Sunday, May 3News That Matters

Tag: उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाय

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सैन्यधाम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाय। कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि निर्माण कार्य शुरू होने में बिल्कुल भी विलम्ब न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण की जाय। सैन्यधाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री  गणेश जोशी, प्रमुख सचिव  एल.फैनई, सचिव  अमित नेगी,  शैलेष बगोली, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (से.नि..), जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार एवं सबंधित अधिकारी उपस्थित थे।...
केन्द्र सरकार राज्य के विकास का पॉवर हाऊसः महाराज

केन्द्र सरकार राज्य के विकास का पॉवर हाऊसः महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*लोनिवि मंत्री ने दी रायपुर को 290.08 लाख की सौगात* *केन्द्र राज्य के विकास का पॉवर हाऊसः महाराज* देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज एवं रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने रविवार को राजेश्वरी नगर नर्सरी के पास दुल्हनी नदी को जोड़ने वाले पुल के साथ साथ अम्बीवाला गुरुद्वारा (रिंग रोड) दिव्य विहार से राजीव नगर तक सड़क निमार्ण का लोकार्पण किया। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज और विधायक उमेश शर्मा काऊ ने संयुक्त रूप से विकास खण्ड रायपुर में 257.86 लाख की लागत से बने राजेश्वरी नगर नर्सरी के पास दुल्हनी नदी को जोड़ने हेतु 30 मी. स्टान प्रीस्ट्रैस्ड आर.सी.सी. पुल एवं 66 मी. आर.सी.सी. डक्ट के पंहुच मार्ग के साथ साथ 34.22 लाख की धनराशि से बने अम्बीवाला गुरुद्वारा (रिंग रोड) दिव्य विहा...
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गढ़वाल मण्डल की सभी 41 विधानसभाओं के भाजपा प्रभारियों को “बूथ जीता, चुनाव जीता” का मूल मंत्र दिया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गढ़वाल मण्डल की सभी 41 विधानसभाओं के भाजपा प्रभारियों को “बूथ जीता, चुनाव जीता” का मूल मंत्र दिया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज राजधानी में गढ़वाल मण्डल की सभी 41 विधानसभाओं के भाजपा प्रभारियों, विस्तारकों एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली | इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों से चुनाव की दृष्टि से 28 बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए, “बूथ जीता, चुनाव जीता” मूल मंत्र दिया ।    उत्तराखंड भाजपा ने आज गढ़वाल मण्डल के 7 जिलों की सभी विधानसभाओ की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में किया । देहारादून के एक निजी होटल में आयोजित इस बैठक के पहले सत्र में पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली जनपदों व दूसरे सत्र में देहरादून, हरिद्वार जनपद के विधानसभा प्रभारियों, विस्तारकों व हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली से आए 200 प्रवासी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए । चुनाव की दृष्टि से इस महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेशा...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह क ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय उफरैखाल, पौड़ी गढ़वाल में महिला छात्रावास के भवन निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 93 लाख, राजकीय महाविद्यालय, पाबौ पौड़ी गढ़वाल के महिला छात्रावास भवन निर्माण हेतु 3 करोड़ 85 लाख रूपये, व्यासी जल विद्युत परियोजना में पूंजीगत व्यय हेतु अंशपूंजी के रूप में 56 करोड़ रूपये, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड बीरोंखाल की वेदीखाल (जीओवी) पम्पिंग पेयजल योजना हेतु 22 करोड़ 85 लाख रूपये, जनपद देहरादून अन्तर्गत मानसून अवधि में बाढ़ प्रभावित 08 कार्यों / क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु 19 करोड़ 21 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही ...
धामी कैबिनेट में  इन 41 फैसलों पर लगी मुहर, शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी जानकरी

धामी कैबिनेट में इन 41 फैसलों पर लगी मुहर, शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी जानकरी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
कैबिनेट निर्णय की जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी। 1. उत्तराखण्ड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विज्ञापन नियमावली, 2015 संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी। 2. उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा नियमावली 2021 संशोधन को मंजूरी। 3. कोविड 19 की तीसरी लहर के तहत कार्यों के संपादन में अधिप्राप्ति नियमावली में छूट जारी रहेगी। 4. उत्तराखण्ड राज्य निधि विज्ञान प्रयोगशाला और राजपत्रित तकनीकी समूह ख सेवा नियमावली 2021 मंजूरी 5. आयकर विभाग द्वारा उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वर्ष 2008-09 से 2014-15 तक के लिए लिए गए ब्याज सहित कर को वापस करने हेतु चार्टड अकाउन्टेंट की सेवा को मंजूरी। 6. उत्तराखण्ड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण अधिनियम 2012 के अनुसार रूद्रप्रयाग एवं पौड़ी जनपद के संबंध में अधिसूचना को मंजूरी। 7. उत्तराखण्ड मजदूरी संहिता नियम 2021 को मंजूरी। 8. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में उद्यान विका...
सिर फुट्टवल और गुटबाजी, यही है कांग्रेस में लोकतंत्र : चौहान

सिर फुट्टवल और गुटबाजी, यही है कांग्रेस में लोकतंत्र : चौहान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
सिर फुट्टवल और गुटबाजी, यही है कांग्रेस में लोकतंत्र : चौहान देहरादून 24 दिसम्बर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस भवन में हुई मारपीट को लेकर कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है और खुद को लोकतान्त्रिक कहने वाली कांग्रेस का यही असली चेहरा है। गुटों में बंटी कांग्रेस में नेताओं और समर्थकों के बीच ऐसी घटना होना आम बात है। स्वघोषित चाहत हरीश रावत को भी कांग्रेस ने ठुकरा दिया और अब पार्टी में सिर फुट्टवल की स्थिति है। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों से भटक गई कांग्रेस को पहले जनता ने 2017 में सबक सिखाया,लेकिन वह नहीं चेती। गुटबाजी इस कदर हावी रही की सदन में नेता प्रतिपक्ष नहीं बोल पाये,क्योंकि वहां पर भी दहाई के अंक में कई गुट थे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भी खामोश रहे। पूरे पांच साल जन मुद्दों पर ख़ामोशी के बाद अब मुख्यमंत्री की लड़ाई शुरू हो गई जो कि हास्यास्पद है। कांग्रे...
विपक्ष के नेता आपसी झगड़ों में मशगूल, भाजपा सरकार कर रही विकास की श्रृंखला तैयार: महाराज

विपक्ष के नेता आपसी झगड़ों में मशगूल, भाजपा सरकार कर रही विकास की श्रृंखला तैयार: महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  विपक्ष के नेता आपसी झगड़ों में मशगूल, भाजपा सरकार कर रही विकास की श्रृंखला तैयार: महाराज* *गडिगांव स्थित शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी स्मृति द्वार का किया लोकार्पण* *आंगनवाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकत्री, महिला मंगल दल, को भी किया सम्मानित* पाबौ (पौडी)। विपक्षी पार्टियों के नेता आपसी झगड़ों में लगे हैं और केन्द्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक के बाद एक विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला तैयार करने में लगी है। उक्त बात शुक्रवार को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड पाबौ, गडिगांव स्थित शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी स्मृति द्वार और राजकीय इण्टरमीडियट कॉलेज में अतिरिक्त कक्षों के लोकार्पण इण्टर कॉलेज के अवसर पर स्थानीय विधायक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कही। प्रदेश के कै...
मुख्यमंत्री ने किया बोधिसत्व विचार श्रृंखला ई संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित

मुख्यमंत्री ने किया बोधिसत्व विचार श्रृंखला ई संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित

देहरादून, Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री ने किया बोधिसत्व विचार श्रृंखला ई संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में बोधिसत्व-विचार श्रृंखला - ई संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिये देवभूमि को योग, वेलनेस का शसक्त हब बनाने में सांस्कृतिक संस्थाओं, तीर्थाटन, होम स्टे से जुड़े लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि राज्य के व्यापक हित में राज्य के बुद्धिजीवियों, विषय विशेषज्ञों, प्रवासी प्रदेश वासियों के विचारों की श्रृंखला इस आत्म निर्भर बोधिसत्व कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई है। इस संबंध में अब तक तीन श्रृंखला आयोजित की जा चुकी है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, केन्द्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. के विजय राघवन एवं अन्य कई विषय विशेषज्ञों के विचारों का लाभ हम प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लिया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित हल्द्वानी भ्रमण के मद्देनजर गुरुवार को कार्यक्रम स्थल एम.बी इन्टर कॉलेज मैदान का जनपद प्रभारी मंत्री यतीश्वरानन्द, केन्द्रीय पर्यटन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, शहरी विकास एवं संस्कृति कार्यमंत्री बंशीधर भगत व अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरान्त मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि आयोजन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थायें समय पर पूर्ण कर ली जाए। बैठक दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं लोनिवि के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल में मंच,बैठने की व्यवस्था का लेआउट प्लान के बारे मे मुख्यमंत्री को अवगत कराया साथ ही पार्किंग स्थल के बारे मे भी बताया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल से ...
दुःखद ख़बर चमोली में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थि‍तियों में मौत

दुःखद ख़बर चमोली में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थि‍तियों में मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जनपद से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। चमोली जिले के घाट के दूरस्थ गांव घुनी में एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित पति, पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। राजस्व की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राजस्व विभाग की टीम शवों के पंचनामा में जुट गई है। इस संबंध में नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम गांव में ही बुलाई गई है।इस हादसे में दिनेश पुत्र ध्यानी राम 38 साल, बीरा देवी पत्नी दिनेश 35 साल, अक्षय 7 वर्ष, नेहा 13 वर्ष और अरुण 8 वर्ष के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिनेश ने एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर फांसी लगाई हुई थी।वीरा देवी और बच्चों के शव दूसरे कमरे में बरामद हुए। इस पूरी घटना से घुनी गांव में मातम पसरा हुआ है। नायब तहसीलद...