बूम के बीच श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने युवाओं के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन को समर्पित किया। शनिवार को उद्घाटित इस आधुनिक भवन में संचालित होने वाले व्यावहारिक एवं उद्योग आधारित पाठ्यक्रम प्रदेश के युवाओं को देश-विदेश के प्रतिष्ठित होटल, रिसॉर्ट, एयरलाइंस, क्रूज, पर्यटन एवं फूड सर्विस उद्योग में उत्कृष्ट करियर के अवसर उपलब्ध कराएंगे। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स तैयार करना है। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेस...